एक्सप्लोरर

टीडीपी विधायक के बेटे ने पुलिस की पिटाई की और पैर छूकर माफी मंगवाई?

पुलिस की कथित पिटाई का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो शुरु होता है तो एक व्यक्ति वर्दी में दिख रहे पुलिसवाले की बांह पकड़े दिखता है.

नई दिल्ली: पुलिस की कथित पिटाई का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो शुरु होता है तो एक व्यक्ति वर्दी में दिख रहे पुलिसवाले की बांह पकड़े दिखता है. युवक पुलिसवाले से कुछ बोलता है और अचानक पुलिसवाले के गाल पर थप्पड़ मारता है. पुलिसवाला चलते हुए बढ़ता है तो वीडियो में कई और लोग भी नजर आते हैं. दावा है कि वीडियो में पुलिसवाले को थप्पड़ मारने वाला व्यक्ति तेलगुदेशम पार्टी के एमएलसी का बेटा है .

वीडियो के साथ वायरल मैसेज में लोग लिख रहे हैं, आंध्र प्रदेश के इस पुलिस वाले ने तेलगु देशम के एक MLC के बेटे की कार चेक करने की हिमाकत कर डाली. उसके बाद इसे वर्दी में होने के बावजूद थप्पड़ जड़े गए और तेलगु देशम के गुंडे को पांव छूकर माफी मांगने को कहा गया. इतना ही नहीं वीडियो में मारपीट कर रहे व्यक्ति को कांग्रेस के नेता के बेटा भी बताया जा रहा है. लेकिन पुलिस जांच में ये दावा झूठा निकला है.

झूठा है दावा जांच में चला कि वीडियो इसी साल के 14 अगस्त का है और ये मारपीट किसी पुलिसवाले से नहीं बल्कि फॉरेस्ट ऑफिसर से की गई थी. आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के श्रीशैलम का ये वही टाइगर रिजर्व है जिसके गेट पर खड़े होकर 6 लोग शराब पी रहे थे. प्रतिबंधित क्षेत्र में शराब पीते हुए देख फॉरेस्ट अफसर ज्योति स्वरुप ने उन्हें रोकने की कोशिश की. लेकिन वे लोग मारपीट पर उतर आए .

जिसके बाद मारपीट करने वालों के खिलाफ श्रीशेलम पुलिस थाने में केस भी दर्ज हुआ. इनमें से 5 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, इन सभी का संबंध तेलंगाना राज्य से है और इन्हीं में से एक व्यक्ति का संबंध तेलंगाना के किसी राजनेता से है. युवक का संबंध टीडीपी विधायक और कांग्रेस के नेताओं से नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका, सौरव को पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार? फोटो डालकर दीपके बोले- 'रात भर...'
आशुतोष रांका, सौरव को पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार? फोटो डालकर दीपके बोले- 'रात भर...'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget