एक्सप्लोरर

अफगानिस्तान में तालिबानियों ने क्रूरता के साथ की थी दानिश सिद्दीकी की हत्याः रिपोर्ट

पत्रकार दानिश सिद्दीकी अफगानिस्तान में असाइनमेंट पर थे जब वह मारे गए. पत्रकार की कंधार शहर के स्पिन बोल्डक जिले में अफगान सैनिकों और तालिबान के बीच संघर्ष को कवर करते समय मौत हुई थी.

वाशिंगटन: पुलित्जर पुरस्कार विजेता भारतीय फोटो पत्रकार दानिश सिद्दीकी ना तो अफगानिस्तान में गोलीबारी में फंसकर मारे गए, ना ही वह इन घटनाओं के दौरान हताहत हुए बल्कि तालिबान द्वारा उनकी पहचान की पुष्टि करने के बाद ''क्रूरता से हत्या'' की गई थी. अमेरिका की एक पत्रिका ने बृहस्पतिवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट में यह दावा किया.

‘वाशिंगटन एक्जामिनर’ की रिपोर्ट के मुताबिक सिद्दीकी ने अफगान नेशनल आर्मी टीम के साथ स्पिन बोल्डक क्षेत्र की यात्रा की ताकि पाकिस्तान के साथ लगे सीमा क्रॉसिंग पर नियंत्रण के लिए अफगान बलों और तालिबान के बीच चल रही जंग को कवर किया जा सके. रिपोर्ट में कहा गया है कि इस हमले के दौरान, सिद्दीकी को छर्रे लगे और इसलिए वह तथा उनकी टीम एक स्थानीय मस्जिद में गए, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार मिला. हालांकि, जैसे ही यह खबर फैली कि एक पत्रकार मस्जिद में है तालिबान ने हमला कर दिया. स्थानीय जांच से पता चला है कि तालिबान ने सिद्दीकी की मौजूदगी के कारण ही मस्जिद पर हमला किया था.

रिपोर्ट में कहा गया, ''सिद्दीकी उस वक्त जिंदा थे जब तालिबान ने उन्हें पकड़ा. तालिबान ने सिद्दीकी की पहचान की पुष्टि की और फिर उन्हें और उनके साथ के लोगों को भी मार डाला. कमांडर और उनकी टीम के बाकी सदस्यों की मौत हो गई क्योंकि उन्होंने उसे बचाने की कोशिश की थी.''

अमेरिकन इंटरप्राइज इंस्टीट्यूट में सीनियर फैलो माइकल रूबीन ने लिखा है, ''व्यापक रूप से प्रसारित एक तस्वीर में सिद्दीकी के चेहरे को पहचानने योग्य दिखाया गया है, हालांकि मैंने भारत सरकार के एक सूत्र द्वारा मुझे प्रदान की गई अन्य तस्वीरों और सिद्दीकी के शव के वीडियो की समीक्षा की, जिसमें दिखा कि तालिबान ने सिद्दीकी के सिर पर हमला किया और फिर उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया.'' रिपोर्ट में कहा गया, ''तालिबान का हमला करने, सिद्दीकी को मारने और फिर उनके शव को क्षत-विक्षत करने का निर्णय दर्शाता है कि वे युद्ध के नियमों या वैश्विक संधियों का सम्मान नहीं करते हैं.''

सिद्दीकी का शव 18 जुलाई की शाम दिल्ली हवाई अड्डे पर लाया गया और जामिया मिल्लिया इस्लामिया के कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्दे खाक किया गया था.

महाराष्ट्र में आज आए कोरोना के 7242 नए मामले, मुंबई सहित 25 जिलों में पाबंदियों में दी जा सकती है ढील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता के एक अस्पताल में लगी आग, अफरातफरी के बीच मरीजों को किया जा रहा शिफ्ट
कोलकाता के एक अस्पताल में लगी आग, अफरातफरी के बीच मरीजों को किया जा रहा शिफ्ट
बिंदी-हिजाब विवाद के बीच मुस्लिम BJP नेता ने लेंसकार्ट स्टोर पर बोला धावा, स्टाफ को लगाया तिलक
बिंदी-हिजाब विवाद के बीच मुस्लिम BJP नेता ने लेंसकार्ट स्टोर पर बोला धावा, स्टाफ को लगाया तिलक
'जब इंसानियत की हद पार होती है तो जवाब...', पहलगाम हमले की बरसी पर सेना की आतंकियों को चेतावनी
'जब इंसानियत की हद पार होती है तो जवाब...', पहलगाम हमले की बरसी पर सेना की आतंकियों को चेतावनी
'17-18 घंटे काम करते हैं CJI सूर्यकांत', साथी जज ने बताया- कितने बजे सोते हैं देश के मुख्य न्यायाधीश
'17-18 घंटे काम करते हैं CJI सूर्यकांत', साथी जज ने बताया- कितने बजे सोते हैं देश के मुख्य न्यायाधीश

वीडियोज

Bollywood: क्या कपूर खानदान में फिर आएगी खुशखबरी? | Khabar Filmy Hain | Alia Bhatt
Sansani: इंटरनेशनल मंच पर... ट्रंप को खुला चैलेंज ! | Iran-israel war update
Chitra Tripathi: ईरान का 'मालिक' कौन? | Trump | Hormuz | China | Netanyahu | Breaking
Prayagraj Viral Video: क्या रसूख के नशे में चूर इन थार सवारों पर लगेगी लगाम? | UP | Breaking
Pratima Mishra: शांति का शिप डूबा, होर्मुज में संकट गहराया! | Bharat Ki Baat | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिंदी-हिजाब विवाद के बीच मुस्लिम BJP नेता ने लेंसकार्ट स्टोर पर बोला धावा, स्टाफ को लगाया तिलक
बिंदी-हिजाब विवाद के बीच मुस्लिम BJP नेता ने लेंसकार्ट स्टोर पर बोला धावा, स्टाफ को लगाया तिलक
जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा के फैसले पहले अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, कहा- मैं जाऊंगा और...
जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा के फैसले पहले अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, कहा- मैं जाऊंगा और...
'बोइंग 757 में भरकर ईरान भेजे गए 1.7 अरब डॉलर पर हम...', इस्लामाबाद में पीस टॉक से पहले ट्रंप का बड़ा खुलासा
'बोइंग 757 में भरकर ईरान भेजे गए 1.7 अरब डॉलर पर हम...', इस्लामाबाद में पीस टॉक से पहले ट्रंप का बड़ा खुलासा
IPL 2026, SRH vs DC: हैदराबाद और दिल्ली के बीच रोमांचक मुकाबला आज, किस टीम का पलड़ा भारी, जानिए
IPL 2026, SRH vs DC: हैदराबाद और दिल्ली के बीच रोमांचक मुकाबला आज, किस टीम का पलड़ा भारी, जानिए
Dhurandhar 2 BO Day 33: 'भूत बंगला' के आगे भी ‘धुरंधर 2’ का क्रेज नहीं हो रहा कम, 5वें मंडे छाप डालें करोड़ों, होश उड़ा देगा 33 दिनों का कलेक्शन
'भूत बंगला' के आगे भी ‘धुरंधर 2’ का क्रेज नहीं हो रहा कम, 5वें मंडे छाप डालें करोड़ों
इनसाइडर ट्रेडिंग: क्या हर्षद मेहता जैसे स्कैम में शामिल ट्रंप? उनके बयान से मिनटों पहले होती मोटी कमाई, समझें पूरा खेल
क्या हर्षद मेहता जैसे स्कैम में शामिल ट्रंप? उनके बयान से पहले इनसाइडर ट्रेडिंग से होती मोटी कमाई
Video: कितना कमा लेता है पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाला शख्स, वीडियो में खुद बताई इनकम
कितना कमा लेता है पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाला शख्स, वीडियो में खुद बताई इनकम
Baisaran Valley Trip: दिल्ली से कैसे जा सकते हैं बैसरन घाटी, जानें कितने रुपये करने पड़ते हैं खर्च?
दिल्ली से कैसे जा सकते हैं बैसरन घाटी, जानें कितने रुपये करने पड़ते हैं खर्च?
Embed widget