एक्सप्लोरर

Teeka Utsav: पीएम मोदी ने ‘टीका उत्सव’ की शुरुआत की,  कोरोना से लड़ने के लिए दिया ये चार सूत्रीय फॉर्मूला

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज टीका उत्सव की शुरुआत करके देशवासियों के नाम संदेश दिया. पीएम ने कोरोना से लड़ने के लिए देशवासियों को एक चार सूत्रीय फॉर्मूला दिया. उन्होंने लोगों से कोविड-19 के नियमों का पालन करने की भी अपील की.   

नई दिल्लीः देशभर में आज से शुरू हुए टीका उत्सव को लेकर पीएम मोदी ने देशवासियों के नाम संदेश जारी किया है. पीएम मोदी ने लोगों से अपील की है कि जो भी टीका लगाने के योग्य माने गए हैं, वो सभी लोगो टीका लगवाएं, इसके साथ ही पीएम मोदी ने कोरोना के जरूरी नियम पालन करने की भी अपील की है ताकि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को नियंत्रित किया जा सके.

पीएम मोदी ने कहा, आज ज्योतिबा फुले जयंती से हम देशवासी ‘टीका उत्सव’ की शुरुआत कर रहे हैं और यह 14 अप्रैल यानी बाबा साहेब आंबेडकर जयंती तक चलेगा. कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में जनता से सहयोग की अपील के साथ कई सुझाव भी दिए.

EACH ONE, VACCINATE ONE
पीएम ने लोगों से आग्रह करते हुए कहा, ‘‘ईच वन वैक्सीनेट वन’’ की बात कही. यानी जो लोग कम पढ़े-लिखे हैं,  बुजुर्ग हैं, जो स्वयं जाकर टीका नहीं लगवा सकते, उनकी मदद करें.

EACH ONE, TREAD ONE
प्रधानमंत्री ने ‘‘ईच वन- ट्रीट वन’’  के लिए भी लोगों से आग्रह किया. यानी जिन लोगों के पास साधन नहीं, जिन्हें जानकारी भी कम है, कोरोना के इलाज में उनकी उनकी मदद करें.

EACH ONE, SAVE ONE
पीएम मोदी ने, ‘‘ईच वन- सेव वन’’ का भी संदेश दिया. यानी मैं स्वयं भी मास्क पहनूं और इस तरह स्वयं का भी बचाव करूं और दूसरों को भी बचाऊं, इस पर बल देना है.

जहां कोरोना केस, वहां लोग खुद माइक्रो कन्टेनमेंट जोन बनाएं
प्रधानमंत्री ने समाज के लोगों, परिवारों से कोविड-19 की स्थिति में माइक्रो कन्टेनमेंट जोन बनाने में सहयोग की अपील की. पीएम ने कहा कि एक और अहम बात यह है कि किसी को कोरोना वायरस संक्रमण होने की स्थिति में, माइक्रो कन्टेनमेंट जोन बनाने का नेतृत्व समाज के लोग करें. उन्होंने कहा कि जहां पर संक्रमण का एक भी मामला आया है, वहां परिवार के लोग, समाज के लोग माइक्रो कन्टेनमेंट जोन बनाएं. उन्होंने कहा कि भारत जैसे सघन जनसंख्या वाले देश में कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई का एक महत्वपूर्ण तरीका ‘माइक्रो कन्टेनमेंट जोन भी हैं.

हर योग्य लाभार्थी को लगे टीका
पीएम मोदी ने कहा, ‘‘यह ‘टीका उत्सव’ कोरोना के खिलाफ दूसरी बड़ी लड़ाई है, हमें व्यक्तिगत एवं सामाजिक स्तर पर स्वच्छता पर जोर देना होगा.’’ उन्होंने कहा कि संक्रमण का एक भी मामला आने पर हम सभी का जागरूक रहना, बाकी लोगों की भी जांच कराना बहुत आवश्यक है. प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हमारी सफलता इस बात पर तय होगी कि जो टीका लगवाने योग्य है, उसे टीका लगे.’’ 

राज्य में टीकाकरण की स्थिति
देश में राज्यों में टीकाकरण की स्थिति देखें तो सबसे ज्यादा टीके महाराष्ट्र में लगे हैं. महाराष्ट्र में 99 लाख से ज्यादा टीके लगाए जा चुके हैं. दूसरे नंबर पर राजस्थान और तीसरे नंबर पर गुजरात हैं.

राज्य            टीकाकरण
महाराष्ट्र      –  99.23 लाख
राजस्थान   –  95.65 लाख
गुजरात      – 90.56 लाख
उत्तरप्रदेश –  84.93 लाख
पश्चिम बंगाल   78.91 लाख
कर्नाटक     - 60.67लाख
मध्य प्रदेश   - 54.65 लाख
केरल          - 47.63 लाख
ओडिशा   -  40.91 लाख
बिहार        - 44.94 लाख
छत्तीसगढ़   - 41.28 लाख
आंध्र प्रदेश - 38.06 लाख

यह भी पढ़ें-

कोरोना संकट पर बोले केजरीवाल- हम लॉकडाउन नहीं लगाना चाहते, मजबूरी में कुछ पाबंदियों के आदेश दिए

 Shopian Encounter: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने ढेर किए 3 आतंकवादी, 14 साल का नाबालिग भी शामिल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनाव नतीजों पर PM मोदी के बयान से 'आग बबूला कांग्रेस', जानें क्या कहा?
MLC चुनाव नतीजों पर PM मोदी के बयान से 'आग बबूला कांग्रेस', जानें क्या कहा?
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
RSS में होगा बड़ा संगठनात्मक बदलाव, कार्यकारी मंडल की बैठक के बाद बड़े फैसलों की संभावना
RSS में होगा बड़ा संगठनात्मक बदलाव, कार्यकारी मंडल की बैठक के बाद बड़े फैसलों की संभावना
‘राहुल गांधी को संविधान से मतलब नहीं’, नितिन नबीन का कांग्रेस पर बड़ा हमला
‘राहुल गांधी को संविधान से मतलब नहीं’, नितिन नबीन का कांग्रेस पर बड़ा हमला

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget