एक्सप्लोरर

Tata Technologies IPO: टाटा टेक आईपीओ में पैसे लगाने का आज आखिरी मौका! GMP से मिल रहे बंपर लिस्टिंग के संकेत

Tata Technologies IPO: टाटा टेक्नोलॉजीज के आईपीओ को लेकर निवेशकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. आईपीओ दूसरे दिन 15 गुना तक सब्सक्राइब कर लिया गया है.

Tata Technologies IPO: दो दशक के बाद टाटा समूह (Tata Group) की किसी कंपनी का आईपीओ आया है. लंबे वक्त से इस इश्यू को लेकर निवेशकों के बीच क्रेज दिख रहा था. आईपीओ को जबरदस्त रिस्पॉन्स भी मिला है और इश्यू के दूसरे दिन इसे 15 गुना तक सब्सक्राइब कर लिया गया है. टाटा टेक्नोलॉजीज का आईपीओ (Tata Technologies IPO) 22 नवंबर से 24 नवंबर के बीच बोली लगाने के लिए खुला है. ऐसे में अगर आप भी इसमें पैसे लगाने के बारे में सोच रहे हैं तो आज आपके पास आखिरी मौका है.

गैर संस्थागत निवेशकों का मिला अच्छा रिस्पांस

टाटा टेक्नोलॉजीज के इश्यू को दूसरे दिन 14.85 गुना तक का सब्सक्राइब किया गया है. गैर संस्थागत निवेशकों के बीच इश्यू को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और उन्होंने अपने हिस्से को 31.03 गुना तक सब्सक्राइब कर लिया है. संस्थागत निवेशकों ने अपने तय कोटे में 8.55 गुना तक की बोली लगाई है. वहीं रिटेल निवेशक भी टाटा टेक के आईपीओ में खूब दिलचस्पी दिखा रहे हैं और उन्होंने अपने हिस्से को दूसरे दिन 11.19 गुना तक सब्सक्राइब कर लिया है. वहीं शेयरहोल्डर्स के लिए रिजर्व कोटे को 20.2 गुना और और कंपनी के कर्मचारियों ने अपने कोटे को 2.36 गुना तक सब्सक्राइब कर लिया गया है. बता दें कि टाटा टेक के आईपीओ को इश्यू के दूसरे दिन 4,50,29,207 इक्विटी शेयरों के बदले 66,87,31,680 शेयरों के लिए बोली मिली है. वहीं अभी भी बोली लगाने के लिए एक दिन शेष है.

ग्रे मार्केट प्रीमियम में जबरदस्त उछाल

खास बात ये है कि दूसरे दिन तक इस आईपीओ को बाकी निजी कंपनियों जैसे रिलायंस पावर, जोमैटो, नाइका आदि के आईपीओ में मिले एप्लीकेशन के मुकाबले ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिल चुका है. वहीं ग्रे मार्केट प्रीमियम यानी जीएमपी की बात करें तो यह 24 नवंबर को 403 रुपये प्रति शेयर पर बना हुआ है. जीएमपी की यही स्थिति बनी रहती है तो शेयरों की लिस्टिंग 80.6 फीसदी प्रीमियम यानी 903 रुपये पर हो सकती है. 

जान लें आईपीओ से जुड़े जरूरी तारीख

टाटा टेक्नोलॉजीज ने अपने आईपीओ का प्राइस बैंड 475 से 500 रुपये के बीच तय किया है. वहीं आईपीओ से जुड़े जरूरी डेट्स की बात करें तो शेयरों का अलॉटमेंट 30 नवंबर 2023 को होगी. वहीं जिन निवेशकों शेयर अलॉट नहीं होंगे उनको 1 दिसंबर को रिफंड देगी. शेयरों को डीमैट खाते में 4 दिसंबर, 2023 को ट्रांसफर किया जाएगा. वहीं शेयरों की लिस्टिंग NSE और BSE में 5 दिसंबर को होगी.

2004 के बाद से टाटा की किसी कंपनी का पहला आईपीओ

टाटा समूह देश के सबसे बड़े और पुराने बिजनेस समूह में से एक है. लंबे वक्त से निवेशकों के बीच इस आईपीओ का इंतजार था. टाटा ग्रुप की किसी कंपनी का आईपीओ लगभग 20 साल के लंबे इंतजार के बाद आया है. इससे पहले साल 2004 में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का आईपीओ आया था. टाटा टेक का आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल है और इसके जरिए कंपनी मार्केट से 3042.51 करोड़ रुपये इकट्ठा करना चाहती है. 21 नवंबर को एंकर निवेशकों के जरिए कंपनी ने पहले ही 791 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं. 

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply
https://bit.ly/ekbabplbanhin

ये भी पढ़ें

Bank Holiday: आज ही पूरा कर लें जरूरी काम! फिर तीन दिन बैंक रहेंगे बंद, इन राज्यों में रहेगी गुरु नानक जयंती की छुट्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महंगी चीनी का कारण क्या एथेनॉल है? सरकार ने बताई सच्चाई
महंगी चीनी का कारण क्या एथेनॉल है? सरकार ने बताई सच्चाई
Starbucks में फिर चली छंटनी की कैंची, 200 से ज्यादा कर्मचारियों की छुट्टी
Starbucks में फिर चली छंटनी की कैंची, 200 से ज्यादा कर्मचारियों की छुट्टी
Indigo यात्रियों के लिए जरूरी अलर्ट, एयरलाइन ने जारी की ये एडवाइजरी
Indigo यात्रियों के लिए जरूरी अलर्ट, एयरलाइन ने जारी की ये एडवाइजरी
Xप्लेन: चीनी महंगी होने पर भी 16,087 करोड़ के नुकसान में क्यों किसान? कब होगी सस्ती
चीनी महंगी होने पर भी 16,087 करोड़ के नुकसान में क्यों किसान? कब होगी सस्ती

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget