एक्सप्लोरर

सबका साथ-सबका विकास पर उठाए सवाल फिर बयान से पलट गए शुभेंदु अधिकारी, जानें अब क्या बोले

Suvendu Adhikari: लोकसभा चुनाव में बीजेपी को बंगाल में हार देखनी पड़ी थी. इस हार से नाखुश बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा 'हम सबका साथ, सबका विकास नहीं करेंगे. जो हमारे साथ हैं, हम उनके साथ हैं.'

Suvendu Adhikari: भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज और पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. एक बार फिर वो अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं. आज (17 जुलाई) को उन्होंने कहा कि मुसलमानों की बीजेपी में कोई जगह नहीं है. हम सबका साथ, सबका विकास' नहीं कहेंगे, बल्कि हम कहेंगे जो हमारे साथ हैं, हम उनके साथ हैं. हालांकि, कुछ ही घंटों में वे अपने बयान से मुकर गए.

उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि मेरे बयान का गलत मतलब निकाला जा रहा है. जब मैं अपने क्षेत्र में जाता हूं तो हिंदू हो या मुसलमान सभी को विकास योजनाओं का लाभ दिया जाता है लेकिन उसके बाद भी कहा जाता है कि बीजेपी 'हिंदू पार्टी' है. न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि हम लोग सभी लोगों के लिए काम करते हैं. हमारी सरकार ने जितनी भी योजनाएं बनाई हैं वो सभी के लिए हैं. मैंने जो बात रखी है वो मेरा निजी पक्ष है. इसके साथ सरकार का कोई लेना-देना नहीं है.

PM मोदी का नारा अभी भी कायम है- शुभेंदु अधिकारी

बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने आगे कहा कि यह नारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया था और यह अभी भी कायम है. उन्होंने कहा कि एक बीजेपी कार्यकर्ता के तौर पर मैंने बहुत दुख के साथ अपनी बात रखी कि बीजेपी की राज्य इकाई को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ खड़ा होना चाहिए, न कि उन लोगों के साथ जो बीजेपी के साथ नहीं खड़े हैं. उन्होंने कहा कि यह एक राजनीतिक बयान है और इसका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'सबका साथ सबका विकास' नारे से कोई लेना-देना नहीं है.

विकास के कामों से हिंदू और मुस्लिम दोनों को ही मिलता है फायदा

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि जब मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र में जाता हूं, तो वहां चल रहे विकास के कामों से हिंदू और मुस्लिम दोनों को फायदा होता है. फिर भी हमें सुनने को मिलता है कि बीजेपी एक हिंदू पार्टी है. उन्होंने कहा कि हमें काले झंडे दिखाए जाते हैं और हमारी गाड़ियों पर पत्थर फेंके जाते हैं. हमने अब तक जो कुछ भी किया है, वह देश के हर नागरिक के लिए है, चाहे वह किसी भी धर्म का क्यों न हो.

 सांप्रदायिक मतदान ने बीजेपी को किया प्रभावित- शुभेंदु अधिकारी 

बीजेपी नेता ने कहा कि मेरे बयान निजी हैं और इसका पार्टी की सोच से कोई लेना-देना नहीं है. मेरे निर्वाचन क्षेत्र में अल्पसंख्यक मोर्चा था. जहां मैंने मिलन उत्सव कार्यक्रम में 700 लोगों के साथ ईद मनाई. बावजूद इसके लोकसभा चुनावों के दौरान बीजेपी उम्मीदवार अभिजीत गांगुली को यहां से एक भी वोट नहीं मिला. उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक मतदान ने बीजेपी को बहुत प्रभावित किया है.

ये भी पढ़ें: Giriraj Singh News: 'देश में बनेगा अब मुस्लिम प्रदेश', किसका नाम लेकर ये क्यों बोले गिरिराज सिंह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दिमागी नक्सल अब भी मौके की तलाश में है...', पीएम मोदी की चेतावनी
'दिमागी नक्सल अब भी मौके की तलाश में है...', पीएम मोदी की चेतावनी
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
स्वतंत्रता दिवस पर मोहन भागवत बोले, 'हमने राष्ट्रीय ध्वज के केंद्र में...'
स्वतंत्रता दिवस पर मोहन भागवत बोले, 'हमने राष्ट्रीय ध्वज के केंद्र में...'
PM मोदी ने विकसित भारत के लिए दिया फॉर्मूला, बताया क्या है 'शक्ति की सप्तधारा'
PM मोदी ने विकसित भारत के लिए दिया फॉर्मूला, बताया क्या है 'शक्ति की सप्तधारा'

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget