एक्सप्लोरर

गुजरात में रुपाणी सरकार का शपथग्रहण समारोह आज, पीएम मोदी और एनडीए के सीएम होंगे शामिल

बीजेपी ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में 182 सदस्यीय सदन में 99 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया था. वैसे पार्टी की सीटें इस बार 16 कम हो गयी.

गांधीनगर: गुजरात में आज बीजेपी सरकार का शपथग्रहण है. विजय रुपाणी दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11 बजे गांधीनगर के राज्य सचिवालय के पास खुले मैदान में शुरु होगा. गुजरात: रुपाणी कैबिनेट में पाटीदार के 6 नेता समेत 20 विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ 21 से 23 विधायक ले सकते हैं शपथ सूत्रों के मुताबिक, विजय रुपाणी, नितिन पटेल सहित 21 से 23 विधायक शपथ ले सकते हैं. इस कार्यक्रम के लिए कई केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अलावा संतों और विभिन्न धर्मों के धार्मिक नेताओं को भी न्योता दिया गया है. समारोह के लिए खास किस्म का हेंगर डोम बनाया गया है जहां तीन स्टेज तैयार किये गये हैं. समारोह में मौजूद रहेंगे 200 से ज्यादा साधु-संत समारोह में 12 हजार से ज्यादा लोगों को आमंत्रित किया गया है. समारोह में 200 से ज्यादा साधु-संत मौजूद रहेंगे. प्रदेश बीजेपी नेताओं ने 23 दिसंबर को राज्यपाल ओ.पी कोहली से मुलाकात की थी और उनके सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया था. राज्यपाल ने दावा स्वीकार कर बीजेपी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया था. विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने जीती थीं 99 सीटें रुपाणी और पटेल 22 दिसंबर को केंद्रीय पर्यवेक्षकों-वित्त मंत्री अरुण जेटली और पार्टी महासचिव सरोज पांडे की उपस्थिति में बीजेपी विधायक दल के क्रमश: नेता और उपनेता चुने गये थे. बीजेपी ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में 182 सदस्यीय सदन में 99 सीटें जीतकर सामान्य बहुमत हासिल किया था. बीजेपी ने लगातार छठी बार विधानसभा चुनाव जीता वैसे पार्टी की सीटें इस बार 16 कम हो गयी. उसने 2012 में 115 सीटें हासिल की थीं. बीजेपी ने गुजरात में लगातार छठी बार विधानसभा चुनाव जीता है. विपक्षी कांग्रेस ने अपनी सीटें बढ़ाने में कामयाब रही है. उसे 2012 में 61 सीटें मिली थीं, इस बार उसने 77 सीटें जीती हैं. सहयोगियों के साथ मिलकर विधानसभा में उसके पास कुल 80 सीटें हो गई हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget