एक्सप्लोरर

Tamil Nadu Weather: तमिलनाडु में भारी बारिश की आशंका, स्कूल और कॉलेजों को बंद करने का आदेश, ऑरेंज अलर्ट जारी

Tamil Nadu Weather Update: तमिलनाडु प्रशासन ने भारी बारिश के कारण कुछ जिलों में स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की है. मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

Tamil Nadu Weather: तमिलनाडु में उत्तर-पूर्वी मॉनसून (North East Monsoon) का असर देखने को मिल रहा है. यहां पर सोमवार से शुरू हुई बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है. ये सिलसिला मंगलवार, 1 नवंबर 2022 को भी जारी है. इसकी वजह से राज्य की राजधानी और इसके निकटवर्ती इलाकों में पानी भर गया है. तमिलनाडु प्रशासन ने भारी बारिश के चलते 8 जिलों में स्कूल (School) और कॉलेज (College) बंद करने का आदेश दिया है.

जिन जिलों में स्कूल और कॉलेज बंद करने का आदेश दिया है उनमें तिरुवरुर, नागपट्टिनम, मयिलादुथुराई, चेन्नई,चेंगलपट्टू कांचीपुरम,तिरुवल्लूर और तंजावुर शामिल हैं. इसके साथ ही मौसम विभाग ने यहां पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. यहां पर भारी बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने की संभावना है. चेन्नई में कई जगहों पर जलभराव की वजह से यातायात भी बाधित हुआ है. मौसम विभाग का कहना है कि तमिलनाडु में उत्तर-पूर्वी मॉनसून की बारिश 4 नवंबर तक जारी रहेगी.

पड़ोसी राज्यों में देखने को मिलेगा बारिश का असर

तमिलनाडु की बारिश का असर आस-पास के राज्यों में भी पड़ेगा इसलिए कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में भी हल्की से भारी बारिश का अलर्ट जारी है. बारिश होने के कारण निश्चित तौर पर तापमान में गिरावट आएगी, जिससे ठंड बढ़ेगी. पूर्वोत्तर में भी बारिश होने के आसार हैं. तो वहीं मौसम विभाग ने कहा है कि 6 से 7 नवंबर के बीच देश में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं.

चेन्नई में तैयारियां जोरों पर

ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन’ के प्राधिकारियों ने कई क्षेत्रों का निरीक्षण किया और कहा कि के के नगर-राजमन्नार सलाई जैसे इलाकों और गणेशपुरम जैसे उपमार्गों में पहले से की गई तैयारियों और जल निकासी व्यवस्था के कारण बारिश का पानी नहीं भरा. जिन इलाकों में बाढ़ आने का खतरा है, वहां प्राधिकारियों ने बाढ़ निगरानी कैमरे लगाए हैं. चेन्नई मेट्रो रेल चरण-2 परियोजना के मद्देनजर सड़कों के कई हिस्सों में अवरोधक लगाए गए हैं. इस तरह की बुनियादी पहलों के कारण लोग पहले से ही यातायात अवरुध होने की समस्या का सामना कर रहे हैं. ऐसे में बारिश और जलभराव ने इस समस्या को और बढ़ा दिया है.

ये भी पढ़ें: बारिश, बर्फबारी और ठंड... पहाड़ी राज्यों में होने वाला है ट्रिपल अटैक, जानिए देश के बाकी हिस्सों में कैसा रहेगा मौसम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget