एक्सप्लोरर

'वक्फ बोर्ड ने 4 करोड़ की FD के लिए बैंक को सौंपी चेक, लेकिन उससे खरीदी गई मर्सिडीज और..', ED ने किया चौंकाने वाला खुलासा

ED ने सुशीला चिंतामणि और अन्य के खिलाफ चल रही जांच के तहत की कार्रवाई की. मामला एक FIR से शुरू हुआ था, जो दो विजया बैंक के अफसरों और वक्फ बोर्ड के एक कर्मचारी सैयद सिराज अहमद के खिलाफ दर्ज हुई थी.

ED Action on Waqf Board Request: ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ी कार्रवाई करते हुए कर्नाटक स्टेट वक्फ बोर्ड को 3.82 करोड़ रुपये की रकम वापस लौटाई है. ये पैसा वक्फ बोर्ड का था, जिसे धोखाधड़ी के जरिए गलत तरीके से दूसरे अकाउंट्स में ट्रांसफर कर दिया गया था.

ईडी ने ये जांच सुशीला चिंतामणि और अन्य के खिलाफ चल रही जांच के तहत की. मामला एक FIR से शुरू हुआ था, जो विजया बैंक के दो अफसरों और वक्फ बोर्ड के एक कर्मचारी सैयद सिराज अहमद के खिलाफ दर्ज हुई थी.

फर्जी कंपनियों के खातों में ट्रांसफर हुए पैसे

वक्फ बोर्ड ने विजया बैंक में दो चेक के जरिए करीब 4 करोड़ रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट खुलवाने के लिए दिए थे, लेकिन FD खोलने के बजाय ये पैसा फर्जी कंपनियों के खातों में ट्रांसफर कर दिया गया. ED के मुताबिक, 4 करोड़ रुपये में से 1.10 करोड़ रुपये से मर्सिडीज कार खरीदी गई और 2.72 करोड़ रुपये एक फर्जी कंपनी अजय शर्मा ट्रेडिंग कॉरपोरेशन को ट्रांसफर कर दिए गए.

ईडी ने असली हकदार को लौटाए पैसे

ED ने इस घोटाले का पूरा मनी ट्रेल ट्रैक किया और 3.82 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टीज को अटैच कर लिया. इसके बाद 31 मार्च 2017 को ED ने 6 लोगों और कंपनियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट भी फाइल की. PMLA कानून के तहत ED ने इस बात पर जोर दिया कि जो पैसा गलत तरीके से निकाला गया था, उसे उसके असली हकदार को लौटाया जाए. 

कोर्ट ने जब वक्फ बोर्ड को पैसा लौटाने की बात कही तो ED ने इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई. आखिरकार 1 जुलाई 2025 को ED ने ये पैसा वक्फ बोर्ड को लौटा दिया, कर्नाटक स्टेट वक्फ बोर्ड के CEO जीलानी एच. मोकाशी को 3.82 करोड़ रुपये का बैंकर चेक सौंपा गया. 

ये भी पढ़ें:- 'ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने एक राफेल खो दिया क्योंकि...', Dassault Aviation के CEO ने पाकिस्तान का दावा किया खारिज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
Telangana: तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget