एक्सप्लोरर

'रूस-चीन-भारत मिलकर कर देंगे अमेरिका की गुंडागर्दी खत्म', स्वतंत्रता दिवस पर बोले स्वामी रामदेव

Swami Ramdev on Trump: स्वामी रामदेव ने कहा कि अमेरिका की राजनीतिक और आर्थिक गुंडागर्दी को खत्म करने के लिए भारत दुनिया में एक नया वर्ल्ड ऑर्डर बनाने में लगा हुआ है. उन्होंने पाकिस्तान पर भी तंज कसा.

योग गुरु स्वामी रामदेव ने शुक्रवार (15 अगस्त 2025) को दावा किया कि भारत जल्द ही रूस और चीन के साथ मिलकर अमेरिका की राजनीतिक और आर्थिक गुंडागर्दी खत्म कर देगा. उन्होंने कहा कि विश्व में भारत, रूस, चीन, यूरोप और मध्य एशिया के कुछ देशों के बीच नया गठजोड़ बन रहा है.

इस गठजोड़ को विश्व के लिए एक बहुत अच्छा संदेश बताते हुए योग गुरू ने कहा कि भारत ने अमेरिका के सामने झुकने का नहीं, खड़े होने का फैसला किया है. भारत की अर्थव्यवस्था को मृत बताने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमला बोलते हुए रामदेव ने कहा, ‘‘यह न केवल जीवंत है, बल्कि तेजी से प्रगति कर रही है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘300 साल पहले भारत की अर्थव्यवस्था 400 से 500 ट्रिलियन (एक ट्रिलियन एक हजार अरब के बराबर होता है) डॉलर की थी जिसे पहले मुगलों ने और फिर अंग्रेजों ने लूटा, लेकिन भारत आज भी सीना तान कर खड़ा हुआ है. हमें भारत को स्वावलंबी बनाना है और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना है.’’

'रूस-चीन-भारत मिलकर कर देंगे अमेरिका की गुंडागर्दी खत्म'

योग गुरु रामदेव ने कहा, ‘‘अमेरिका की राजनीतिक और आर्थिक गुंडागर्दी को खत्म करने के लिए भारत दुनिया में एक नया वर्ल्ड ऑर्डर बनाने में लगा हुआ है. अगर रूस, चीन, भारत, मध्य एशिया के कुछ देश और कुछ यूरोपीय देशों के बीच नया गठजोड़ बना तो हम अमेरिका और ट्रंप को उसकी औकात बता देंगे और फिर दुनिया में ट्रंप और अमेरिका का साम्राज्य नहीं होगा.’’

पाकिस्तान के परमाणु धमकी पर स्वामी रामदेव का तंज

पाकिस्तान की परमाणु धमकी पर स्वामी रामदेव ने तंज कसते कहा कि उसके पास जो परमाणु बम हैं, वे भी उसके नहीं, बल्कि दूसरे देश के हैं और उसी के नियंत्रण में हैं. उन्होंने कहा, ‘‘यही नहीं जिस देश के परमाणु बम हैं, उसने उन्हें भारत पर दबाव बनाने के लिए छिपा कर रखा हुआ है, लेकिन भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को घुटनों पर लाकर उसकी इस गीदड़ भभकी की हवा निकल दी.’’

ये भी पढ़ें : राहुल गांधी ने रोजगार योजना को बताया 'जुमला सीजन-2', कहा- 'पीएम के पास अब कोई नया आइडिया नहीं बचा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेट्रोल-डीजल को हथियार की तरह...', ईरान वॉर के बीच बोले पीएम मोदी
'पेट्रोल-डीजल को हथियार की तरह...', ईरान वॉर के बीच बोले पीएम मोदी
Independence day Live: '40 देशों के साथ हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट', लाल किले से बोले PM मोदी
LIVE: '40 देशों के साथ हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट', लाल किले से बोले PM मोदी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
पीएम मोदी का संबोधन, कहा- 'देश अब छोटे सपनों से नहीं चलने वाला'
पीएम मोदी का संबोधन, कहा- 'देश अब छोटे सपने से नहीं चलने वाला'

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget