एक्सप्लोरर

पीएम मोदी का कांग्रेस-डीएमके पर निशाना, कहा- दोनों दलों ने ‘आउटडेटेड 2 G मिसाइल’ लॉन्च की है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु में चुनावी रैली को संबोधित किया. उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री और डीएमके नेता ए राजा के बयान को लेकर निशाना साधा.

धारापुरम (तमिलनाडु): पीएम मोदी ने पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री और डीएमके नेता ए राजा पर आज तंज कसते हुए उन्हें ‘आउटडेटेड 2जी मिसाइल’ करार दिया. धारापुरम में अपनी चुनावी रैली में ए राजा का नाम लिये बगैर पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और डीएमके ने अपनी ‘आउटडेटेड 2जी मिसाइल’ लॉन्च की है, इस मिसाइल का एक स्पष्ट लक्ष्य तमिलनाडु की महिलाएं हैं.

बता दें कि यूपीए सरकार में 2जी घोटाले का मामला सुर्खियों में आया था. तब ए राजा समेत कई नेताओं पर घोटाले के आरोप लगे थे.

तमिलनाडु में बीजेपी-एआईएडीएके गठबंधन का मुकाबला डीएमके और कांग्रेस गठबंधन से है. पीएम मोदी  ने आरोप लगाया, “कुछ दिन पहले यूपीए द्वारा दागी गई इस मिसाइल को तमिलनाडु की नारी शक्ति पर हमला करने का स्पष्ट रूप से आदेश दिया गया था.”

पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि आज कांग्रेस और डीएमके ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी की आदरणीय मां का अपमान किया. उन्होंने कहा, “भगवान न करे, अगर वे (कांग्रेस और डीएमके) सत्ता में आ गए तो वे तमिलनाडु में कई और महिलाओं का अपमान करेंगे.”

कुछ दिन पहले अपने प्रचार के दौरान राजा ने पलानीस्वामी के जन्म को लेकर कथित तौर पर आक्रामक अंदाज में टिप्पणी की थी. एआईएडीएमके ने इसे लेकर पुलिस को शिकायत की थी, जिसके बाद राजा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.

रविवार को चेन्नई में एक चुनावी रैली के दौरान पलानीस्वामी इस मुद्दे पर बोलते हुए भावुक हो गए थे. डीएमके के उप महासचिव राजा ने अपनी टिप्पणी के लिए सोमवार को माफी मांग ली.

तमिलनाडु में 6 अप्रैल को सभी 234 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इसी दिन केरल और पुदुचेरी में भी वोटिंग होगी. वहीं असम और पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण के लिए वोट डाले जाएंगी. इन सभी राज्यों में वोटों की गिनती 2 मई को होगी.

केरल चुनाव: पीएम मोदी ने ईसा मसीह का जिक्र करते हुए कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शरद पवार के सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाकात, सुप्रिया सुले भी हैं शामिल
शरद पवार के सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाकात, सुप्रिया सुले भी हैं शामिल
Parliament Monsoon Session LIVE: LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
'भले ही गोली मार दें...' वंदे मातरम पर कांग्रेस सांसद का बड़ा बयान
'भले ही गोली मार दें...' वंदे मातरम पर कांग्रेस सांसद का बड़ा बयान
CWG: मीराबाई चानू से PM बोले, 'ऐसा लग रहा था आंसू के हर बूंद से गोल्ड मेडल टपक रहा'
CWG: मीराबाई चानू से PM बोले, 'ऐसा लग रहा था आंसू के हर बूंद से गोल्ड मेडल टपक रहा'

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर बोले-'मैं फोन करता था लेकिन...'
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर ने बताई वजह
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Embed widget