एक्सप्लोरर

Tamil Nadu: जयललिता की करीबी शशिकला ने 2024 से पहले AIADMK को एकजुट करने के दिए संकेत, कहा- मिलकर लड़ेंगे चुनाव

AIADMK: 2016 में जयललिता के निधन के बाद पार्टी में सत्ता को लेकर अंदरुनी विवाद छिड़ गया. जयलिलता की करीबी दोस्त शशिकला ने पार्टी की कमान अपने हाथ में ले ली और मुख्यमंत्री की कुर्सी पर जा बैठीं.

Sasikala Hints Reuniting AIADMK: निष्कासित अन्नाद्रमुक नेता और तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री शशिकला (Sasikala) ने शुक्रवार (23 दिसंबर) को 2024 में होने वाले आम चुनाव से पहले पार्टी के फिर से एकजुट होने को लेकर संकेत दिया. उन्होंने कहा कि एक बार फिर से सभी एआईएडीएमके (AIADMK) के साथ मिलकर आम चुनाव में उतरेंगे और जीत हासिल करेंगे. शशिकला ने चेन्नई के किलपौक चर्च में क्रिसमस प्रोग्राम में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने चेन्नई किलपौक के वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को मुफ्त खाना भी बांटा. 

दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता (Jayalalithaa) की करीबी दोस्त और अन्नाद्रमुक (एआईडीएमके) नेता वीके शशिकला शुक्रवार को एक वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ क्रिसमस मानने पहुंची थीं. इस दौरान शशिकला ने पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की मौत के सिलसिले में अरुमुगास्वामी आयोग की ओर से समन किए जाने पर भी सवालों का जवाब दिया. शशिकला ने कहा, "मुझे अरुमुगास्वामी आयोग की ओर से दो विकल्प दिए गए थे. इनमें व्यक्तिगत रूप से पेश होना या वकील के माध्यम से जवाब देना या सवालों के लिखित जवाब देने के लिए कहा गया था. मैंने एक लिखित पत्र के जरिये जवाब देना चुना है और सभी सवालों का जवाब दिया है."

जयललिता की मौत को लेकर शशिकला का दावा?

जयललिता की सबसे विश्वासपात्र रहीं शशिकला ने इस दौरान संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि जयललिता की मौत के मामले में कुछ भी छिपाने वाली बात नहीं है. उन्होंने दावा किया कि जयललिता ने इलाज के लिए विदेश न जाने का फैसला किया था क्योंकि उन्हें लगा कि चेन्नई में मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध हैं. हालांकि, हम उन्हें विदेश ले जाना चाहते थे लेकिन चेन्नई में इलाज कराने का फैसला पूरी तरह से जयललिता का था. उन्होंने दावा किया कि जयललिता की सेहत में सुधार के लक्षण दिख रहे थे और 19 दिसंबर को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलने वाली थी लेकिन जब उनकी मौत हुई, उस समय वह टीवी देख रहीं थीं. गौरतलब है कि जयललिता का निधन 2016 में 5 दिसंबर को एक निजी अस्पताल में हुआ था. 

AIADMK में अंदरुनी टकराव

दरअसल, साल 2016 में जयललिता के निधन के बाद AIADMK में सत्ता को लेकर अंदरुनी विवाद छिड़ गया. जयलिलता की करीबी दोस्त शशिकला ने पार्टी की कमान अपने हाथ में ले ली और मुख्यमंत्री की कुर्सी पर जा बैठीं. इसके बाद पलानीस्वामी और पनीरसेल्वम के बीच मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर पार्टी के भीतर खींचतान का सिलसिला शुरू हुआ, जो आज तक जारी है. इसकी वजह से एआईडीएमके की 2019 में बुरी हार हुई. पार्टी में अंदरूनी कलह मच गई. ओपीएस ने मुख्यमंत्री के उम्मीदवार पद को छोड़ दिया. ईपीएस को 2021 विधानसभा चुनाव में सीएम पद का प्रत्याशी बनाया गया. तभी से पार्टी ईपीएस और ओपीसी कैंप में बंट कर रह गई है.

इसे भी पढ़ेंः-

Modi Cabinet Decisions: OROP स्कीम में जोड़े गए 5 लाख और नाम, 81 करोड़ गरीबों को अगले एक साल तक मिलेगा मुफ्त अनाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget