एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में आज आए कोरोना के 7242 नए मामले, मुंबई सहित 25 जिलों में पाबंदियों में दी जा सकती है ढील

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि हमने मुंबई सहित 25 जिलों में अधिक छूट देने पर चर्चा की है, जहां संक्रमण दर राज्य के औसत से बहुत कम है.

Maharashtra Coronavirus Cases: महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7,242 नए मामले आए हैं और 190 मरीजों की मौत हुई है. महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 के 6,857 नए मामले आए थे. वहीं मंगलवार को 6,258 नए मामलों की पुष्टि हुई थी.

राज्य में अब तक 62,90,156 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं. वहीं संक्रमण से अब तक 1,32,335 मरीजों की मौत हो चुकी है. फिलहाल 78,562 मरीजों का उपचार चल रहा है. वहीं अब तक 60,75,888 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.

इस बीच राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि मुंबई सहित 25 जिलों में पाबंदियों में ढील दी जा सकती हैं, जहां कोविड-19 संक्रमण दर राज्य की औसत दर से कम है. उन्होंने कहा कि सरकार इस बात पर भी विचार कर रही है कि जिन लोगों को कोरोना वायरस का पूरी तरह से टीका लगवा लिया है, उन्हें मुंबई में लोकल ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति दी जा सकती है या नहीं.

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई राज्य के कोविड ​​​​-19 कार्य बल की बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए, टोपे ने कहा कि शेष 11 जिलों में अधिक प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं, जहां संक्रमण दर अधिक है.

उन्होंने कहा, “हमने मुंबई सहित 25 जिलों में अधिक छूट देने पर चर्चा की है, जहां संक्रमण दर राज्य के औसत से बहुत कम है. विस्तृत दिशा-निर्देशों के साथ दो दिनों में निर्णय लिया जाएगा.'

मंत्री ने कहा, लेकिन पुणे, सोलापुर, सांगली, सतारा, कोल्हापुर, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, बीड और अहमदनगर जिलों में कोई ढील नहीं दी जाएगी, जहां संक्रमण संक्रमण दर औसत से अधिक है.' उन्होंने कहा, 'यदि आवश्यक हो, तो स्थानीय अधिकारी कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए (इन क्षेत्रों में) अधिक कड़े प्रतिबंध लगा सकते हैं.' टोपे ने कहा कि कोरोना वायरस टीके की दोनों खुराकें ले चुके लोगों को मुंबई में लोकल ट्रेनों में सफर की अनुमति देने के मुद्दे पर भी विस्तार से चर्चा की गई.

उन्होंने कहा, “हम अभी यह सत्यापित करने के तरीकों पर चर्चा कर रहे हैं कि क्या किसी यात्री ने दोनों खुराक ली हैं. हम रेलवे अधिकारियों से भी बात करेंगे.' फिलहाल केवल आवश्यक और आपातकालीन सेवाओं में लगे लोगों को ही राज्य की राजधानी में लोकल ट्रेनों से यात्रा करने की अनुमति है.

केरल में आज आए कोरोना के 22 हजार से अधिक नए मामले, दो दिनों के लिए लगेगा पूर्ण लॉकडाउन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ayatollah Ali Khamenei Funeral: 'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम कोई कार्रवाई नहीं करेंगे’, सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम...’, SC में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget