एक्सप्लोरर

तमिलनाडु के विरुधुनगर में पटाखा फैक्‍ट्री में भीषण व‍िस्‍फोट, 9 की मौत

Firecracker Unit Explosion: तमिलनाडु के विरुधुनगर में शनिवार (17 फरवरी) को एक पटाखा फैक्‍ट्री में अचानक भीषण विस्फोट हो गया. इससे पहले एमपी के हरदा में भी 9 फरवरी को ऐसा हादसा हुआ था.

Tamil Nadu Firecracker Unit Explosion: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के वेम्बाकोट्टई में शनिवार (17 फरवरी) को एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया. इस हादसे में फैक्ट्री में काम करने वाले 9 मजदूरों की मौत हो गई है जबक‍ि 6 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. पटाखा फैक्ट्री मुथुसामीपुरम इलाके में स्थित थी. हादसा स्‍थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है. 

घटना की सूचना म‍िलते ही मौके पर फायर टेंडर और आपातकालीन सेवाओं को रवाना कर द‍िया गया था. वहीं, स्‍थानीय पुल‍िस और प्रशासन भी हादसा स्‍थल पर बचाव कार्य में जुटा है. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, सभी घायलों को फिलहाल शिवकाशी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है. 

आग की सूचना मि‍लने के बाद शिवकाशी, एजयरामपन्नई और वेम्बक्कोट्टई फायर स्टेशनों से फायर टेंडर रवाना की गईं थी ज‍िन्‍होंने कड़ी मशक्‍कत के बाद आग पर काबू पाया.  

पटाखा फैक्ट्री में करते हैं 150 से ज्यादा मजदूर  

जानकारी के मुताब‍िक, पटाखा फैक्ट्री में 74 कमरे बताए हैं ज‍िसमें 150 से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं. फैक्ट्री में हर रोज मजदूर पटाखे बनाने का काम करते हैं. रोजाना की तरह शन‍िवार को भी मजदूर इस काम में जुटे हुए थे.  

हादसे से पहले फैंसी पटाखों को ठीक करने में जुटे थे मजदूर  

बताया जाता है क‍ि दोपहर के वक्‍त मजदूर एक कमरे में फैंसी पटाखों को ठीक करने के काम में लगे हुए थे. इस दौरान कुछ रगड़ लगने की वजह से च‍िंगारी उठी और अचानक विस्फोट हो गया. इस विस्‍फोट में पटाखा यून‍िट के चार कमरे उड़ गए. व‍िस्‍फोट में लोगों के शव भी क्षत व‍िक्षत हो गए ज‍िनको पुल‍िस ने बरामद कर ल‍िया है. हादसे में रमेश, करुप्पासामी, अभयज, मुथु, अंबिका, मुरुगाजोथी और शांता समेत कुल 9 लोगों की मौत हुई है.  

 #WATCH | Explosion occurs in a firecracker manufacturing unit in Tamil Nadu's Virudhunagar; details awaited pic.twitter.com/cALcg6A9Ow

हरदा में भी 9 फरवरी को हुआ था पटाखा फैक्ट्री में भीषण व‍िस्‍फोट

गौरतलब है क‍ि गत 9 फरवरी को मध्‍य प्रदेश के हरदा में भी एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण व‍िस्‍फोट हुआ था ज‍िसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया था. इस भीषण विस्फोट ने 11 लोगों की जान चली गई थी और 60 से ज्यादा लोगों बुरी तरह से घायल हो गए थे.  

यह भी पढ़ें: ISRO की आज नई लॉचिंग: 'नॉटी बॉय' रॉकेट क्या करेगा काम और कब, कहां और कैसे देखें टेलीकास्ट? 10 पॉइंट्स में जानें हर सवाल का जवाब

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नालायक नेता', BJP ने साधा निशाना, पात्रा बोले- अराजकतावादी राहुल गांधी
'नालायक नेता', BJP ने साधा निशाना, पात्रा बोले- अराजकतावादी राहुल गांधी
Delhi CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर जा रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने खदेड़ा, 3500 से ज्यादा हिरासत में
LIVE: जंतर-मंतर जा रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने खदेड़ा, 3500 से ज्यादा हिरासत में
प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश
प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश
भारत में अब लोकतंत्र नहीं, इसे खत्म करने वाला गद्दार- प्रियंका गांधी
भारत में अब लोकतंत्र नहीं, इसे खत्म करने वाला गद्दार- प्रियंका गांधी

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget