एक्सप्लोरर

Taxi-Auto Price Hike: मुंबई में ऑटो-रिक्शा और टैक्सी का सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया

Fare Hikes in Mumbai in Taxi and Auto: ऑटो रिक्शा मुंबई में साउथ मुंबई को छोड़कर हर जगह चलता है. जैसे- पश्चिम मुंबई और पूर्व मुंबई, जहां कई यात्री रिक्शा के सहारे अपने मंजिल तक पहुंचते हैं.

Taxi-Auto Price Hike: मुंबई में एक अक्टूबर से टैक्सी (Taxi) का किराया (Price) तीन रुपये और ऑटो रिक्शा (Auto) का किराया दो रुपये से बढ़ा गया है. अब मुंबई और मेट्रोपोलिटन क्षेत्र के लोगों को काली-पीली टैक्सी से सफर करने पर न्यूनतम किराया 28 रुपये और ऑटो रिक्शा से यात्रा पर न्यूनतम किराया 23 रुपये देना होगा.

टैक्सी चालकों ने एबीपी न्यूज को बताया कि दिन प्रतिदिन सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी हो रही है, जिसकी वजह से कमाई पर भारी असर पड़ रहा है. टैक्सी यूनियन ने राज्य सरकार से दामों को बढ़ाने की मांग की थी, जिसके बाद हमारी मांग को पूरा किया गया है। उन लोगों ने कहा कि हम राज्य सरकार के इस निर्णय से बेहद खुश है. हालांकि यात्री सरकार के इस फैसले से खुश नजर नहीं आ रहे हैं। यात्रियों ने एबीपी न्यूज को बताया कि हर चीज महंगा होती जा रही है. इस बीच टैक्सी और रिक्शा का किराया भी महंगा होता जा रहा है. सरकार को नागरिकों के सुविधा का भी ध्यान रखना चाहिए. 

टैक्सी यूनियन खुश, लेकिन जनता परेशान
ऑटो रिक्शा मुंबई में साउथ मुंबई को छोड़कर हर जगह चलता है. जैसे- पश्चिम मुंबई और पूर्व मुंबई, जहां कई यात्री रिक्शा के सहारे अपने मंजिल तक पहुंचते हैं. ऑटो रिक्शा चालकों ने एबीपी न्यूज ने कहा कि राज्य सरकार ने हमारी मांगों को पूरा किया. अब कमाई में इजाफा होगा. हालांकि, रिक्शा से यात्रा करने वाले लोगों ने बताया कि रिक्शा का किराया नहीं बढ़ाना चाहिए था. वहीं, कई रिक्शा चालकों के पास 23 रुपए छुट्टे नही होते हैं जिस वजह से 25 या 30 रुपए देकर रिक्शा से उतर ना पड़ता है.

किराये में क्या हुआ बदलाव, जानिए
दरअसल, अब नए चार्ज (New Fare) के हिसाब से न्यूनतम डेढ़ किलोमीटर से अधिक दूरी की यात्रा पर यात्रियों को काली-पीली टैक्सी (Taxi) से सफर पर प्रति किलोमीटर 16.93 रुपये की जगह 18.66 रुपये किराया देना होगा. ऑटोरिक्शा से सफर करने पर प्रति किलोमीटर 14.20 रुपये की जगह 15.33 रुपये किराया (Fare) देना होगा. मुंबई महानगर क्षेत्र (Mumbai) में 60 हजार टैक्सी और करीब 4.6 लाख ऑटोरिक्शा अभी तक एक मार्च, 2021 को निर्धारित दर के अनुसार किराया ले रहे थे. बता दें कि ऑटो और टैक्सी का किराया बढ़ाने की मांग काफी दिनों से चल रही थी, लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही थी.

यह भी पढ़ेंः

 Arvind Kejriwal Announcement: दोपहर एक बजे भारत को नंबर वन देश बनाने के लिए 'बड़ी शुरुआत' करेंगे सीएम केजरीवाल, ट्वीट कर किया एलान

Delhi Excise Policy: शराब नीति पर घिरी केजरीवाल सरकार, बीजेपी नेताओं ने खोला मोर्चा, जानें किसने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Karnataka BJP: बेंगलुरु में खुले नाले में गिरकर घायल हुए BJP नेता, मंत्री और MLA के खिलाफ शिकायत दर्ज
बेंगलुरु में खुले नाले में गिरकर घायल हुए BJP नेता, मंत्री और MLA के खिलाफ शिकायत दर्ज
Telangana Crime: हैदराबाद में क्राइम का खौफनाक चेहरा! हत्या के बाद आरोपी का खुला चैलेंज, पुलिस को दी चुनौती
हैदराबाद में क्राइम का खौफनाक चेहरा! हत्या के बाद आरोपी का खुला चैलेंज, पुलिस को दी चुनौती
कैलिफोर्निया में हैदराबाद के एक परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक घटना में मौत, पिता-बेटी अस्पताल में भर्ती
कैलिफोर्निया में हैदराबाद के एक परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक घटना में मौत, पिता-बेटी अस्पताल में भर्ती
राहुल गांधी के प्रदर्शन और इस्तीफे की मांग पर धर्मेंद्र प्रधान का आया रिएक्शन, बोले - 'सरकार NEET पर...'
राहुल गांधी के प्रदर्शन और इस्तीफे की मांग पर धर्मेंद्र प्रधान का आया रिएक्शन, बोले - 'सरकार NEET पर...'

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget