एक्सप्लोरर

Tamil Nadu Rains: आज तमिलनाडु के तट पर पहुंच सकता है चक्रवाती तूफान, 9 जिलों में रेड अलर्ट, अब तक 12 की मौत

Tamil Nadu Rains: मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि चक्रवाती तूफान आज तमिलनाडु के तट पर पहुंच सकता है. तूफान के मद्देनज़र राज्य के 9 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है.

Tamil Nadu Rains: दक्षिण राज्य तमिलनाडु में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त है. राज्य में बारिश से होने वाली घटनाओं में अबतक 12 लोगों की मौत हो चुकी है. राज्य की स्थिति सुधरने के बजाय और बिगड़ती जा रही है. मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि चक्रवाती तूफान आज तमिलनाडु के तट पर पहुंच सकता है. तूफान के मद्देनज़र राज्य के 9 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है.

राजधानी चेन्नई और आसपास के इलाकों में फिर होने लगी बारिश

राजधानी चेन्नई और आसपास के इलाकों में धीमा पड़ने के बाद बारिश का दौर फिर से शुरू हो गया है. मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवाती तूफान के आज शाम को तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तट से गुजरने की संभावना है. इस वजह से अगले तीन से चार दिनों तक तमिलनाडु के विस्तृत क्षेत्र में बारिश होने की उम्मीद की जा रही है.

कहां-कहां हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक कुछ खास इलाकों में मूसलाधार बारिश हो सकती है जबकि अधिकतर स्थानों पर गरज के साथ मध्य दर्जे की बारिश की संभावना है. आज तिरुवल्लुर, कल्लाकुरिची, सेलम, वेल्लोर, तिरुन्नामलाई, रानीपेट और तिरुपुत्तर जिलों के कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश हो सकती है. वहीं तमिलनाडु के नीलगिरि, कोयंबटूर, चेंगापल्ट्टू, नमक्कल, तिरुचिरापल्ली, चेन्नई और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है.’’

मौसम विभाग ने बताया कि 12 से 14 नवंबर के बीच तमिलनाडु के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है, जबकि तमिलनाडु के कुछ इलाकों, पुडुचेरी और कराईकल में गरज और बिजली चमकने की संभावना है.

तमिलनाडु में सामान्य से 50 फीसदी ज्यादा बारिश

बता दें कि तमिलनाडु में पूर्वोत्तर मानसून के कारण एक अक्टूबर से अब तक सामान्य से 50 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है और 90 प्रमुख जलाशयों में से 53 जलाशयों में पानी 76 प्रतिशत भंडारण स्तर तक पहुंच गया है. इस अवधि में तमिलनाडु और पुडुचेरी में 38 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य स्तर 25 सेंटीमीटर से 51 फीसदी ज्यादा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तार और खंभों से रहें दूर', हरियाणा में बारिश के बीच बिजली विभाग का अलर्ट
'तार और खंभों से रहें दूर', हरियाणा में बारिश के बीच बिजली विभाग का अलर्ट
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
नेशनल हैंडलूम डे: 'साड़ी शस्त्र' प्रदर्शनी का आयोजन, स्वदेशी-हथकरघा को बढ़ावा की अपील
नेशनल हैंडलूम डे: 'साड़ी शस्त्र' प्रदर्शनी का आयोजन, स्वदेशी-हथकरघा को बढ़ावा की अपील
बाढ़ की मार झेल रहे असम पहुंचीं बॉलीवुड की एक्ट्रेस, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
बाढ़ की मार झेल रहे असम पहुंचीं बॉलीवुड की एक्ट्रेस, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget