एक्सप्लोरर

Chennai Fire: चेन्नई के मायलापुर साईं बाबा मंदिर की छत पर लगी आग, बुझाने में जुटे 20 दमकलकर्मी

Chennai Fire: देशभर में दिवाली का जश्न मनाया जा रहा है. इस बीच तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में साईं बाबा मंदिर की छत पर आग लग गई है.

Tamil Nadu Fire: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के मायलापुर साईं बाबा मंदिर की छत पर आज (12 नवंबर) शाम आग लग गई. तीन फायर स्टेशनों के 20 से ज्यादा दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हैं. पुलिस ने बताया कि आग मंदिर की छत पर लगी है. दमकल विभाग के मुताबिक, आग लगने की जानकारी मिलने के बाद तुरंत मौके पर दमकलकर्मियों को रवाना किया गया. तीन फायर स्टेशनों के दमकलकर्मी इस आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं. 

दमकल विभाग का कहना है कि वे अभी इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि मंदिर की छत पर आग लगने की वजह क्या है. आग लगने की घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मंदिर की छत से निकल रही लपटों को साफ तौर पर देखा जा सकता है. मंदिर को देखने से मालूम चलता है कि यहां पर कंस्ट्रक्शन चल रहा था, क्योंकि वीडियो में बांस की लकड़ियों का एक फ्रेम भी नजर आ रहा है. माना जा रहा है कि इसकी वजह से आग तेजी से फैली. 

गुजरात, हरियाणा समेत इन जगहों पर भी आगजनी

वहीं, देश के कई इलाकों में रविवार को आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं. गुजरात के सूरत शहर में रविवार सुबह एक व्यावसायिक इमारत में स्थित सिनेमाघर में आग लग गई, जिससे थिएटर में एक स्क्रीन और कई कुर्सियां जलकर राख हो गईं. हालांकि, गनीमत ये रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई. लेकिन आग पर काबू पाने के दौरान दो दमकलकर्मी घायल हो गए. इन्हें मामूली चोटें आई हैं. 

हरियाणा के सोनीपत में एक 14 मंजिला आवासीय इमारत की सातवीं मंजिल पर आग लग गई. दमकल विभाग की सूझबूझ से 15 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया. सोनीपत के बहालगढ़ थाने के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र ने बताया कि 15 लोगों को बचाया गया...सभी सुरक्षित हैं. आग लगने की यह घटना शनिवार रात की है.  उन्होंने कहा कि कुछ देर बाद ही आग पर काबू पा लिया गया. दिल्ली से भी कुछ दमकल गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची थीं. 

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में रविवार तड़के एक प्लास्टिक की गेंद बनाने वाले कारखाने में भीषण आग लग गई. हालांकि, आगजनी की इस घटना में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है.  आंध्र प्रदेश औद्योगिक बुनियादी ढांचा विकास निगम (एपीआईआईसी) जोन में स्थित एवरग्रीन पॉलिमर कंपनी में शनिवार और रविवार की दरमियानी देर रात करीब दो बजे आग लग गई. यह घटना उस समय हुई जब एक ‘ऑपरेटर’(संचालक) ने प्लास्टिक के अवशेषों को हटाने के लिए आग लगाई. 

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की 2 गाड़ियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget