एक्सप्लोरर

स्वाति मालीवाल ने बदल दी ट्विटर प्रोफाइल, अरविंद केजरीवाल का फोटो हटाकर जानें अब क्या लगाया

Swati Maliwal Case: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार पर मारपीट के जो आरोप स्वाति मालीवाल ने लगाए हैं, आम आदमी पार्टी ने उन्हें निराधार बताते हुए खारिज कर दिया है.

Swati Maliwal Case: आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने अपनी ट्विटर प्रोफाइल बदल ली है. उन्होंने अरविंद केजरीवाल की फोटो अपनी प्रोफाइल से हटा दी है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार पर कथित मारपीट का आरोप लगाने के बाद से ही स्वाति मालीवाल आम आदमी पार्टी के निशाने पर आ गई थीं. शुक्रवार शाम पार्टी की ओर से आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्वाति के आरोपों को निराधार बताकर खारिज कर दिया गया था. 

इसके बाद स्वाति मालीवाल ने पार्टी पर झुकने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बिभव कुमार ने उनके साथ मारपीट करने के आरोपों को स्वीकार कर लिया था, लेकिन इसके दो दिन बाद ही पार्टी ने यू टर्न ले लिया है. आम आदमी पार्टी के स्वाति मालीवाल के आरोपों को निराधार बताने के चंद घंटों बाद AAP सांसद ने अपनी ट्विटर प्रोफाइल की फोटो बदल दी. उन्होंने एक धुंधली सी फोटो लगाई है. इससे पहले उनकी प्रोफाइल पर आम आदमी पार्टी के उस कैंपेन की फोटो लगी थी, जो उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दिल्ली शराब नीति में जेल जाने के बाद लगाई थी. 

स्वाति मालीवाल ने अपनी प्रोफाइल फोटो बदलने के बाद कुछ टिप्पणी नहीं दी है. हालांकि उन्होंने आम आदमी पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद जरूर पार्टी पर हमला बोला था. उन्होंने इस मामले के सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह के बयान का भी जिक्र किया था.

AAP नेता आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आरोप लगाया था कि ये पूरा प्रकरण बीजेपी की साजिश है और स्वाति मालीवाल इसका चेहरा हैं. आतिशी ने कहा था कि केजरीवाल को फंसाने के लिए मारपीट के मामले की साजिश रची गई. इस प्रेस कॉन्फ्रेस का जवाब देते हुए स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर पलटवार किया था. उन्होंने कहा, ''पार्टी में कल के आए नेताओं से 20 साल पुरानी कार्यकर्ता को भाजपा का एजेंट बता दिया. दो दिन पहले पार्टी ने सब सच कबूल लिया था और आज यू-टर्न ले लिया.''

ये गुंडा पार्टी को धमका रहा- स्वाति मालीवाल

स्वाति मालीवाल ने भी अपने ट्वीट में बिभव कुमार का नाम लिए बिना हमला करते हुए, ''ये गुंडा पार्टी को धमका रहा है कि मैं गिरफ्तार हुआ तो सारे राज खोलूंगा. इसलिए ही लखनऊ से लेकर हर जगह शरण में घूम रहा है.'' उन्होंने कहा, ''आज उसके दबाव में पार्टी ने हार मान ली और एक गुंडे को बचाने के लिए पूरी पार्टी से मेरे चरित्र पर सवाल उठाए गए. कोई बात नहीं, पूरे देश की महिलाओं के लिए अकेले ही लड़ती आई हूं, अपने लिए भी लड़ूंगी. जमकर चरित्र हनन करो, वक्त आने पर सब सच सामने आएगा!''

बीजेपी क्या करती है? धर्म..धर्म बोलती है, भरी सभा में स्मृति ईरानी ने की प्रियंका गांधी की नकल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
ऑटो से सफर होगा महंगा! जानें किस राज्य ने लिया बड़ा फैसला, कितना देना होगा किराया
ऑटो से सफर होगा महंगा! जानें किस राज्य ने लिया बड़ा फैसला, कितना देना होगा किराया
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget