एक्सप्लोरर

Tamil Nadu: नहीं थम रहा BBC डॉक्यूमेंट्री को लेकर विवाद! स्क्रीनिंग रोकने गए BJP कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

BBC की विवादित डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग में बाधा डालने पर पुलिस ने सोमवार को मदुरै में 7 BJP कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इसके बाद जमकर प्रदर्शन किया.

PM Modi BBC Documentary: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और गुजरात दंगों पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री (BBC Documentary) को लेकर अब भी विवाद बरकरार है. सोमवार को तमिलनाडु (Tamilnadu) के मदुरै में बीबीसी की विवादित डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को रोकने के लिए बीजेपी जिला प्रमुख समेत 7 पार्टी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया. 

सूत्रों के मुताबिक, कम्युनिस्ट पार्टी के कैडर ने एक खुली जगह में डॉक्यूमेंट्री दिखाने की कोशिश की थी. उस दौरान शशिकुमार के नेतृत्व में बीजेपी कैडर ने उन्हें रोक दिया, जिससे हंगामा हो गया. इस पूरे प्रकरण के कारण बीजेपी मीडिया सेल के प्रमुख कालिदास ने अपनी रिहाई की मांग को लेकर थाने के सामने विरोध प्रदर्शन किया.

पीएम मोदी और गुजरात दंगों पर बीबीसी की विवादास्पद दो-भाग वाली डॉक्यू-सीरीज 17 जनवरी को पहली बार प्रसारित होने के बाद से ही शहर में चर्चा का विषय रही है. केंद्र ने इसके सामूहिक प्रदर्शन पर प्रतिबंध तो लगाया, लेकिन इसके बावजूद कई शैक्षणिक संस्थानों के परिसरों में स्क्रीनिंग की गई. 

JNU से शुरू हुआ था बवाल

अभी कुछ दिन पहले ही 24 जनवरी को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में भी बीबीसी की विवादित डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की जा रही थी. उस दौरान भारी अराजकता और हिंसा देखी गई. विश्वविद्यालय प्रशासन ने परिसर में बिजली की आपूर्ति भी काट दी थी. इसके बाद अधिकारियों ने यूनिवर्सिटी कैंपस में इंटरनेट को निलंबत कर दिया. वहीं कई प्लेटफॉर्म्स को भी ब्लॉक कर दिया गया.

भारत सरकार ने डॉक्यूमेंट्री को लेकर क्या कहा है?

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने डॉक्यूमेंट्री को एक प्रौपेगैंडा पीस बताया है. भारत सरकार ने जारी बयान में कहा कि ये डॉक्यूमेंट्री एक तरफ के नजरिए को दिखाता है जिसके चलते स्क्रीनिंग पर रोक लगाई गई है. इसी कड़ी में केंद्र सरकार ने डॉक्यूमेंट्री को ट्विटर या यूट्यूब चैनलों के जरिए दिखाने वाले अकाउंट को ब्लॉक करने की अपील भी की थी.

ये भी पढ़ें- Nagaland Election: महिलाओं की स्थिति अच्‍छी होने के बाद भी नॉर्थ-ईस्‍ट के इस राज्‍य में क्‍यों अब तक कोई महिला नहीं बनी विधायक?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: 'राजा की जान तोते में होती है', CJP के आशुतोष रांका का PM मोदी पर निशाना
LIVE: 'राजा की जान तोते में होती है', CJP के आशुतोष रांका का PM मोदी पर निशाना
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
'ये शांति भंग...', क्या अब प्रदर्शन नहीं करेंगे CJP के नेता? दावों पर आया पार्टी का बयान
'ये शांति भंग...', क्या अब प्रदर्शन नहीं करेंगे CJP के नेता? दावों पर आया पार्टी का बयान
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget