एक्सप्लोरर

Telangana Election 2023: तेलंगाना के गठन के बाद से ही चल रहा KCR का जादू, जानिए अब तक के दो विधानसभा चुनाव में कैसा रहा है प्रमुख दलों का प्रदर्शन

Telangana Elections 2023: तेलंगाना राज्य के गठन के बाद से लेकर अब तक के. चंद्रशेखर राव यहां के मुख्यमंत्री रहे हैं. उनकी पार्टी भारत राष्ट्र समिति (पहले टीआरएस) को लगातार दो बार बहुमत मिला है.

Telangana Election 2023 Date: तेलंगाना अपने तीसरे विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है. 30 नवंबर को 119 सीटों के लिए मतदान होगा. जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे राजनीतिक दल अपने प्रचार में तेजी ला रहे हैं. सबका लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतना है. जीतने के लिए रणनीति बनाने और आरोप-प्रत्यारोप का दौर अब भी जारी है. हालांकि अधिकतर सर्वे में आया है कि इस बार सीधा मुकाबला भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और कांग्रेस के बीच है.

वहीं, बीजेपी को लेकर कहा जा रहा है कि वह कुछ सीटें तो आराम से जीतेगी. पर कई सीटों पर बीआरएस और कांग्रेस का खेल बिगाड़ भी सकती है. भाजपा ने यहां बेहतर नतीजे के लिए पूरी ताकत लगा दी है. पीएम नरेंद्र मोदी समेत पार्टी के कई और सीनियर लीडर यहां लगातार चुनावी जनसभा कर रहे हैं. इन जनसभाओं का पार्टी को कितना फायदा मिला, यह 3 दिसंबर को ही साफ हो सकेगा. फिलहाल नजर डालते हैं, तेलंगाना के पिछले एक दशक के चुनाव परिणामों और प्रमुख पार्टियों को मिली सीटों पर.

10 साल से सीएम हैं के. चंद्रशेखर राव

2 जून 2014 को तेलंगाना का गठन हुआ था. तब से एक दशक में यहां दो विधानसभा चुनाव हो चुके हैं और 10 साल से सीएम के. चंद्रशेखर राव की अगुवाई वाली पार्टी बीआरएस (पहले टीआरएस) सत्ता में है. पार्टी इस बार भी जीत का दावा कर रही है, जबकि कई राजनीतिक एक्सपर्ट इस बार कांग्रेस का पलड़ा भारी बता रहे हैं.

यहां चुनाव लड़ने वाले प्रमुख राजनीतिक दल

तेलंगाना में अब तक हुए चुनाव में जिन प्रमुख पार्टियों ने भागीदारी दिखाई है उनमें भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस), कांग्रेस, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) व बीएसपी शामिल है..

2018 चुनाव में ऐसे आए थे नतीजे

2018 के विधानसभा चुनावों में बीआरएस ने 88 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी. कांग्रेस को 19 सीटें मिली थीं. ओवैसी की एआईएमआईएम को 7 सीटों पर जीत मिली थी. इसके अलावा टीडीपी को दो सीटों पर और बीजेपी को केवल एक सीट पर जीत मिली थी.

ऐसे थे 2014 के चुनाव परिणाम

2014 के विधानसभा चुनावों में बीआरएस ने 63 सीटों पर जीत दर्ज की थी. कांग्रेस ने 21 सीटों पर कब्जा किया था, जबकि टीडीपी ने 15 सीटें जीतीं थीं. एआईएमआईएम को इस चुनाव में 7 सीटों पर जीत मिली थी. वहीं, बीजेपी पांच सीटें जीतने में कामयाब रही थी.

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆 *T&C Apply

ये भी पढ़ें

Tata Technologies IPO: टाटा टेक आईपीओ में पैसे लगाने का आज आखिरी मौका! GMP से मिल रहे बंपर लिस्टिंग के संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget