एक्सप्लोरर

तमिलनाडु में सरकारी नौकरी के लिए तमिल पेपर पास करना अनिवार्य, विधानसभा से पास हुआ बिल

Tamil Nadu Assembly: नए बिल के अनुसार भले ही किसी उम्मीदवार ने नौकरी हासिल कर ली हो, उसे भी नौकरी मिलने के 2 साल के अंदर तमिल पेपर पास करना होगा. 

Tamil Nadu Jobs: तमिलनाडु में अब सरकारी नौकरियों में उसे ही मौका मिलेगा जो तमिल भाषा जानता हो. शुक्रवार को तमिल को अनिवार्य करने वाले एक बिल को तमिलनाडु विधानसभा से मंजूरी मिली है. इसके मुताबिक राज्य सरकार की नौकरियों के लिए होने वाली परीक्षा में तमिल भाषा का पेपर पास करने को अनिवार्य होगा. 

एम के स्टालिन के नेतृत्व वाली डीएमके सरकार ने तमिलनाडु सरकारी सेवक अधिनियम 2016 में संशोधन के लिए नया विधेयक पेश किया था. संशोधन के अनुसार भले ही किसी उम्मीदवार ने नौकरी हासिल कर ली हो, उसे भी नौकरी मिलने के 2 साल के अंदर तमिल पेपर पास करना होगा. 

तमिल जानना जरूरी

तमिलनाडु सरकारी सेवा (सेवा की शर्तें) अधिनियम, 2016 की धारा 21 के अनुसार कोई भी व्यक्ति सीधी भर्ती द्वारा किसी भी सेवा में नियुक्ति के लिए तब तक पात्र नहीं होगा जब तक कि उसके पास राज्य की आधिकारिक भाषा, यानी तमिल का पर्याप्त ज्ञान नहीं होगा. 

तमिलनाडु की सत्ता पर काबिज वर्तमान की डीएमके सरकार को तमिल बनाम हिंदी को लेकर केंद्र से टकराव का इतिहास रहा है. बीते साल ही, तमिलनाडु के उच्च शिक्षा मंत्री के पोनमुडी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से तमिल को केंद्र सरकार के कार्यालयों में आधिकारिक भाषा बनाने का अनुरोध किया था.

तमिल पर केंद्र बनाम राज्य

केंद्रीय गृह मंत्री ने चेन्नई में एक कार्यक्रम में कहा था "तमिल दुनिया की सबसे पुरानी भाषाओं में से एक है. तमिल भाषा को संरक्षित और बढ़ावा देना हमारी जिम्मेदारी है."

इसका जवाब देते हुए, मंत्री पोनमुडी ने कहा कि इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम को तमिल में पढ़ाने की पहल 12 साल पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री करुणानिधि द्वारा शुरू की गई थी और मेडिकल पाठ्यपुस्तकों का तमिल में अनुवाद करने की प्रक्रिया चल रही है.

पोनमुडी ने तमिल में रुचि लेने के लिए गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद देते हुए केंद्र से आग्रह किया कि वह तमिल के विकास के लिए भी संस्कृत भाषा के विकास पर खर्च किए गए धन के बराबर या फिर अधिक धनराशि आवंटित करे.

यह भी पढ़ें- जब आया हार्ट अटैक तब राहुल गांधी के साथ यात्रा में चल रहे थे संतोख सिंह, सामने आया वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या है ट्रिब्यूनल रिफॉर्म्स बिल 2026? लोकसभा के बाद राज्यसभा से मिली मंजूरी
क्या है ट्रिब्यूनल रिफॉर्म्स बिल 2026? लोकसभा के बाद राज्यसभा से मिली मंजूरी
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
अरुणाचल में नाम बदलने पर बौखलाया चीन तो भारत ने दिया जवाब- 'कोई वास्तविकता को बदल नहीं सकता'
अरुणाचल में नाम बदलने पर बौखलाया चीन तो भारत ने दिया जवाब- 'कोई वास्तविकता को बदल नहीं सकता'

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget