एक्सप्लोरर

तमिलनाडुः CM एम के स्टालिन का अधिकारियों को निर्देश - कोविड डेटा में नहीं किया जाए कोई हेरफेर

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शनिवार को कहा कि उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि कोविड डेटा में हेरफेर नहीं किया जाए. सच्चाई को सामने लाकर फैक्ट्स का सामना किया जाए. गौरतलब है कि तमिलनाडु कोरोना से 10 सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में से एक है.

चेन्नई: तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के एक दिन बाद एमके स्टालिन ने शनिवार को कहा कि उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि कोविड डेटा में हेरफेर नहीं की जाए. उन्होंने कहा कि झूठे आंकड़ों का कोई मतलब नहीं है. सच्चाई सामने आनी चाहिए और फैक्ट्स का सामना किया जाना चाहिए. डीएमके ने लगभग एक दशक बाद तमिलनाडु में सत्ता में वापसी की है और एमके स्टालिन ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उन्होंने ऐसे समय में कार्यभार संभाला है जब भारत कोरोना वायरस की घातक दूसरी लहर से लड़ रहा है.
  
कोरोना से 10 सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में है तमिलनाडु 
तमिलनाडु कोरोना से 10 सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में से एक है. महामारी के बाद से राज्य में 13 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं. राज्य में शुक्रवार को 26,000 से अधिक करोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं. नई सरकार के लिए कोविड का सामना करना एक बड़ी चुनौती है.

कोरोना राहत के रूप में 4000 रुपये देने की घोषणा कर चुके हैं स्टालिन
शुक्रवार को शपथ ग्रहण के तुरंत बाद स्टालिन ने सबसे पहले कोरोना राहत के रूप में हर परिवार को 4,000 रुपये प्रदान करने की घोषणा. 2,000 रुपये की पहली किस्त मई महीने में दी जाएगी. सीएम स्टालिन ने यह भी घोषणा की कि राज्य सरकार सभी स्टेट गवर्नमेंट इंश्योरेंश कार्डहोल्डर्स का निजी अस्पतालों में कोरोना संबंधित उपचार का खर्च वहन करेगी. स्टालिन राज्य में 10 मई से 24 मई तक दो सप्ताह के लॉकडाउन की भी घोषणा कर चुके हैं. 

हालांकि राज्य में चुनाव प्रचार के दौरान राजनीतिक दलों की बड़ी-बड़ी रैलियों को भी कई विशेषज्ञों ने कोरोना के मामले बढ़ने के लिए  दोषी ठहराया है. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राज्य में कोरोना की स्थिति को लेकर सीएम एमके स्टालिन से चर्चा की.  

यह भी पढ़ें-

बंगाल में फिर हिंसा, बीजेपी-टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प में एक की मौत, छह घायल

DCGI ने डीआरडीओ की कोरोना की दवा को दी इमरजेंसी इस्तेमाल की मंज़ूरी, पानी में घोलकर पिलाई जाएगी ये दवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: 'सदन में चर्चा के लिए तैयार, लेकिन पहले...', अमित शाह का विपक्ष पर आरोप
LIVE: 'सदन में चर्चा के लिए तैयार, लेकिन पहले...', अमित शाह का विपक्ष पर आरोप
'जवाब को तैयार, 2 बजे तक लिखकर दें कि...', विपक्ष के हंगामे पर अमित शाह का बड़ा बयान
'सभी सवालों का दूंगा जवाब', विपक्ष के हंगामे पर अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
अमित शाह के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार, कहा- 'हम जानना चाहते हैं कि...'
अमित शाह के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार, कहा- 'हम जानना चाहते हैं कि...'

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
अभिषेक पोरेल से यश दयाल तक, इन किकेटरों पर लग चुका है रेप का आरोप
अभिषेक पोरेल से यश दयाल तक, इन किकेटरों पर लग चुका है रेप का आरोप
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget