एक्सप्लोरर

तमिलनाडु में SIR के पहले चरण की ड्राफ्ट लिस्ट जारी, करीब 1 करोड़ मतदाताओं के कट गए नाम

Tamil Nadu SIR: इलेक्शन कमीशन ने तमिलनाडु में एसआईआर के बाद ड्राफ्ट लिस्ट जारी कर दी है. राज्य में एसआईआर से पहले करीब 6.41 करोड़ वोटर रजिस्टर्ड थे और इस प्रकिया के बाद करीब 1 करोड़ नाम हटाए गए हैं.

चुनाव आयोग ने एसआईआर के बाद तमिलनाडु और गुजरात को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दिया है. तमिलनाडु में करीब एक करोड़ तो गुजरात में 73 लाख से अधिक वोटर्स के नाम हटे हैं. चुनाव आयोग ने बताया कि तमिलनाडु के 97 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम एसआईआर के दौरान हटाए गए हैं. तमिलनाडु की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अर्चना पटनायक ने कहा, 'ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 5 करोड़ 43 लाख 76 हजार 755 मतदाता हैं, जिनमें 2.66 करोड़ महिलाएं और 2.77 करोड़ पुरुष हैं.'

करीब एक करोड़ लोगों के नाम हटाए गए

तमिलनाडु की मुख्य चुनाव अधिकारी के मुताबिक राज्य में एसआईआर से पहले करीब 6.41 करोड़ वोटर रजिस्टर्ड थे और इस प्रकिया के बाद 97 लाख 37 हजार 832 मतदाता के नाम हटाए गए हैं. इनमें से 26.94 लाख ऐसे लोग हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी थी. इसके अलावा 66.44 लाख ऐसे लोग हैं जो तमिलनाडु को छोड़कर कहीं और शिफ्ट हो गए थे और 3,39,278 डुप्लीकेट एंट्री थी. डुप्लीकेट एंट्री का मतलब है कि एसे मतदाता एक से ज्यादा जगहों पर रजिस्टर्ड पाए गए थे. 

चुनाव अधिकारी ने बताया कि तमिलनाडु छोड़कर दूसरी जगह माइग्रेट किए वोटर्स की संख्या 66 लाख 44 हजार 881 है जो तीन राउंड घर-घर जाकर वेरिफिकेशन के बाद भी रजिस्टर्ड पते पर नहीं पाए गए.

गुजरात में कितने वोटर्स के नाम हटाए गए?

गुजरात में एसआईआर प्रक्रिया से पहले 5 करोड़ 8 लाख 43 हजार 436 वोटर्स थे, जिसमें से 4 करोड़ 34 लाख 70 हजार 109 वोटर्स वैध पाए गए. राज्य में एसआईआर प्रकिया के बाद 73 लाख 73 हजार 327 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं. जिन वोटर्स का नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नहीं है, वे आधार प्रमाण के साथ फॉर्म-6 भरकर नाम जोड़ने के लिए 19 दिसंबर 2025 से 18 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.

SIR को लेकर डीएमके ने शुरू किया था विशेष अभियान

2026 के विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही तमिलनाडु में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. चुनावी तैयारी के तहत डीएमके ने 'माय बूथ, विनिंग बूथ' अभियान शुरू किया था, जिसके पहले चरण में बूथ समितियों को राज्य के 68,463 मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) में सक्रिय भागीदारी का निर्देश दिया गया था. इस अभियान का लक्ष्य 68,463 मतदान केंद्रों पर तैनात लगभग 6.8 लाख बूथ समिति सदस्यों को सक्रिय कर बूथ स्तर पर मजबूती सुनिश्चित करने का काम दिया गया था.

ये भी पढ़ें :  फाइटर जेट, मिसाइलें और गोला-बारूद..., किसके पास कितना हथियारों का जखीरा? जानें बांग्लादेश के मुकाबले कितनी मजबूत है भारतीय सेना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उदयनिधि, स्टालिन, OPS, सेंथिल बालाजी... तमिलनाडु में DMK ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
उदयनिधि, स्टालिन, OPS, सेंथिल बालाजी... तमिलनाडु में DMK ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी के खिलाफ BJP की चार्जशीट, अमित शाह बोले- ये TMC के 15 साल का काला चिट्ठा
बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी के खिलाफ BJP की चार्जशीट, अमित शाह बोले- ये TMC के 15 साल का काला चिट्ठा
LPG Crisis: भारत के पास बचा सिर्फ 5-10 दिन का रिजर्व? ईरान युद्ध के बीच सरकार ने बताई सच्चाई
भारत के पास बचा सिर्फ 5-10 दिन का रिजर्व? ईरान युद्ध के बीच सरकार ने बताई सच्चाई
Jewar Airport Live : 'नोएडा मत जाइए, मोदी जी, अभी-अभी...', नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन पर जानें क्यों PM ने कही ये बात
LIVE: 'नोएडा मत जाइए, मोदी जी, अभी-अभी...', नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन पर जानें क्यों PM ने कही ये बात

वीडियोज

Khabar Filmy Hain: सारा-ईरान की केमिस्ट्री के पीछे का 'परफेक्ट' सच | Bollywood Masala
Jewar Airport Inauguration: UP में विकास की 'मेगा उड़ान'! जेवर एयरपोर्ट शुरू, PM Modi ने क्या कहा?
Noida International Airport: हाई-टेक कनेक्टिविटी से ट्रैफिक का टेंशन खत्म! | Noida Airport | CM Yogi
Iran Israel America War: दुश्मन के लिए काल! उड़ता हुआ पावर स्टेशन है अमेरिका का KC-46 विमान!
Iran Israel America War: IDF चीफ की चेतावनी, ‘ढह जाएगी सेना!’ 10 बड़े Red Flags! | Donald Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LPG Crisis: भारत के पास बचा सिर्फ 5-10 दिन का रिजर्व? ईरान युद्ध के बीच सरकार ने बताई सच्चाई
भारत के पास बचा सिर्फ 5-10 दिन का रिजर्व? ईरान युद्ध के बीच सरकार ने बताई सच्चाई
अयोध्या अग्निकांड पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव बोले- 'विशेषज्ञों की देखरेख के बिना ही...'
अयोध्या अग्निकांड पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव बोले- 'विशेषज्ञों की देखरेख के बिना ही...'
बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह का भौकाल, शाहरुख- प्रभास को पछाड़ा! 3000 करोड़ क्लब में हुए शामिल
बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह का भौकाल, शाहरुख- प्रभास को पछाड़ा! 3000 करोड़ क्लब में हुए शामिल
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
आकिब नबी डार से प्रशांत वीर तक, IPL 2026 में स्टार बन सकते हैं 7 युवा खिलाड़ी; देखें लिस्ट
आकिब नबी डार से प्रशांत वीर तक, IPL 2026 में स्टार बन सकते हैं 7 युवा खिलाड़ी; देखें लिस्ट
बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी के खिलाफ BJP की चार्जशीट, अमित शाह बोले- ये TMC के 15 साल का काला चिट्ठा
बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी के खिलाफ BJP की चार्जशीट, अमित शाह बोले- ये TMC के 15 साल का काला चिट्ठा
Kitchen Gardening Tips: किचन गार्डन में ऐसे उगाएं ताजे खीरे, घर पर ही मिलेगा फ्रेश सलाद
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं ताजे खीरे, घर पर ही मिलेगा फ्रेश सलाद
ढक्कन चोरों से परेशान पाकिस्तान ला रहा नया कानून, अब गटर का ढक्कन चुराने पर होगी 10 साल की सजा, वीडियो वायरल
ढक्कन चोरों से परेशान पाकिस्तान ला रहा नया कानून, अब गटर का ढक्कन चुराने पर होगी 10 साल की सजा
Embed widget