एक्सप्लोरर

'NEP शिक्षा नीति नहीं, भगवा नीति', केंद्र सरकार पर फिर भड़के तमिलनाडु सीएम स्टालिन

एमके स्टालिन नेशनल एजुकेशन पॉलिसी समेत तमाम मुद्दों को लेकर मोदी सरकार पर हमलावर हैं. उन्होंने कहा कि केंद्र में बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार के 10 सालों के दौरान तमिलनाडु का विकास प्रभावित हुआ.

नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (एनईपी) को लेकर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है. तमिलनाडु सरकार के साथ कांग्रेस भी इस मामले पर मोदी सरकार पर हमलावर हैं. एमके स्टालिन लगातार केंद्र पर हिंदी थोपने का आरोप लगा रहे हैं.

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने आरोप लगाते हुए कहा, 'एनईपी कोई शिक्षा नीति नहीं है, यह भगवा नीति है और इसका उद्देश्य भारत का विकास करना नहीं, बल्कि हिंदी का विकास करना है'.

स्टालिन का मोदी सरकार पर निशाना
द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) के अध्यक्ष एमके स्टालिन ने एक रैली में केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए  कहा, 'हम एनईपी का विरोध करते हैं क्योंकि यह शिक्षा क्षेत्र में तमिलनाडु की प्रगति को पूरी तरह से नष्ट कर देगी'. उन्होंने कहा कि एनईपी आरक्षण को स्वीकार नहीं करती जो कि सामाजिक न्याय है.

एमके स्टालिन का आरोप है, 'एनईपी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्गों को सहायता राशि देने से इनकार करती है'. 

'बीजेपी के चलते विकास प्रभावित'
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र में बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार के पिछले 10 सालों के दौरान तमिलनाडु का विकास बुरी तरह प्रभावित हुआ है. उन्होंने आगे कहा, 'तमिलनाडु विभिन्न सामाजिक कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में हमेशा सबसे आगे रहा है. लोगों ने शासन के द्रविड़ मॉडल को आगे बढ़ाने के लिए एक ठोस प्रयास कर डीएमके सरकार को चुना है.

तमिलनाडु सरकार नेशनल एजुकेशन पॉलिसी के तहत three language policy (तीन भाषा फॉर्मूला) को लागू करने से साफ इनकार कर चुकी है.

संसदीय क्षेत्रों का परिसीमन
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा, 'भाजपा उत्तरी राज्यों में जीत हासिल कर सत्ता बरकरार रखने के कदम उठा रही है'. परिसीमन मुद्दे पर स्टालिन ने कहा, 'भाजपा अपने दबदबे वाले राज्यों में सीटों की संख्या बढ़ाने तथा पार्टी को और मजबूत करने की कोशिश कर रही है लेकिन द्रमुक इसे विफल कर देगी'.

ये भी पढ़ें:

‘दो से ज्यादा बच्चे पैदा करो’, जानें आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने क्यों कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget