महाराष्ट्र: आठ लोकसभा सीटों पर कांग्रेस-NCP में मामला फंसा, चल रही है बातचीत
कांग्रेस और एनसीपी ने आगामी लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में बीजेपी का सामना करने के लिए समान विचारधारा वाले दलों के साथ गठबंधन करने का फैसला किया है.

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अजित पवार ने गुरुवार को कहा कि महाराष्ट्र में 48 लोकसभा सीटों में से आठ को लेकर कांग्रेस के साथ बातचीत पूरी नहीं हुई है. इन सीटों में पुणे और अहमदनगर सीट भी शामिल है. कांग्रेस और एनसीपी ने आगामी लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में बीजेपी का सामना करने के लिए समान विचारधारा वाले दलों के साथ गठबंधन करने का फैसला किया है.
पवार ने सुजय विखे पाटिल के बयान को लेकर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. कांग्रेस नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल के बेटे सुजय विखे पाटिल ने कहा था कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अगर उन्हें अहमदनगर सीट से नहीं उतारती है तो, वह किसी अन्य पार्टी के टिकट पर भी चुनाव लड़ सकते हैं.
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, कृषि उपज बिक्री में से काटी गई 1248 करोड़ की राशि किसानों को लौटाई
वरिष्ठ एनसीपी नेता ने कहा, ''चूंकि कांग्रेस और एनसीपी के बीच बातचीत चल रही है, यह टिप्पणी के लिए सही वक्त नहीं है. आठ सीटों पर मामला फंसा हुआ है, जबकि बाकि 40 सीटों पर बात बन गई है.''
यह भी देखें




















