एक्सप्लोरर

'ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने एक राफेल खो दिया क्योंकि...', Dassault Aviation के CEO ने पाकिस्तान का दावा किया खारिज

डसॉल्ट एविएशन के CEO एरिक ट्रैपियर ने पाकिस्तान के उस दावे को झूठा और निराधार करार दिया, जिसमें कहा गया था कि पाकिस्तानी वायुसेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के तीन राफेल विमानों को मार गिराया.

Dassault Aviation CEO Rafale Operation Sindoor: फ्रांस की दसॉल्ट एविएशन (Dassault Aviation) के CEO एरिक ट्रैपियर ने भारत के ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय राफेल को मार गिराने के पाकिस्तान के दावे को खारिज कर दिया है. कंपनी के सीईओ ने इस बारे में स्पष्ट किया कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान एक राफेल लड़ाकू विमान पाकिस्तान के किसी हमले की वजह से नहीं, बल्कि ऊंचाई पर हुई तकनीकी खराबी के कारण खोया था.

PAF ने सिर्फ किया दावा, पर नहीं दिए कोई सबूत

भारत और पाकिस्तान के बीच 7 मई से शुरू हुई झड़प और भारत की ऑपरेशन सिंदूर के तहत कार्रवाई के दौरान पाकिस्तानी एयर फोर्स (PAF) ने यह दावा किया था कि उसने भारतीय वायुसेना के पांच लड़ाकू विमानों को मार गिराया और उनमें तीन राफेल फाइटर जेट भी शामिल थे. पाकिस्तान ने कहा था कि उसने राफेल जेट को मार गिराने के लिए J-10C मल्टी-रोल लड़ाकू विमान से PL-15E लॉन्ग-रेंज मिसाइलों को लॉन्च किया था. हालांकि, पाकिस्तान ने अपने दावों को साबित करने के लिए कोई सबूत पेश नहीं किया था.

दसॉल्ट एविएशन के सीईओ ने क्या दिया बयान?

राफेल लड़ाकू विमान बनाने वाली फ्रांसीसी कंपनी डसॉल्ट एविएशन के चेयरमैन और सीईओ एरिक ट्रैपियर ने पाकिस्तान के उस दावे को झूठा और निराधार करार दिया, जिसमें कहा गया था कि पाकिस्तानी वायुसेना (PAF) ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के तीन राफेल विमानों को मार गिराया.

फ्रांसीसी वेबसाइट Avion Chasse ने ट्रैपियर के हवाले से अपनी रिपोर्ट में लिखा, 'झड़प के दौरान एक राफेल विमान को नुकसान जरूर हुआ था, लेकिन वह दुश्मन की किसी कार्रवाई से नहीं, बल्कि ऊंचाई पर तकनीकी खराबी के कारण हुआ था.' उन्होंने कहा, 'दसॉल्ट के स्पेक्ट्रा इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम ने भी इस बात की पुष्टि की कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ऊंचाई पर संघर्ष करते हुए विमान में किसी भी तरह का शत्रुतापूर्ण संपर्क दर्ज नहीं किया गया.'

ट्रैपियर ने कहा, 'ऑपरेशन सिंदूर के दौरान डसॉल्ट को जो फ्लाइट लॉग्स भेजे गए, उनमें भी लड़ाई के दौरान किसी गोलीबारी से जुड़े नुकसान का कोई संकेत नहीं थे.'

डसॉल्ट कभी अपनी ऑपरेशनल नुकसान को नहीं छिपाती: CEO

डसॉल्ट के सीईओ एरिक ट्रैपियर का बयान ऐसे समय पर सामने आया है कि जब राफेल विमानों को लेकर जानबूझकर गलत सूचनाएं फैलाने की बात सामने आ रही है. ट्रैपियर ने यह भी कहा कि डसॉल्ट एविएशन ने कभी भी अपने विमानों से जुड़े किसी भी ऑपरेशनल नुकसान को नहीं छिपाया है.

यह भी पढ़ेंः अब बिना वीजा के 70 से ज्यादा देशों के लोग जा सकेंगे चीन; क्या इनमें पाकिस्तान भी शामिल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बाबर के नाम से कोई मस्जिद नहीं बननी चाहिए', बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी का बयान
'बाबर के नाम से कोई मस्जिद नहीं बननी चाहिए', बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी का बयान
'साहब, मैंने अपनी मां की हत्या कर दी', गाजियाबाद में मां का गला काटकर थाने पहुंचा बेटा
'साहब, मैंने अपनी मां की हत्या कर दी', गाजियाबाद में मां का गला काटकर थाने पहुंचा बेटा
Uttarakhand News: नैनीताल के रामनगर में आज गरजेगा बुलडोजर, वन विभाग की जमीन पर बने मकान होंगे ध्वस्त
नैनीताल के रामनगर में आज गरजेगा बुलडोजर, वन विभाग की जमीन पर बने मकान होंगे ध्वस्त
'मेरे घर आइए, साथ में एक्सरसाइज करेंगे और जूड़ो लड़ेंगे', किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी को दिया ये जवाब, Video
'मेरे घर आइए, साथ में एक्सरसाइज करेंगे और जूड़ो लड़ेंगे', किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी को दिया ये जवाब, Video

वीडियोज

Renuka Chowdhury: डॉग विवाद पर रेणुका चौधरी ने दिया सीधा और सख्त जवाब | Charcha With Chitra
पति के अफेयर की प्राण घातक बीवी ! | Sansani | Crime News
Babri Masjid: 6 दिसंबर...बाबरी मस्जिद को लेकर नया बवंडर! | TMC | Indigo Flight | Indigo Crisis
Putin India Visit: Vladimir Putin ने India दौरे पर वो पा लिया… जो 4 साल में खोया था |ABPLIVE
IndiGo flight Cancelled: यात्रियों के टिकट कैंसिल करने के पीछे बड़ी साजिश? | Janhit With Chitra

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बाबर के नाम से कोई मस्जिद नहीं बननी चाहिए', बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी का बयान
'बाबर के नाम से कोई मस्जिद नहीं बननी चाहिए', बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी का बयान
'साहब, मैंने अपनी मां की हत्या कर दी', गाजियाबाद में मां का गला काटकर थाने पहुंचा बेटा
'साहब, मैंने अपनी मां की हत्या कर दी', गाजियाबाद में मां का गला काटकर थाने पहुंचा बेटा
Uttarakhand News: नैनीताल के रामनगर में आज गरजेगा बुलडोजर, वन विभाग की जमीन पर बने मकान होंगे ध्वस्त
नैनीताल के रामनगर में आज गरजेगा बुलडोजर, वन विभाग की जमीन पर बने मकान होंगे ध्वस्त
'मेरे घर आइए, साथ में एक्सरसाइज करेंगे और जूड़ो लड़ेंगे', किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी को दिया ये जवाब, Video
'मेरे घर आइए, साथ में एक्सरसाइज करेंगे और जूड़ो लड़ेंगे', किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी को दिया ये जवाब, Video
नवंबर में दिल्ली नहीं बल्कि ये शहर रहा देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित, रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा
नवंबर में दिल्ली नहीं बल्कि ये शहर रहा देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित, रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा
Tere Ishk Mein Box Office Day 9: 'तेरे इश्क में' गजब कर रही, 'धुरंधर' के सामने बनने जा रही 100 करोड़ी!
'तेरे इश्क में' गजब कर रही, 'धुरंधर' के सामने बनने जा रही 100 करोड़ी!
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...
'ऐसा एक्शन होगा, जो मिसाल बनेगा और पूरा एविएशन सेक्टर...', राम मोहन नायडू की इंडिगो को चेतावनी
'ऐसा एक्शन होगा, जो मिसाल बनेगा और पूरा एविएशन सेक्टर...', राम मोहन नायडू की इंडिगो को चेतावनी
Embed widget