एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव में पलायन और बेरोजगारी कोई मुद्दा नहीं- सुशील मोदी

एबीपी न्यूज से बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने खास बातचीत की है. इसमें उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में बेरोजगारी और पलायन कोई मुद्दा नहीं है. पढ़ें पूरा इंटरव्यू

पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने एबीपी न्यूज़ से ख़ास बातचीत की जिसमें उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव की स्थिति पर बात की और विपक्ष के सवालों का भी बेबाक़ी से जवाब दिया. सुशील मोदी ने कहा कि इस बार लालूवाद और विकासवाद की लड़ाई है.हमने राम राज्य का वादा नहीं किया लेकिन जो कहा सो किया.हमने बिहार को नींव से बनाया है.15 साल में 50 साल की मेहनत करने में वक़्त लगता है.

चुनाव से पहले चुनावी घोषणा क्यों हो रही है इस सवाल पर सुशील मोदी ने कहा कि जो पीएम मोदी के पैकेज की बात करते हैं उन्हें राजीव गांधी पैकेज के बारे में भी सोचना चाहिए. 1989 के लोकसभा में राजीव गांधी बिहार आए और 5700 करोड़ की घोषणा की और चुनाव हार गए फिर याद नहीं रहा कुछ भी. उन्होंने कहा कि युवा सरकार का एजेंडा सेट करने वाले ये बताएं कि राहुल गांधी भी युवा थे.अगर युवा हैं तो आईआरसीटीसी घोटाले की चार्जशीट फ़ाइल हो गई,मकान आ गया,ज़मीन आ गई. केवल युवा होने से क्रेडिबिलिटी नहीं आती. लोगों को काम चाहिए.

पीएम मोदी का नाम या नीतीश का काम बड़ा, इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में दोनों सरकारें मिलकर काम कर रही है.आज़ादी के बाद पहला मौक़ा है जब केंद्र इतना मेहनत और सहयोग कर रहा है. 21 लाख से ज़्यादा लोगों को मोदी सरकार ने घर तक पहुँचा दिया.कोई टकराहट और स्पर्धा नहीं.

रोज़गार और पलायन मुद्दा नहीं! सुशील मोदी ने कहा कि केरल और गुजरात के लोग बाहर क्यों जाते हैं. बाहर जाना गुनाह नहीं. जीवन में बेहतर करने के लिए कोई कहीं भी जा सकता है. इसे पलायन नहीं कह सकते हैं. प्रवासी खुश हैं.कोरोना,बाढ़,बिजली का मुद्दा ख़त्म है.ये सब मुद्दा नहीं है. इतने अनाज मिले कि छः महीने तक घर बैठ सकते हैं.(बिना नाम लिए हिम्मत है तो जवाब दे कि बीस से ज़्यादा संपत्ति को क्यों ज़ब्त किया).

स्वास्थ्य व्यवस्था ठीक करने में वक़्त लगेगा! सुशील मोदी ने कहा कि बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था पहले से बेहतर है,आज ऑक्सीजन और पीपीई किट की दिक्कत नहीं है. अब इस तरह की दिक्कत नहीं है.जिन्होंने 45 साल राज किया अगर स्वास्थ्य व्यवस्था ठीक किया होता तो हमें नींव से सब शुरू नहीं करना होता.

बीजेपी बिहार में बड़ा भाई क्यों नहीं? सुशील मोदी ने कहा कि हमारा चेहरा नीतीश कुमार हैं.बीजेपी और जेडीयू बिहार में साथ है लेकिन सीट जेडीयू के पास ज़्यादा है. बात बड़े भाई या छोटे भाई की नहीं है बात काम की है.

एनडीए गठबंधन का हिस्सा चिराग़ पासवान हैं लंबे वक्त से जेडीयू और एलजेपी के बीच चल रहे खींचतान को लेकर सुशील मोदी ने सीधा जवाब नहीं देते हुए कहा कि चिराग़ पासवान और उनकी पार्टी एनडीए का हिस्सा हैं.जो मसला है वो सुलझ जाएगा.

सुशील मोदी सीएम क्यों नहीं! एबीपी न्यूज़ ने सुशील मोदी से जब सवाल किया कि सुशील मोदी को सीएम की तरह प्रोजेक्ट क्यों नहीं किया जाता इस पर उन्होंने कहा कि ये मीडिया नहीं बल्कि पार्टी तय करती है किसे चुनाव में सीएम का चेहरा कौन होगा. हमारी आपस में लड़ाई नहीं है. सीएम नीतीश कुमार ने अच्छा काम किया है और हम साथ में सरकार बनाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर कीर्ति आजा बोले- 'पप्पू यादव ने जो किया वो...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर कीर्ति आजा बोले- 'पप्पू यादव ने जो किया वो...'
बंगाल CM की जान को खतरा! अब बुलेटप्रूफ गाड़ी से चलेंगे शुभेंदु अधिकारी
बंगाल CM की जान को खतरा! अब बुलेटप्रूफ गाड़ी से चलेंगे शुभेंदु अधिकारी
Monsoon Session 2026 Day 11 Live: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिड़ला बोले- 'ये ठीक नहीं'
LIVE: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिड़ला बोले- 'ये ठीक नहीं'
हाई कोर्ट में 30 साल में 80 हजार, SC में 10 साल में 10 हजार केस पेंडिंग
हाई कोर्ट में 30 साल में 80 हजार, SC में 10 साल में 10 हजार केस पेंडिंग

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget