एक्सप्लोरर

Telangana BJP Candidates List 2023: तेलंगाना को लेकर बीजेपी की तीसरी लिस्ट जारी, 35 उम्मीदवारों को मिला टिकट

Telangana Assembly Election 2023: तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए एक चरण में वोटिंग होने वाली है. इसके लिए बीजेपी पहले ही दो लिस्ट जारी कर चुकी है. तीसरी लिस्ट को गुरुवार (2 नवंबर) को जारी किया गया.

Telangana Assembly Election: तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की तरफ से उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी गई है. इस लिस्ट में 35 उम्मीदवारों को टिकट दिए गए हैं.  तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए तीसरी लिस्ट गुरुवार (2 नवंबर) को जारी की गई. इस बार तेलंगाना में बीजेपी सरकार बनाने के लिए पूरे दमखम के साथ प्रचार कर रही है. बीजेपी को उम्मीद है कि वह यहां पर भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और कांग्रेस का मुकाबला कर पाएगी.

वहीं, बीजेपी की तीसरी लिस्ट में जी किशन रेड्डी का नाम शामिल नहीं रहा है. वह बीजेपी की तेलंगाना यूनिट के प्रमुख है. जिस तरह से बीजेपी ने राजस्थान और मध्य प्रदेश में सांसदों को विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया था. उससे ये लगने लगा था कि कहीं जी किशन रेड्डी को भी बीजेपी मैदान में नहीं उतार दे. इसके अलावा वह तेलंगाना में बीजेपी के चेहरा भी हो सकते हैं. मगर तीसरी लिस्ट जारी होने के बाद ये साफ हो गया है कि बीजेपी अभी उन्हें टिकट देने के मूड में नहीं है.

अब तक कितने लोगों को दिया टिकट? 

बीजेपी विधायक कृष्णा यादव को अंबरपेट से टिकट दिया गया है, जो पहले केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी की सीट रही है. मुर्शिदाबाद में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद डॉ के लक्ष्मण की जगह पी राजू को टिकट दिया गया है. पूर्व कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री मैरी चेन्ना रेड्डी के बेटे और चार बार के विधायक मैरी शशिधर रेड्डी सनथ नगर से चुनाव लड़ेंगे. पार्टी ने जी किशन रेड्डी की पत्नी को भी टिकट नहीं दिया है. 

बीजेपी की तरफ से अभी तक तीन लिस्ट जारी की जा चुकी है. इसमें से पहली लिस्ट 22 अक्टूबर को जारी की गई थी, जिसमें 52 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया था. इसमें सबसे ज्यादा चर्चा टी राजा के नाम की हुई थी, जो पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने की वजह से सुर्खियों में थे. इसके बाद 27 अक्टूबर को बीजेपी ने दूसरी लिस्ट का ऐलान किया, जिसमें सिर्फ एक उम्मीदवार को टिकट दिया गया. दूसरी लिस्ट में एपी मिथुन कुमार रेड्डी को महबूब नगर से टिकट दिया गया. 

यह भी पढ़ें: तेलंगाना में BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजा सिंह को गोशामहल से टिकट, तीन सांसद और 12 महिलाओं को चुनावी मैदान में उतारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव गुट के सांसदों के शिंदे गुट में विलय को मिली मंजूरी, TMC के बागी सांसदों पर भी आया फैसला
उद्धव गुट के सांसदों के शिंदे गुट में विलय को मिली मंजूरी, TMC के बागी सांसदों पर भी आया फैसला
सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरे अन्ना हजारे, सरकार को दी नसीहत, बोले- ‘सब्र की परीक्षा न लें वरना...’
सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरे अन्ना हजारे, सरकार को दी नसीहत, बोले- ‘सब्र की परीक्षा न लें वरना...’
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget