एक्सप्लोरर

26/11 Terror Attack: तहव्वुर राणा को भारत लाने का रास्ता साफ, अब काम आएगी कूटनीति, क्या कुछ बोले वकील उज्जवल निकम?

2008 Mumbai Attack: अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता वेदांत पटेल की टिप्पणी के बाद पब्लिक प्रॉसिक्यूटर उज्ज्वल निकम ने कहा है कि तहव्वुर राणा को जल्द ही अमेरिका से भारत लाया जाएगा.

26/11 Mumbai Terror Attack: मुंबई आंतकी हमले के पब्लिक प्रॉसिक्यूटर उज्ज्वल निकम ने कहा है कि मामले में आरोपी पाकिस्तानी मूल के कनाडाई व्यवसायी तहव्वुर राणा को जल्द ही प्रत्यर्पण के जरिए भारत लाया जाएगा. निकम का बयान अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता वेदांत पटेल की उस टिप्पणी के बाद आया है, जिसमें उन्होंने 26/11 के मुंबई हमलों में शामिल लोगों को न्याय के कटघरे में लाने की मांग की थी. पटेल ने कहा कि फिलहाल तहव्वुर राणा की प्रत्यर्पण प्रक्रिया लंबित है. 

अमेरिका की एक अदालत ने गुरुवार (18 अगस्त) को तहव्वुर राणा की हेबीअस कॉर्पस रिट खारिज दी. इसके चलते अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन अब बिना किसी बाधा के उसे भारत प्रत्यर्पित करने के लिए सार्टिफिकेट जारी कर सकेंगे. तहव्वुर राणा 2008 में मुंबई हुए आतंकवादी हमले में शामिल होने के आरोपों का सामना कर रहा है. 

अदालत ने खारिज की तहव्वुर राणा की याचिका
अमेरिकी अदालत राणा की हेबीअस कॉर्पस रिट खारिज करने पर उज्जवल निकम ने कहा, 'यह भारत के लिए एक बड़ी सफलता है और मुझे यह कहने में कोई हिचकिचाहट नहीं है कि यह भारत और अमेरिकी सरकार के बीच अच्छे संबधों के कारण संभव हो पाया है.'

अपराधियों को मिले सजा
उन्होंने कहा कि मुंबई पर हुए आतंकी हमले के अपराधियों को सजा मिलनी चाहिए, चाहे वह कोई भी हो. निकम ने कहा, 'राणा की रिट खारिज होने के बाद अब यह अमेरिकी प्रशासन पर निर्भर करेगा कि वह तहव्वुर राणा को भारत को कब सौंपे.'

राणा के पास नहीं कोई विकल्प
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक निकम ने कहा कि अब इस मुद्दे पर अमेरिका और भारत दोनों की कूटनीति काम करेगी. अमेरिकी कानून के अनुसार अपराधी को अपने बचाव के लिए पूरा मौका दिया जाएगा. इसके बाद बहुत जल्द उसे भारत लाया जा सकेगा. उन्होंने कहा कि तहव्वुर राणा की याचिका खारिज हो गई है, इसलिए अब उसके पास कोई विकल्प नहीं है.

डेविड हेडली भी अमेरिका हुआ था गिरफ्तार
तहव्वुर राणा पहला व्यक्ति नहीं है, जो 26/11 हमले के आरोप में अमेरिकी जेल में सजा काट रहा है. राणा से पहले डेविड कोलमैन हेडली को भी अमेरिका ने गिरफ्तार किया था. निकम ने बताया कि राणा मूल रूप से पाकिस्तानी है और बाद में उसने अमेरिकी नागरिकता ले ली. वह अमेरिका में भी आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त था.

आतंकी हमले के बाद भारत आया राणा
अब यह साफ हो गया है कि डेविड हेडली उसका दाहिना हाथ था और राणा की मिलीभगत से उसने मुंबई में इमिग्रेशन ऑफिस खोला था. इसलिए डेविड हेडली 26/11 के आतंकी हमले से पहले भारत आया था और हमले के बाद भी तहव्वुर राणा ने भी मुंबई का दौरा किया था.

यह भी पढ़ें- इंडियन कोस्ट गार्ड ने बचाई चीनी नागरिकों की जान तो क्या बोला ड्रैगन का दूतावास, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget