एक्सप्लोरर

कोरोना अपडेट: भारत में अबतक 79 लाख लोग महामारी से उबरे, 24 घंटे में आए 50 हजार से कम नए केस

कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से अमेरिका के बाद भारत दुनिया में सबसे प्रभावित देश है. हर दिन सबसे ज्यादा मौत भी अमेरिका के बाद भारत में हो रही है.

नई दिल्ली: देश में अब हर दिन कोरोना वायरस के नए मामले 50 हजार से कम देखने को मिल रहे हैं. पिछले 24 घंटे में 45,903 नए केस सामने आए हैं. वहीं 490 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए. भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 85 लाख 53 हजार हो गए हैं, वहीं अब तक एक लाख 26 हजार लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. कुल एक्टिव केस घटकर पांच लाख 11 हजार पर आ गए हैं. पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 2992 की गिरावट आई है.

अच्छी खबर ये है कि अब तक कुल 79 लाख 17 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं. पिछले 24 घंटे में 48,405 मरीज कोरोना से ठीक हुए. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, देश में 8 नवंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 11 करोड़ 85 लाख सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 8 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए.

मृत्यु दर और रिकवरी रेट महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कोरोना वायरस के एक्टिव केस, मृत्यु दर और रिकवरी रेट का प्रतिशत सबसे ज्यादा है. राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. इसके साथ ही भारत में रिकवरी रेट भी लगातार बढ़ रहा है. फिलहाल देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.48 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 92.49 फीसदी है. 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की मृत्य दर एक फीसदी से भी कम है.

सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है. रिकवरी दुनिया में सबसे ज्यादा भारत में हुई है. मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है.

ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल के BJP अध्यक्ष दिलीप घोष का विवादित बयान, कहा- 'ममता दीदी के लोग सुधरे नहीं तो भेजे जाएंगे श्मशान'

अमेरिका-ब्राजील में 24 घंटे में आए 1.12 लाख कोरोना केस, 611 मरीजों की मौत, कुल 1.59 करोड़ संक्रमित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
'इस शैतान को...', दिल्ली में त्रिपुरा के युवक से बदसलूकी पर भड़के रिजिजू
'इस शैतान को...', दिल्ली में त्रिपुरा के युवक से बदसलूकी पर भड़के रिजिजू
Explained: भारत में तेजी से बढ़ती मेडिकल महंगाई, क्या हेल्थ इंश्योरेंस सिस्टम नाकाफी साबित हो रहा है?
Explained: भारत में तेजी से बढ़ती मेडिकल महंगाई, क्या हेल्थ इंश्योरेंस सिस्टम नाकाफी साबित हो रहा है?
सौरव दास-आशुतोष रांका को जमानत क्यों दी? SEM कोर्ट बोला- 'दोनों को आगे...'
सौरव दास-आशुतोष रांका को जमानत क्यों दी? SEM कोर्ट बोला- 'दोनों को आगे...'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget