एक्सप्लोरर

Telangana BJP Candidates List: तेलंगाना में BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजा सिंह को गोशामहल से टिकट, तीन सांसद और 12 महिलाओं को चुनावी मैदान में उतारा

Telangana BJP Candidates List 2023: तेलंगाना विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी पार्टी बीआरएस की लड़ाई कांग्रेस के साथ-साथ बीजेपी से होने वाली है. बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है.

Telangana Election BJP Candidates: देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद सभी दलों ने अपने सिपाहियों को चुनावी रण में उतारना शुरू कर दिया है. तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने रविवार (22 अक्टूबर) को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है. 119 विधानसभा सीटों वाले राज्य में पार्टी ने पहली लिस्ट में 52 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है. इसमें तीन सांसदों को भी टिकट दिया गया है, जबकि 12 महिलाओं को टिकट मिला है.

इन सांसदों को दिया टिकट

पहली लिस्ट के मुताबिक तेलंगाना बीजेपी के अध्यक्ष और सांसद बंदी संजय कुमार को पार्टी ने करीमनगर सीट से उम्मीदवार बनाया है.  दो अन्य सांसदों में पार्टी ने कोर्टला सीट से सांसद धर्मपुरी अरविंद को टिकट दिया है जबकि बोथ सीट से सोयम बापू राव को उम्मीदवार बनाया गया है. यह शेड्यूल्ड कास्ट के लिए रिजर्व सीट रही है.

8 एससी, 6 एसटी उम्मीदवार मैदान में
पहली लिस्ट में बीजेपी ने 8 शेड्यूल कास्ट (एससी) उम्मीदवारों को चुनावी दंगल में उतारा  है जबकि छह शेड्यूल ट्राईव (एसटी) प्रत्याशियों भी टिकट दिया है. पार्टी के एक और बड़े नेता एटाला राजेंदर हुजूराबाद से चुनाव लड़ेंगे.

इन 12 महिला उम्मीदवारों को मिला टिकट
विधानसभा चुनाव में इस बार महिला उम्मीदवारों को तरजीह देते हुए 55 में से 12 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है. बेलपाली से अमराजुला श्रीदेवी को टिकट दिया गया है, जबकि जुकल विधानसभा से टी अरुण तारा उम्मीदवार बनी हैं.

बालकोंडा विधानसभा सीट से अन्नपूर्णमा एलेटी को उम्मीदवार बनाया गया है. जागतियल सीट से डॉक्टर बोगा श्रावणी को टिकट मिला है. रामागुंडम से कंडोला संध्या रानी को उम्मीदवार बनाया गया है.

चोपाडांगी से बोडिगा शोभा को टिकट मिला है जबकि सिरसिला से रानी रूद्रमा रेडी को उम्मीदवार बनाया गया है. चारमीनार से मेघा रानी, नागार्जुन सागर से कनकनला निवेदिता रेड्डी को टिकट मिला है.

इसी तरह से दोरनाकाल से भूक्या संगीता को उम्मीदवार बनाया गया है जबकि वारंगल पश्चिम से राव पद्मा को उम्मीदवार बनाया गया है. भुपालपाली विधानसभा सीट से चंदूपटला कीर्ति रेड्डी को टिकट मिला है.

लिस्ट जारी करने से पहले टी राजा सिंह का निलंबन खत्म

खास बात यह है कि तेलंगाना में उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने से पहले बीजेपी ने सूबे के अपने तेज तर्रार विधायक टी राजा सिंह का निलंबन खत्म कर दिया है. इसके साथ ही उन्हें सूबे की गोशामहल सीट से उम्मीदवार बनाया गया है.  वह यही से विधायक हैं. सिंह को पिछले साल अगस्त में पार्टी से निलंबित किया गया था.

इसके बाद बीजेपी की केंद्रीय अनुशासन समिति ने पत्र जारी कर टी राजा सिंह का निलंबन खत्म करने की जानकारी दी है. 2018 में बीजेपी ने तेलंगाना में 119 में से 118 सीटों पर ताल ठोका था जिनमें सिर्फ टी राजा सिंह गोशामहल सीट से जीत पाए थे. बता दें कि तेलंगाना  में 30 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और वोटों  की गिनती 3 दिसंबर को होगी.

 ये भी पढ़ें :Telangana Assembly Election: राहुल गांधी कोई 'बब्बर शेर' नहीं, बल्कि... BRS नेता के कविता ने साधा कांग्रेस सांसद पर निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश

वीडियोज

UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News
Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget