एक्सप्लोरर

जगनमोहन रेड्डी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे चंद्रबाबू नायडू, मिली है करारी हार

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू वाईएसआर कांग्रेस प्रमुख जगनमोहन रेड्डी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे. हालांकि टीडीपी का एक प्रतिनिधिमंडल शपथ से पहले जगनमोहन रेड्डी से मिलेगा.

अमरावती: वाईएसआर कांग्रेस प्रमुख येदुगुरी संदिंटि जगनमोहन रेड्डी आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर आज शपथ लेंगे. राज्यपाल ई एस एल नरसिम्हन विजयवाड़ा के समीप आईजीएमसी स्टेडियम में एक भव्य समारोह में दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर 46 वर्षीय नेता को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. हालांकि देर रात भारी बारिश और तूफान की वजह से पंडाल को नुकसान पहुंचा है.

रेड्डी की पार्टी ने हाल ही में हुए विधानसभा और लोकसभा चुनावों में शानदार जीत हासिल की है. उन्होंने चंद्रबाबू नायडू की तेलगू देशम पार्टी (टीडीपी) को शिकस्त दी है. शपथ ग्रहण में चंद्रबाबू नायडू, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, डीएमके अध्यक्ष एम के स्टालिन समेत कई स्थानीय नेता को आमंत्रण दिया गया है.

सूत्रों ने बताया कि नायडू शपथ ग्रहण में शामिल नहीं होंगे. हालांकि टीडीपी का एक प्रतिनिधि मंडल शपथ से पहले जगनमोहन रेड्डी से मिलेगा. वाईएसआर कांग्रेस ने राज्य विधानसभा की 175 में से 151 सीटों पर जीत दर्ज की. साथ ही उसने 25 लोकसभा सीटों में से 22 पर जीत हासिल की.

रेड्डी ने जन सेना अध्यक्ष पवन कल्याण, तेलुगु फिल्म स्टार के चिरंजीवी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया है. भाकपा और माकपा के राष्ट्रीय महासचिव क्रमश: सुरावरम सुधाकर रेड्डी और सीताराम येचुरी, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष के. लक्ष्मीनारायण तथा कई अन्य नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है.

शपथ ग्रहण समारोह की पूर्व संध्या पर वाईएसआरसी प्रमुख बुधवार सुबह तिरुमला में प्रसिद्ध भगवान वेंकटेश्वर मंदिर गए और पूजा-अर्चना की. इसके बाद वह कडपा शहर गए और मशहूर अमीन पीर दरगाह पर चादर चढ़ाई. मनोनीत मुख्यमंत्री और उनके परिवार ने बाद में अपने गृह नगर पुलिवेंदुला में सीएसआई चर्च में प्रार्थना सभा में भाग लिया. इसके बाद वह इदुपुलापाया में वाईएस परिवार के एस्टेट में गए और अपने दिवंगत पिता और पूर्व मुख्यमंत्री वाई एस राजशेखर रेड्डी की कब्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए. विजयवाड़ा लौटने के रास्ते में वह इंद्राकीलाद्री गए और देवी कनक दुर्गा की पूजा की.

पार्टी सूत्रों ने बताया कि रेड्डी अकेले शपथ लेंगे जबकि उनकी मंत्री परिषद का गठन सात जून को किया जा सकता है. नई दिल्ली में आंध्र प्रदेश भवन में पहली बार शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण देखने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं. पार्टी सूत्रों ने बताया कि वह राज्य के लोगों के लिए कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कर सकते हैं खासतौर से नौ मुख्य चुनावी वादों से संबंधित.

पुलिस आयुक्त सी द्वारका तिरुमला राव के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह के लिए विजयवाड़ा में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. शहर में करीब 5,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. स्टेडियम में 30,000 लोग ही बैठ सकते हैं लेकिन शहर में लोगों के लिए एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget