एक्सप्लोरर

कबीर बेदी के आतिश को पाकिस्तानी बताने पर मां तवलीन सिंह बोली, आप जानते हैं वो पाकिस्तानी नहीं है

टाइम मैग्जीन के कवर पेज पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'डिवाइडर इन चीफ' बताया गया है. लेख लिखने वाले आतिश तासीर के बारे में एक्टर कबीर बेदी ने कहा है कि विश्व का सबसे मशहूर मैग्जीन कैसे प्रधानमंत्री मोदी पर एक पाकिस्तानी के लेख को सपोर्ट कर सकता है.

नई दिल्ली: टाइम मैग्जीन के कवर पेज पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'डिवाइडर इन चीफ' बताया गया. इसके बाद पूरे देश में टाइम मैग्जीन और पीएम मोदी पर यह लेख लिखने वाले पत्रकार आतिश तासीर के बारे में चर्चा शुरू हो गई. अब एक्टर कबीर बेदी ने कहा है कि विश्व का सबसे मशहूर मैग्जीन कैसे प्रधानमंत्री मोदी पर एक पाकिस्तानी के लेख का समर्थन कर सकता है. कबीर बेदी के आतिश को पाकिस्तानी कहने पर आतिश की मां और देश की वरिष्ठ पत्रकार तवलीन सिंह ने प्रतिक्रिया दी है.

तवलीन सिंह ने कहा, "कबीर असहमति आप उससे व्यक्त कीजिए जो उसने लिखा है. आप जानते हैं कि आतिश पाकिस्तानी नहीं हैं." आतिश के पाकिस्तानी नागरिक होने के मुद्दे को इससे पहले बीजेपी ने भी उठाया था. बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा था कि पाकिस्तान भारत के सर्जिकल स्ट्राइक से परेशान है और वह भारत की सेना और पीएम मोदी का कुछ भी कर नहीं सकता है इसलिए देश की छवि खराब करने के लिए ऐसी कोशिश कर रहा है.

बता दें कि लेख में पत्रकार आतिश तासीर ने तुर्की, ब्राजील, ब्रिटेन और अमेरिका से भारत की तुलना करते हुए भारतीय लोकतंत्र पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने पूछा, ''दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत क्या पांच साल और मोदी सरकार को सह सकता है?'' ''लोकलुभान वादों की राजनीति में फंसने वाला भारत दुनिया का सबसे पहला लोकतंत्र है.'' आर्टिकल में इस बात का जिक्र है, ''मोदी की सरकार में हर तबका अल्पसंख्यक, उदारवादी और निचली जातियों से लेकर मुस्लिम और ईसाई पर भी हमले हुए.''

मैगजीन के मुताबिक, ''मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान कोई भी आर्थिक नीतियां सफल नहीं नहीं हो पायीं.'' मैगज़ीन ने लिखा है, ''मोदी सरकार अपने कार्यकाल में सिर्फ जहरीले धार्मिक राष्ट्रवाद का माहौल बनाया.''

बता दें कि आतिश तासीर पत्रकार तवलीन सिंह और पाकिस्तान सरकार में मंत्री रहने के साथ पंजाब प्रांत के गवर्नर रहे सलमान तासीर के बेटे हैं. आतिश का संबंध भारत और पाकिस्तान दोनों से रहा है. साल 1980 में ब्रिटेन में जन्मे आतिश ने शुरुआती पढ़ाई दिल्ली से की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
भीड़, बारिश और माइक पर अनाउंसमेंट... कोलकाता हादसे का क्या रहा कारण, बड़ी बातें
भीड़, बारिश और माइक पर अनाउंसमेंट... कोलकाता हादसे का क्या कारण, बड़ी बातें
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान
मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget