एक्सप्लोरर

टाटा ग्रुप ने लांच किया कोरोना वायरस टेस्ट किट, सिर्फ 90 मिनट में मिलेगा नतीजा

कोरोना वायरस टेस्ट किट को चेन्नई स्थित टाटा के संयंत्र में बनाया जाएगा. इस प्लांट में एक महीने में 10 लाख किट बनाने की क्षमता है.

टाटा समूह की हेल्थकेयर यूनिट टाटा मेडिकल एंड डायग्नोस्टिक्स ने आज अपनी कोविड-19 परीक्षण किट लॉन्च की है. यह दिसंबर से प्रयोगशालाओं और अस्पतालों में उपलब्ध कराई जाएगी. यह जानकारी टाटा ग्रुप के सीआईओ गिरीश कृष्णमूर्ति ने दी है. सरकार ने टाटा के टेस्ट किट को मूंजरी दे दी है जो सिर्फ 90 मिनट में कोरोना वायरस का परिणाम बताता है.

इस टेस्ट किट को चेन्नई स्थित टाटा के संयंत्र में बनाया जाएगा. इस प्लांट में एक महीने में 10 लाख किट बनाने की क्षमता है. टाटा द्वारा बनाई गई टेस्ट किट की जांच की सटीकता का स्तर पारंपरिक आरटी-पीसीआर जांच जितना ही है, लेकिन यह कम समय, कम लागत में परिणाम देती है और इसका इस्तेमाल भी आसान है.

सीएसआईआर पहले दे चुका है मंजूरी

वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) पहले ही टाटा के टेस्ट किट को मंजूरी दे चुका है. सितंबर महीने में सीएसआईआर ने एक बयान में कहा था, ‘‘टाटा टेस्ट किट में सार्स-कोव-2 वायरस के जीनोमिक अनुक्रम का पता लगाने के लिए एक स्वदेशी रूप से विकसित, अत्याधुनिक सीआरआईएसपीआर तकनीक का उपयोग किया गया है.’’

इस तकनीक को सीएसआईआर-आईजीआईबी (इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी) द्वारा विकसित किया गया है. टाटा कंपनी ने कहा कि यह जांच सटीक परिणाम देने में पारंपरिक आरटी-पीसीआर परीक्षण के समतुल्य है. इसके अलावा यह सस्ता और कम समय में परिणाम देता है. इस पद्धति का प्रयोग भविष्य में अन्य महामारियों के परीक्षण में भी किया जा सकेगा.

भारत में अबतक 79 लाख लोग महामारी से उबरे

 देश में अब हर दिन कोरोना वायरस के नए मामले 50 हजार से कम देखने को मिल रहे हैं. पिछले 24 घंटे में 45,903 नए केस सामने आए हैं. वहीं 490 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए. भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 85 लाख 53 हजार हो गए हैं, वहीं अब तक एक लाख 26 हजार लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. कुल एक्टिव केस घटकर पांच लाख 11 हजार पर आ गए हैं. पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 2992 की गिरावट आई है.

अच्छी खबर ये है कि अब तक कुल 79 लाख 17 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं. पिछले 24 घंटे में 48,405 मरीज कोरोना से ठीक हुए. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, देश में 8 नवंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 11 करोड़ 85 लाख सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 8 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए.

देश में सात हफ्तों की गिरावट के बाद फिर बढ़े कोरोना केस, दिल्ली में डरा रहे आंकड़े

कोरोना अपडेट: भारत में अबतक 79 लाख लोग महामारी से उबरे, 24 घंटे में आए 50 हजार से कम नए केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8वीं के सिलेबस में फिल्म- हम दिल दे चुके सनम का गाना निंबूड़ा, मचा बवाल, ओडिशा की शिक्षा नीति पर उठे सवाल
8वीं सिलेबस में हम दिल दे चुके सनम के निंबूड़ा वाले गाने पर बवाल, ओडिशा की शिक्षा नीति पर सवाल
Explained: रेगिस्तान से लेकर कश्मीर तक कमान संभाली... कौन हैं 31वें आर्मी चीफ धीरज सेठ, 'टैंक मैन' कैसे बने?
रेगिस्तान से लेकर कश्मीर तक कमान संभाली! कौन हैं 31वें आर्मी चीफ धीरज सेठ, कैसे बने 'टैंक मैन'?
'मैं ये कहकर चंपत राय का बचाव नहीं कर रहा...', राम मंदिर चंदा चोरी पर VHP का विस्फोटक जवाब
'मैं ये कहकर चंपत राय का बचाव नहीं कर रहा...', राम मंदिर चंदा चोरी पर VHP का विस्फोटक जवाब
AI का भारतीय मॉडल और तकनीक की रणनीतिक स्वायत्तता... आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर क्या है भारत सरकार की सोच?
AI का भारतीय मॉडल और तकनीक की रणनीतिक स्वायत्तता... आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर क्या है सरकार की सोच?

वीडियोज

Bollywood News: 'बॉर्डर' के बाद सनी देओल और अक्षय खन्ना स्क्रीन पर आमने-सामने हैं
कुदरत का डबल अटैक! Venezuela में भूकंप के बाद बाढ़ | Climate Crisis | Latest News
Farah Khan ने बताया क्यों Bigg Boss होस्ट करना था आसान, Lock Upp पर भी कही बड़ी बात
‘Ab Hoga Hisaab’ की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, Sanjay Kapoor, Mouni Roy और Shaheer Sheikh की Interesting बातचीत
Mumbai Rains: मुंबई में आंधी-बारिश का डबल अटैक, उखड़े पेड़, रास्ते ब्लॉक, गाड़ियां तबाह | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत में फिर से आने वाला है ऊर्जा संकट? स्टॉक में कितने दिनों का कच्चा तेल बचा? रिपोर्ट में हैरान करने वाला खुलासा
भारत में फिर से ऊर्जा संकट, स्टॉक में कितने दिनों का बचा कच्चा तेल? हैरान करने वाली आयी रिपोर्ट
दिल्ली में सुहाने मौसम का हो सकता है दीदार, कुछ घंटों में मौसम बदलने और बारिश का अनुमान
दिल्ली में सुहाने मौसम का हो सकता है दीदार, कुछ घंटों में मौसम बदलने और बारिश का अनुमान
हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 
हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 
Monday BO Collection: मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
'अगर मैं मुस्लिम होता तो...', कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल
'अगर मैं मुस्लिम होता तो...', कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल
Monsoon Update: आ गई गुड न्यूज, अगले 72 घंटे में बदल जाएगा मौसम, मॉनसून करेगा दिल्ली-यूपी समेत नॉर्थ इंडिया में बारिश
आ गई गुड न्यूज, अगले 72 घंटे में बदल जाएगा मौसम, मॉनसून करेगा दिल्ली-यूपी समेत नॉर्थ इंडिया में बारिश
Explained: जस्टिस एस मुरलीधरन कौन हैं? भारत में समलैंगिकता को अपराधमुक्त करने से लेकर गाजा तक... क्या-क्या कमाल किए?
जस्टिस एस मुरलीधरन कौन हैं? भारत में समलैंगिकता को अपराधमुक्त करने से लेकर गाजा तक बड़े कमाल
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
Embed widget