एक्सप्लोरर

Swati Maliwal Case: 'स्वाति मालीवाल संग CM हाउस में हुई बदसलूकी, केजरीवाल चुप क्यों?' स्मृति ईरानी ने लगाए गंभीर आरोप

Swati Maliwal Assault Case: AAP की सांसद स्वाति मालीवाल से बदसलूकी और मारपीट करने के मामले में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कई सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि सीएम केजरीवाल को जवाब देना होगा.

Swati Maliwal Assault Case: आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से बदसलूकी और मारपीट करने के मामले में बीजेपी हमलावर है. इस बीच केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए गुरुवार (23 मई, 2024) को कहा कि वो मामले पर चुप्पी क्यों साधे हुए हैं. 

बीजेपी की नेता स्मृति ईरानी ने पार्टी की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, ''स्वाति मालीवाल की पिटाई के दौरान सीएम केजरीवाल के आवास पर उनके अलावा परिवार और स्टाफ का कौन सा सदस्य मौजूद था कि जानकारी तो सिर्फ मालीवाल और केजरीवाल ही दे सकते हैं.''

स्मृति ईरानी ने कई सवाल करते हुए कहा, 'सीएम के आवास पर अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में स्वाति मालीवाल को क्यों मारा गया? केजरीवाल अब तक मामले में स्पष्ट तौर पर क्यों नहीं बोलते? इसका जवाब लोगों को अभी तक नहीं मिला है.''

वहीं AAP के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने बुधवार (22 मई, 2022) को ही न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा था कि वह मामले में निष्पक्ष जांच चाहते हैं. 

अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा
केजरीवाल ने कहा, ‘‘मैं उम्मीद करता हूं कि निष्पक्ष जांच होगी. न्याय होना चाहिए. घटना को लेकर दो बयान हैं. पुलिस को दोनों बयानों के संबंध में निष्पक्ष तरीके से जांच करनी चाहिए और न्याय किया जाना चाहिए.’’

स्वाति मालीवाल ने क्या कहा?
अरविंद केजरीवाल के बयान पर स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, ‘‘मेरे शिकायत दर्ज कराते ही नेताओं और वालंटियर की पूरी आर्मी मेरे पीछे लगाई गई, मुझे बीजेपी का एजेंट कहा गया, मेरा चरित्र हनन कराया गया, काट-पीटकर वीडियो लीक किया गया, पीड़िता को शर्मसार किया गया.’’

मालीवाल ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘आरोपी के साथ घूमे, उसको घटनास्थल पर दोबारा आने दिया और सबूत से छेड़छाड़ की गई, आरोपी के लिए खुद सड़क पर उतर गए, और अब मुख्यमंत्री साहब जिनके ड्राइंग रूम में मुझे पीटा गया, वो कह रहे हैं कि उन्हें इस मामले में निष्पक्ष जांच चाहिए.’’

ये भी पढ़ें- Swati Maliwal Assault Case: 'ये महत्वपूर्ण नहीं', स्वाति मालीवाल के मामले में केजरीवाल की चुप्पी के सवाल पर बोले शशि थरूर

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर प्रदर्शन: SC ने बनाई 5 सदस्यीय कमेटी, पैलेट गन के इस्तेमाल की होगी जांच
जंतर-मंतर प्रदर्शन: SC ने बनाई 5 सदस्यीय कमेटी, पैलेट गन के इस्तेमाल की होगी जांच
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं भारत-पाक के लोग? सर्वे में हुआ खुलासा
एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं भारत-पाक के लोग? सर्वे में हुआ खुलासा
Xप्लेन: प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा

वीडियोज

8 साल बाद साथ आएंगे Salman Khan और Shah Rukh Khan, Asha Bhosle को देंगे खास Tribute
Aamrapali Dubey ने Nirahua संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Akshara Singh को लेकर हुईं Emotional
Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
Embed widget