एक्सप्लोरर

Udaipur Murder Case: सीएम अशोक गहलोत abp न्यूज़ से बोले- घटना की जितनी निंदा की जाए कम, दोनों आरोपी पकड़े गए

Udaipur Murder Case: उदयपुर की घटना पर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि इस घटना की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है. दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है.

Udaipur Murder Case: उदयपुर की घटना पर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि इस घटना की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है. ये घटना मानवता पर कलंक है. सीएम ने कहा कि उदयपुर (Udaipur) में युवक की हत्या (Murder) के दोनों आरोपियों को राजसमंद से गिरफ्तार किया है. अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाएगी. ऐसी घटना की हर किसी को निंदा करनी चाहिए. 

उन्होंने कहा कि इससे पहले भी हमारे यहां राजसमंद में इस प्रकार की घटना हुई थी जब एक व्यक्ति को मारा गया था, उसको जलाया गया था, और फिर उसकी वीडियो बनाई गई थी. आज की घटना इस डिवीजन की इस तरीके की दूसरी घटना है, इस बात का एहसास हम लोगों को है. हम लोग ऐसा कुछ भी बर्दाश्त नहीं करेंगे.  

मृतक को मिल रही थी धमकियां

बता दें कि जिस व्यक्ति की हत्या हुई है उसने पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी, उसको लगातार धमकियां मिल रही थी. इस पर सीएम ने कहा कि मृतक कन्हैया लाल पर सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर केस दर्ज हुआ था और धानमंडी थाना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी किया था. जिसके बाद वो जमानत पर बाहर आए. आज अचानक कुछ लोगों ने उनकी हत्या कर दी. ये एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है जिसकी सबको निंदा करनी चाहिए.

क्या किसी आतंकी गुट का है ये काम?

सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने आरोपियों को लेकर कहा कि ये भीलवाड़ा के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जिन्होंने उदयपुर (Udaipur) में किराये पर मकान लिया था. वहीं घटना में आईएसआईएस (ISIS) या किसी अन्य आतंकी गुट के शामिल होने के सवाल पर सीएम ने कहा कि हम अभी जांच कर रहे हैं. हो सकता है इसमें और लोगों का भी हाथ हो. अभी किसी भी बात से इंकार नहीं किया जा सकता है. मामले को लेकर हर पहलू से जांच की जा रही है. 

हत्या कर बनाया वीडियो

बता दें कि, आज उदयपुर (Udaipur) के मालदास गली क्षेत्र में एक व्यक्ति का सिर काटकर हत्या कर दी गई. मृतक का नाम कन्हैया लाल (Kanhaiya Lal) था जोकि टेलरिंग की दुकान चलाता था. कन्हैया ने निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी. आज आरोपी कपड़े सिलवाने के बहाने उनकी दुकान में आए और निर्ममता से उसकी हत्या कर दी. आरोपियों ने हत्या की वीडियो भी बनाई और उसे वायरल भी कर दिया. हत्या के बाद इलाके में जोरदार बवाल हुआ. पूरे राजस्थान (Rajasthan) में इंटरनेट बंद कर दिया गया और उदयपुर के कई इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया.

ये भी पढ़ें- 

Udaipur Murder Case: उदयपुर में इंटरनेट सेवाएं बंद करने के बाद लगाया गया कर्फ्यू, दोनों आरोपी गिरफ्तार, पूरे राज्य में अलर्ट | 10 बड़ी बातें

Udaipur Murder Case: उदयपुर में हत्या पर राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, क्या कुछ बोले?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
तेलंगाना में बंदर बना BLO! घटना की हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला
तेलंगाना में बंदर बना BLO! घटना की हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget