एक्सप्लोरर

कासगंज: पुलिस हिरासत में युवक की मौत मामले ने पकड़ा तूल, जानें क्या है पूरा मामला और अब तक क्या कार्रवाई हुई

कासगंज में पुलिस हिरासत में युवक की मौत मामले ने तूल पकड़ लिया है. तमाम विपक्षी दल इस मामले को लेकर योगी सरकार को घेर रहे हैं. वहीं आज कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी कासगंज जा सकती हैं.

उत्तर प्रदेश के कासगंज में अल्ताफ़ अहमद (Altaf Ahmad) की हिरासत में मौत का मामले ने सियासी तूल पकड़ लिया है.  21 साल के अल्ताफ़ अहमद के पिता ने पुलिस पर उनके बेटे को मारने का आरोप लगाया है. अल्ताफ़ के पिता चाहत मियां के मुताबिक वो खुद अपने बेटे अल्ताफ़ को पुलिस चौकी में छोड़कर आए थे. तब पुलिस ने भरोसा दिया था कि वो पूछताछ करके छोड़ देंगे मगर अब उसकी हत्या कर दी गई है. इस मामले में 5 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. वहीं विपक्षी दल मामले को लेकर योगी सरकार पर जमकर निशाना साध रहे हैं.

एसपी ने कहा आरोपी ने हवालात के टॉयलेट में लगाई फांसी

22 साल का मृतक अल्ताफ कासगंज कोतवाली क्षेत्र के सैय्यद अहरौली का रहने वाला था. उसे  आईपीसी की धारा 363,366 के तहत एक नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में पुलिस पूछताछ के लिए कोतवाली में लायी थी. वहीं कासगंज के एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि आरोपी हवालात के टॉयलेट में गया था. जब बहुत देर तक बाहर नही निकला तो देखा गया कि उसने अपनी जैकेट के हुड़ के नाड़े से नल में फांसी लगा ली थी. आनन फानन में उसे कासगंज जिला अस्पताल ले जाया गया जहां 20 मिनट बाद उसने दम तोड़ दियां.

लापरवाही बरतने के आरोप में 5 पुलिसकर्मी निलंबित

एसपी कासगंज ने लापरवाही बरतने के आरोप में इंस्पेक्टर कोतवाली कासगंज वीरेंद्र सिंह इंदौलिया, सब इंस्पेक्टर चंद्रेश गौतम,सब इंस्पेक्टर विकास कुमार,हैड मोहर्रिर घनेन्द्र सिंह,कॉन्स्टेबल सौरभ सोलंकी को तत्काल प्रभाव से ससपेंड कर दिया है. वहीं अल्ताफ़ के परिजन अल्ताफ के आत्महत्या करने के पुलिस के दावे को नकार रहे हैं.

पुलिस कस्टडी में युवक की मौत मामले पर प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर साधा निशाना

इस मामले ने सियासी रंग भी ले लिया है. कांग्रेस यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने कासगंज में पुलिस हिरासत में युवक की मौत पर योगी सरकार पर निशाना साधा है.  प्रियंका ने ट्वीट कर कहा कि, “कासगंज में अल्ताफ, आगरा में अरुण वाल्मीकि, सुल्तानपुर में राजेश कोरी की पुलिस कस्टडी में मौत जैसी घटनाओं से साफ है कि रक्षक भक्षक बन चुके हैं. उप्र पुलिस हिरासत में मौत के मामले में देश में सबसे ऊपर है. बीजेपी राज में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट है. यहां कोई भी सुरक्षित नहीं है.“ वहीं कहा जा रहा है कि प्रियंका गांधी आज उत्तर प्रदेश के कासगंज का दौरा कर सकती हैं.

राहुल गांधी ने भी योगी सरकार पर कसा तंज

  कासगंज में पुलिस कस्टडी में हुई अल्ताफ़ की संदिग्ध मौत को लेकर राहुल गांधी ने ट्वीटर के जरिए योगी सरकार पर तंज कसा है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, “क्या उत्तर प्रदेश में मानवाधिकार नाम की कोई चीज़ बची है?

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव, एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने इस मामले पर यूपी सरकार पर निशाना साधा है.

ये भी पढ़ें

Know, Astrology Prediction: UP Election 2022 में Pindra सीट पर BJP का रहेगा कब्जा या कांग्रेस करेगी वापसी

UP Cabinet Decision: यूपी सरकार ने कैबिनेट की बैठक में लिए कई अहम फैसले, पढ़ें बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
'चुनाव आ रहे हैं, अब कोई भी...', अखिलेश यादव ने नेताओं को दी खास हिदायत
'चुनाव आ रहे हैं, अब कोई भी...', अखिलेश यादव ने नेताओं को दी खास हिदायत
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget