एक्सप्लोरर

तमिलनाडु में राजनीतिक भूचाल, जानिए अबतक के 10 खास अपडेट

चेन्नई : जयललिता की पार्टी क्या टूट जाएगी? ये बड़ा सवाल इसलिए क्योंकि जिस पन्नीरसेल्वम को जयललिता ने मुख्यमंत्री बनाया था, उसी पन्नीरसेल्वम ने मुख्यमंत्री बनने जा रही शशिकला के खिलाफ बगावत कर दी है. जानिए अब तक इस मामले में क्या-क्या हो चुका है. 1. जयललिता की समाधि पर 40 मिनट तक ध्यान लगाने के बाद पन्नीरसेलवम ने मीडिया के सामने आकर जो कहा उसने तमिलनाडु की राजनीति में भूचाल पैदा कर दिया. पन्नीरसेल्वम ने कहा 'मैंने इस्तीफा इसलिए दिया क्योंकि मुझे इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया. मुझे लगातार अपमानित किया जा रहा था.' 2. पन्नीरसेल्वम यहीं नहीं रुके, उन्होंने शशिकला का नाम तो नहीं लिया, लेकिन जो कहा उससे साफ है कि उन्हें जयललिता की जगह शशिकला मंजूर नहीं. 3. पन्नीरसेल्वम ने कहा कि 'अम्मा चाहती थीं कि मैं मुख्यमंत्री बनूं और मधुसूदन पार्टी के महासचिव बनें. अगर समर्थक चाहेंगे तो मैं इस्तीफा वापस ले लूंगा. जो लोगों के हित की रक्षा कर सकता है उसे ही मुख्यमंत्री बनना चाहिए.' यह भी पढ़ें : जानें- जयललिता के निधन के बाद तमिलनाडु की राजनीति में क्या है शशिकला की अहमियत 4. पन्नीरसेल्वम के बम फोड़ते ही शशिकला के खेमे में हड़कंप मच गया, शशिकला के घर पोएस गार्डन में नेताओं की भीड़ जमा हो गई, शशिकला के समर्थन में विधायक भी दौड़े दौड़े पहुंचे. 5. आधी रात को शशिकला के घर में बैठक के बाद तुरंत पन्नीरसेल्वम को पार्टी के कोषाध्यक्ष पद से हटाने का फरमान आया. इसके बाद खुद शशिकला भी बाहर निकलीं, अब बारी पन्नीरसेल्वम पर पलटवार की थी. 6. शशिकला ने कहा था कि 'पार्टी में कोई समस्या नहीं है. हम एक परिवार की तरह एकजुट हैं. मैंने पन्नीरसेल्वम पर किसी चीज के लिए दबाव नहीं बनाया. जो पन्नीरसेल्वम कह रहे हैं वो सच नहीं है.' 7. उधर देर रात तक पन्नीरसेल्वम भी अपने समर्थकों से घिरे रहे. कोषाध्यक्ष पद से हटाए जाने पर कहा कि मुझे अम्मा ने 10 साल पहले पार्टी का कोषाध्यक्ष बनाया था. किसी को मुझे इस पद से हटाने का अधिकार नहीं. यह भी पढ़ें : AIADMK में फूट: शशिकला के करीबी बोले- ‘बगावत के पीछे DMK’, कांग्रेस ने मोदी सरकार पर उठाए सवाल 8. केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने तमिलनाडु के राजनीतिक हालात पर कहा है कि तमिलनाडु के राज्यपाल राज्य के राजनीतिक हालात पर नजर बनाए हुए हैं. वो हालात की हर पहलू से समीक्षा कर रहे हैं और वो सही फैसला करेंगे. 9. शशिकला ने कहा है कि सीएम पनीरसेल्वम की बगावत के पीछे डीएमके का हाथ है. कोषाध्यक्ष पद से हटाने के बाद पनीरसेल्वम को पार्टी से निकालने का भी एलान किया गया. पनीरसेल्वम की बगावत में साथ देने के शशिकला के आरोपों को डीएमके नेता स्टालिन ने झूठा बताया. 10. शशिकला के खिलाफ पनीरसेल्वम की बगावत से डीएमके को फायदा हो सकता है. पन्नीरसेल्वम गुट 50 विधायकों के समर्थन का दावा कर रहा है और DMK के 89 विधायक हैं. दोनों चाहें तो मिलकर सरकार बना सकते हैं. यह भी पढ़ें : जयललिता की पार्टी में बगावत, पन्नीरसेल्वम ने खोला मोर्चा, शशिकला बोलीं- 'पार्टी एकजुट है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष-सौरव दास की रिहाई में देरी पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वे उन्हें वहां...'
आशुतोष-सौरव दास की रिहाई में देरी पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वे उन्हें वहां...'
चोरबागान हादसे को लेकर सरकार पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'यह पूरी तरह...'
चोरबागान हादसे को लेकर सरकार पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'यह पूरी तरह...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget