एक्सप्लोरर

देश में सात हफ्तों की गिरावट के बाद फिर बढ़े कोरोना केस, दिल्ली में डरा रहे आंकड़े

कोरोना से मौत के मामलों में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है. पिछले हफ्ते चार हजार चौदह लोगों की मौत हुई थी. जबकि उससे पहले के हफ्ते में तीन हजार पांच सौ छियासी लोगों की मौत हुई थी.

नई दिल्ली: देश में कोरोना से जुड़ी एक चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है. लगातार सात हफ्तों की गिरावट के बाद देश में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई है. नवंबर के पहले हफ्ते में तीन लाख पच्चीस हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं.
उससे पहले के हफ्ते में कोरोना के कुल तीन लाख उन्नीस हजार केस सामने आए थे. कोरोना से मौत के मामलों में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है. पिछले हफ्ते चार हजार चौदह लोगों की मौत हुई थी. जबकि उससे पहले के हफ्ते में तीन हजार पांच सौ छियासी लोगों की मौत हुई थी.
अभी क्या कहता है कोरोना नेशनल मीटर?
पिछले 24 घंटे में 45,903 नए केस सामने आए हैं. वहीं 490 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए. भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 85 लाख 53 हजार हो गए हैं, वहीं अब तक एक लाख 26 हजार लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. कुल एक्टिव केस घटकर पांच लाख 11 हजार पर आ गए हैं. पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 2992 की गिरावट आई है. अच्छी खबर ये है कि अब तक कुल 79 लाख 17 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं. पिछले 24 घंटे में 48,405 मरीज कोरोना से ठीक हुए. देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.48 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 92.49 फीसदी है. 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की मृत्य दर एक फीसदी से भी कम है.
कोरोना की राजधानी भी बन रही है दिल्ली
दिल्ली इन दिनों वाकई कोरोना कैपिटल बन गई है. रोज कोरोना मरीजों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. पिछले कुछ दिनों की बात करें तो मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है. दिल्ली में कोरोना के नए मामले रोज पुराने रिकॉर्ड को ध्यस्त कर रहे हैं. 4 नंवबर को मुख्यमंत्री अरंविंद केजरीवाल ने दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर तक बता दिया.
- 5 नवंबर 6769 कोरोना मरीज
- 6 नवंबर 7178 कोरोना मरीज
- 7 नवंबर 6953 कोरोना मरीज
-8 नवंबर 7745 कोरोना मरीज
दिल्ली में कोरोना के कुल मरीजों की तादाद  4 लाख 38 हजार से ज्यादा हो चुकी है वहीं अबतक करीब सात हजार लोग जान गंवा चुके हैं. देश में धनतेरस, दीपावली औऱ छठ पूजा के चलते भीड़ बढ़ने के साथ-साथ कोरोना फैलने की आशंका भी बढ़ने लगी है. ऐसे में नियमों का पालन करना- मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग ही बचाव का एकमात्र तरीका है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
Parliament Monsoon Session Highlights: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक स्थगित
Highlights: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक स्थगित

वीडियोज

Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget