एक्सप्लोरर

Watch: बिपिन रावत को लेकर जाते वक्त क्रैश हुआ था IAF का हेलिकॉप्टर, घटना के आखिरी वक्त का वीडियो आया सामने

Bipin Rawat Death News: वीडियो में ऊपर उड़ते हुए हेलिकॉप्टर की आवाज सुनाई दे रही है और अचानक उसके बंद होने के बाद वहां पर मौजूद लोग अचानक रुक कर उस ओर देखने लग जाते हैं.

IAF Chopper Crash: तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार को वायुसेना के हेलिकॉप्टर हादसे में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और अन्य 12 अन्य लोगों की मौत से देश में शोक की लहर है. इस घटना के बाद आज हेलिकॉप्टर का ब्लैक बॉक्स मिल गया है, जिससे काफी हद तक घटना की वजह का पता लगाया जा सकेगा. समाचार एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो ट्वीट किया है जो कल दोपहर को वायुसेना के हेलिकॉप्टर Mi-17 V5 के दुर्घटना होने से महज कुछ समय पहले का है.

हालांकि, वायुसेना की तरफ से इस वीडियो की अभी तक पुष्टि नहीं की गई है. इस वीडियो में ऊपर उड़ते हुए हेलिकॉप्टर की आवाज सुनाई दे रही है और अचानक उसके बंद होने के बाद वहां पर मौजूद लोग अचानक रुक कर उस ओर देखने लग जाते हैं. एक व्यक्ति यह पूछता है- क्या हुआ? क्या यह गिरा या दुर्घटनाग्रस्त हो गया? दूसरा जवाब देता है- हां.

गौरतलब है कि बुधवार को सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत के साथ 11 अन्य सेना के अधिकारियों की हेलिकॉप्टर क्रैश मौत हो गई जब वे सभी कोयंबटूर के सुलूर एयर फोर्स स्टेशन से वेलिंगटन जा रहे थे. हेलिकॉप्टर में सवार सिर्फ ग्रुप कैप्टन वरूण सिंह ही जिंदा बच पाए, जिनका वेलिंगटन स्थित सैन्य अस्पताल में काफी नाजुक स्थिति में इलाज चल रहा है. जनरल रावत छात्रों और फैकल्टी को संबोधित करने के लिए डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज (डीएसएससी) जा रहे थे.  

इधर, राजनाथ सिंह ने लोकसभा में बताया कि जिन लोगों की मृत्यु हुई, उन लोगों में सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका,  उनके रक्षा सलाहकार ब्रिगेडियर एलएस लिड्डर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, नायक गुरसेवक सिंह, नायक जितेंद्र कुमार, लांस नायक विवेक कुमार, लांस नायक बी साई तेजा और हवलदार सतपाल शामिल थे. सभी पार्थिव शरीर को आज शाम दिल्ली लाया जाएगा. ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का अस्पताल में इलाज जारी है और उन्हें हरसंभव मदद दी जा रही है. सीडीएस विपिन रावत का पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा. उन्होंने बताया कि इस घटना की जांच एयर मार्शल मानविंदर सिंह करेंगे.  

ये भी पढ़ें:

IAF Chopper Crash: कुन्नूर में हेलिकॉप्टर हादसे वाली जगह से मिला ब्लैक बॉक्स, खुल सकते हैं हादसे के राज

IAF Helicopter Crash: हेलिकॉप्टर क्रैश, हादसा या साजिश? पूर्व ब्रिगेडियर सुधीर सावंत ने जताया शक, कहा- NIA जांच करे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

West Bengal: राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल मामले को लेकर एक्शन में केंद्र, गृह मंत्रालय ने बंगाल के चीफ सेक्रेटरी से मांगी रिपोर्ट, जानें मामला
राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल मामले को लेकर एक्शन में केंद्र, गृह मंत्रालय ने बंगाल के चीफ सेक्रेटरी से मांगी रिपोर्ट, जानें मामला
केदारनाथ से कन्याकुमारी तक एक-एक घुसपैठिया होगा बाहर, वोटर लिस्ट से कटेंगे नाम- अमित शाह
केदारनाथ से कन्याकुमारी तक एक-एक घुसपैठिया होगा बाहर, वोटर लिस्ट से कटेंगे नाम- अमित शाह
Indian Navy: ईरान युद्ध के बीच भारत ले सकता है बड़ा फैसला, पर्शियन गल्फ में नौसेना की तैनात पर विचार, जानें कारण
ईरान युद्ध के बीच भारत ले सकता है बड़ा फैसला, पर्शियन गल्फ में नौसेना की तैनात पर विचार, जानें कारण
स्पेशल कंट्रोल रूम, एडवाइजरी और जहाजों की व्यवस्था... सरकार ने बताया अब तक कितने भारतीयों को जंग के बीच निकाला
कंट्रोल रूम, जहाजों की व्यवस्था... सरकार ने बताया अब तक कितने भारतीयों को जंग के बीच निकाला

वीडियोज

Iran Israel War: महायुद्ध का 8वां दिन..घुटने पर आए Donald Trump? | Breaking | ABP News
Sansani: Middle East में बढ़ता तनाव | Crime News | Iran- Israerl
Chitra Tripathi: मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा! ट्रंप का क्या है नया खेल ? | Iran Israel War | Trump
Iran Israel War News: तेहरान की ताबड़तोड़ स्ट्राइक जारी, अमेरिका का बारूद..ईरान पर भारी | War| Trump
Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MP News: ईरान के समर्थन में नारे लगाकर रायसेन किले से चलाया था तोप! हिंदू संगठनों के विरोध के बाद 4 गिरफ्तार
ईरान के समर्थन में नारे लगाकर रायसेन किले से चलाया था तोप! हिंदू संगठनों के विरोध के बाद 4 गिरफ्तार
जोहरान ममदानी के घर के बाहर बम से अटैक की कोशिश, पुलिस हिरासत में 2 संदिग्ध, जानें पूरा मामला
जोहरान ममदानी के घर के बाहर बम से अटैक की कोशिश, पुलिस हिरासत में 2 संदिग्ध, जानें पूरा मामला
जिया शंकर को इस 'यूट्यूबर' ने किया शादी के लिए प्रपोज, एक्ट्रेस का रिएक्शन जान दंग रह जाएंगे आप
जिया शंकर को इस 'यूट्यूबर' ने किया शादी के लिए प्रपोज, एक्ट्रेस ने दिया ऐसा रिएक्शन
IND vs NZ T20I मैचों में इन खिलाड़ियों का रहा है सबसे ज्यादा 'डक' पर आउट होने का रिकॉर्ड, शर्मनाक लिस्ट में कौन-कौन शामिल
IND vs NZ T20I मैचों में इन खिलाड़ियों का रहा है सबसे ज्यादा 'डक' पर आउट होने का रिकॉर्ड, शर्मनाक लिस्ट में कौन-कौन शामिल
US-Israel Attack Iran: 'बड़े सरप्राइज मिलेंगे...', वीडियो मैसेज के जरिए नेतन्याहू ने ईरान को दिया सख्त मैसेज, जानें क्या कहा
'बड़े सरप्राइज मिलेंगे...', वीडियो मैसेज के जरिए नेतन्याहू ने ईरान को दिया सख्त मैसेज, जानें क्या कहा
West Bengal: राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल मामले को लेकर एक्शन में केंद्र, गृह मंत्रालय ने बंगाल के चीफ सेक्रेटरी से मांगी रिपोर्ट, जानें मामला
राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल मामले को लेकर एक्शन में केंद्र, गृह मंत्रालय ने बंगाल के चीफ सेक्रेटरी से मांगी रिपोर्ट, जानें मामला
क्या है पश्चिम बंगाल की कृषक बंधु योजना, इसमें किसानों को कितना मिलता है पैसा?
क्या है पश्चिम बंगाल की कृषक बंधु योजना, इसमें किसानों को कितना मिलता है पैसा?
पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 3 हजार से ज्यादा पदों के लिए करें अप्लाई
पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 3 हजार से ज्यादा पदों के लिए करें अप्लाई
Embed widget