एक्सप्लोरर

'टीका उत्सव' की आज से शुरू, इस अभियान में क्या है खास बात, जानें

देश में आज से टीका उत्सव शुरू हो गया है. यह अभियान अंबेडकर जयंती तक चार दिन चलेगा. इस दौरान वैक्सीन के जीरो वेस्टेज पर जोर देते हुए ज्यादा से ज्यादा योग्य लाभार्थियों का वैक्सीनेशन किया जाएगा. लाभार्थियों को ऑन साइट रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी जा रही है.

नई दिल्लीः देशभर में आज से 'टीका उत्सव' शुरू हुआ है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर चलने वाले इस टीका उत्सव में ज्यादा से ज्यादा योग्य लाभार्थियों का टीकाकरण करने का प्रयास किया जाएगा. इसमें 45 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को टीका लगाया जाएगा. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा है कि रोजाना वैक्सीन देने की संख्या के हिसाब से भारत वैश्विक स्तर पर टॉप बना हुआ है. भारत औसतन 38,93,288 डोज डेली दे रहा है. देश में 85 दिन में 10 करोड़ से ज्यादा डोज दी गई हैं और इस मामले में अमेरिका और चीन को पीछे छोड़ दिया है.  

वैक्सीन के जीरो वेस्टेज पर जोर
टीका उत्सव अभियान में वैक्सीन की बर्बादी रोकने और जीरो वेस्टेज पर जोर दिया जाएगा. पीएम मोदी ने अभियान में टीकाकरण क्षमता बढ़ाकर वैक्सीन की बर्बादी रोकने की बात कही है, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण हो सके.   

वर्कप्लेस पर वैक्सीनेशन
केंद्र की अनुमति के बाद सरकारी और प्राइवेट वर्कप्लेस पर आज से कर्मचारियों के लिए वैक्सीनेशन सेशन ऑर्गेनाइज किए जा सकेंगे. इसमें 45 वर्ष या उससे अधिक उम्र के कर्मचारियों को टीका लगाया सकेगा, लेकिन बाहर के लोगों को इसमें शामिल नहीं किया जा सकेगा. इसके लिए सरकार ने दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं. टीका उत्सव के दौरान वर्कप्लेस पर वैक्सीनेशन बढ़ने की उम्मीद की जा रही है.
 
फुले जयंती से शुरू होकर अंबेडकर जयंती तक टीका उत्सव 
टीका उत्सव ज्योतिबा फुले की जयंती 11 अप्रैल यानी आज से शुरू होगा और यह बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल तक चलेगा. 4 दिन के इस टीका उत्सव को महापुरुषों की जयंती से जोड़ा गया है. इस दौरान ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण किया जाएगा जिससे टीकाकरण को लेकर सकारात्मक माहौल बनाने में मदद मिलेगी. 

सभी योग्य लाभार्थी को-विन पोर्टल और आरोग्य सेतु ऐप की हेल्प अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं. ऑन साइट रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे टीका उत्सव का ज्यादा से ज्यादा योग्य लाभार्थी फायदा ले सकें.   


यह भी पढ़ें


 Shopian Encounter: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने ढेर किए 3 आतंकवादी, 14 साल का नाबालिग भी शामिल

देशभर में आज से शुरू होगा 'टीका उत्सव', ज्यादा से ज्यादा कोरोना वैक्सीन लगाने का लक्ष्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आतंकी साजिश नाकाम, असम के तिनसुकिया में AK-56 राइफल और ग्रेनेड के साथ ULFA के 2 उग्रवादी अरेस्ट
आतंकी साजिश नाकाम, असम के तिनसुकिया में AK-56 राइफल और ग्रेनेड के साथ ULFA के 2 उग्रवादी अरेस्ट
जब 2014 में जीत के बाद प्रणब मुखर्जी से मिले PM मोदी, पूर्व राष्ट्रपति ने पूछा था सिर्फ एक सवाल... शर्मिष्ठा मुखर्जी का लेख
जब 2014 में जीत के बाद प्रणब मुखर्जी से मिले PM मोदी, पूर्व राष्ट्रपति ने पूछा था सिर्फ एक सवाल... शर्मिष्ठा मुखर्जी का लेख
सोनिया गांधी ने गाजा पर भारत के स्टैंड को लेकर लिखा आर्टिकल, भड़की BJP बोली- 'विदेश नीति पर वोटबैंक...'
सोनिया गांधी ने गाजा पर भारत के स्टैंड को लेकर लिखा आर्टिकल, भड़की BJP बोली- 'विदेश नीति पर वोटबैंक...'
थलापति विजय का बड़ा फैसला, जननायकन के प्रोड्यूसर को दिल्ली में दी बड़ी जिम्मेदारी, BJP-DMK भड़की
थलापति विजय का बड़ा फैसला, जननायकन के प्रोड्यूसर को दिल्ली में दी बड़ी जिम्मेदारी, BJP-DMK भड़की

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:'विग लगाता था... इसलिए मरना था?' सिया का चौंकाने वाला दावा!
Welcome to the Jungle Review: Akshay Kumar की मजेदार कॉमेडी, लॉजिक नहीं सिर्फ एंटरटेनमेंट
Raakh के Villain Akash Makhija ने सुनाई struggle, Death Threatsऔर success की अनसुनी कहानी
Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को देना पड़ेगा टैक्स? ईरान और अमेरिका की बातचीत के बीच ओमान ने दिया ये बयान
होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को देना पड़ेगा टैक्स? ईरान और अमेरिका की बातचीत के बीच ओमान ने दिया ये बयान
'मुझे अब शर्म आ रही है कि वे...', 6 सांसदों की बगावत के बाद पहली बार बोले उद्धव ठाकरे
'मुझे अब शर्म आ रही है कि वे...', 6 सांसदों की बगावत के बाद पहली बार बोले उद्धव ठाकरे
'अब ब्लेम गेम नहीं...', अमेरिका ने मिसाइल-ड्रोन साइट्स पर किया अटैक तो भड़का ईरान, कहा- US के असफल राष्ट्रपति ने...
'अब ब्लेम गेम नहीं...', अमेरिका ने मिसाइल-ड्रोन साइट्स पर किया अटैक तो भड़का ईरान, कहा- US के असफल राष्ट्रपति ने...
FIFA World Cup 2026: केप वर्डे ने रचा इतिहास, नॉकआउट में पहुंचने वाला बना दुनिया का सबसे छोटा देश, जानिए कितनी है आबादी
FIFA World Cup 2026: केप वर्डे ने रचा इतिहास, नॉकआउट में पहुंचने वाला बना दुनिया का सबसे छोटा देश, जानिए कितनी है आबादी
रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 ने फिर रचा इतिहास, सिनेमाघरों में पूरे किए 100 दिन, पहाड़ जैसा कलेक्शन जान उड़ जाएंगे होश
'धुरंधर 2' ने फिर रचा इतिहास, सिनेमाघरों में पूरे किए 100 दिन, कर डाला पहाड़ जैसा कलेक्शन
ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर टूटा? तेहरान में US का बड़ा अटैक, मिसाइल-ड्रोन साइट्स को बनाया टारगेट, होर्मुज में हमले का लिया बदला
सीजफायर टूटा? ईरान में अमेरिका का बड़ा अटैक, मिसाइल-ड्रोन साइट्स को बनाया टारगेट
अखिलेश यादव की हां के बीच अभी भी अलायंस पर संशय? UP कांग्रेस के नए प्रभारी के बयान से मिले संकेत
अखिलेश यादव की हां के बीच अभी भी अलायंस पर संशय? UP कांग्रेस के नए प्रभारी के बयान से मिले संकेत
Viral Video: तुम भी मदद करना...पेट्रोल पंप पर बारिश में भीगे नोट नहीं आए काम तो अंकल ने की मदद, वायरल वीडियो
तुम भी मदद करना...पेट्रोल पंप पर बारिश में भीगे नोट नहीं आए काम तो अंकल ने की मदद, वायरल वीडियो
Embed widget