एक्सप्लोरर

Udaipur Murder Case: उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या क्या आतंकी घटना है? केंद्र ने भेजी NIA की टीम

Udaipur Murder Case: राजस्थान के उदयपुर में एक व्यक्ति की हत्या होने के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की एक टीम को उदयपुर के लिए रवाना किया गया है.

Tailor Kanhaiya Lal Murder Case: राजस्थान के उदयपुर में टेलर कन्हैया लाल (Kanhaiya Lal) की हत्या की जांच NIA कर सकती है. सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की एक टीम को उदयपुर भेजा है. सूत्रों के मुताबिक, आतंकवाद विरोधी कानून गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम कानून के तहत मामला दर्ज होने के बाद यह मामला जांच के लिए एनआईए को सौंपा जा सकता है. एक अधिकारी ने नाम नहीं उजागर करने की शर्त पर बताया कि प्रथम दृष्टया यह किसी आतंकी हमले की तरह लग रहा है.

SIT गठित

इस मामले की जांच के लिए राज्य सरकार ने एसआईटी का गठन किया है. इस विशेष जांच दल में एसओजी एडीजी अशोक राठौड़, एटीएस आईजी प्रफुल्ल कुमार, एक एसपी और एक एडिशनल एसपी होंगे.

इससे पहले उदयपुर के धानमंडी थानाक्षेत्र में सोमवार को दो व्यक्तियों ने टेलर की दुकान में घुसकर गला काटकर हत्या कर दी. दोनों ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी जारी किया. इसके बाद सनसनी फैल गई. फौरन उदयपुर के सात थाना क्षेत्रों में अगले आदेश तक कर्फ्यू लगा दिया गया है और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने जनता से शांति बनाये रखने की अपील की है.

पुलिस के अनुसार आरोपियों को राजसमंद जिले के भीम क्षेत्र से पकड़ा गया. राजसमंद के पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने कहा कि दोनों आरोपी मोटरसाइकिल पर हेलमेट पहनकर भागने की कोशिश कर रहे थे लेकिन उन्हें भीम क्षेत्र में नाकेबंदी के दौरान पकड़ लिया गया.

नूपुर शर्मा का जिक्र

एक वीडियो क्लिप में एक कथित हमलावर को कहते सुना जा सकता है कि उसने एक आदमी का सर कलम कर दिया है. उसने नुपुर शर्मा का भी जिक्र किया जिन्हें पैगंबर मोहम्मद पर एक टिप्पणी के मामले में बीजेपी से निलंबित किया गया था. कहा जा रहा है कि टेलर ने नूपुर शर्मा की तारीफ में सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया था.

सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो के अनुसार दोनों आरोपी धानमंडी थाना क्षेत्र स्थित टेलर की दुकान पर दोपहर में पहुंचे. इनमें से एक ने अपना नाम रियाज बताया है. उसने अपने आप को एक ग्राहक के रूप में बताया और टेलर ने उसकी नाप लेना शुरू कर दिया. इस दौरान उसने टेलर पर हमला कर दिया वहीं दूसरे आरोपी ने मोबाइल फोन से घटना का वीडियो बनाया.

वीडियो के अनुसार जब टेलर (Tailor Kanhaiya Lal) नाप लेकर लिख रहा था उस दौरान रियाज ने अचानक धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

Udaipur Murder Case: सीएम अशोक गहलोत abp न्यूज़ से बोले- घटना की जितनी निंदा की जाए कम, दोनों आरोपी पकड़े गए

Udaipur Murder Case: पूरे राजस्थान में इंटरनेट सेवाएं बंद, उदयपुर में लगाया कर्फ्यू, दोनों आरोपी गिरफ्तार | 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुचें अभिषेक बनर्जी
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुचें अभिषेक बनर्जी
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
तेलंगाना हादसा: तेज रफ्तार लॉरी-बस की भिड़ंत, 5 की हालत गंभीर
तेलंगाना हादसा: तेज रफ्तार लॉरी-बस की भिड़ंत, 5 की हालत गंभीर
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget