एक्सप्लोरर

बेटे के बाद अब इस नए घोटाले में आया लालू की बेटियों का नाम!

नई दिल्ली: मॉल और मिट्टी घोटाले के आरोपों के बाद अब लालू प्रसाद यादव पर घोटाले का एक और नया आरोप लगा है. ताज़ा आरोप लगाने वाले भी बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ही हैं. इस बार सुशील मोदी ने लालू यादव और उनके परिवार पर काम कराने के बदले जमीने हड़पने का बड़ा गंभीर आरोप लगाया है.

बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने लालू यादव और उनके परिवार पर घोटाले का एक और सनसनीखेज़ आरोप लगाया है कि लालू यादव ने काम कराने की एवज में लोगों से करोड़ों की ज़मीनें अपने परिवार के नाम करायी हैं.

सुशील मोदी  ने कहा, "तुम मुझे ज़मीन दो, मैं तुम्हारा काम करूंगा, लालू जी इसी मोडस अपरेंडी पर काम कर रहे थे. रेलवे में जितने लोग नौकरी दिलवाए उनसे जमीन लिखवा लिया. जितनों की मदद की उनसे जमीन लिखवा लिया. शायद देश का पहला राजनीतिज्ञ होगा जो काम के पहले या काम के बाद काम करूंगा जमीन लिख दो.''

सुशील मोदी का आरोप है कि राबड़ी देवी जब मुख्यमंत्री थी तब पटना में शराब की एक फैक्ट्री खुली, फैक्ट्री खोलने में मालिक कत्याल परिवार की लालू के परिवार ने मदद की, जिसके एवज़ में उन्होंने पटना शहर में करोड़ों की ज़मीन अपने परिवार के नाम करा लीं.

सुशील मोदी के मुताबिक, ''एक एके इंफोसिस्टम प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी बनायी गयी, उस कंपनी ने ज़मीन खरीदी. उस कंपनी के प्रोमोटर्स कत्याल परिवार था. बाद में धीरे-धीरे लालू का परिवार उस कंपनी के प्रोमोटर्स और शेयर होल्डर्स हो गए, और कत्याल परिवार अब ना तो शेयर होल्डिंग है उनके पास और ना ही डायरेक्टर्स हैं. आज की डेट में चंदा यादव और रागिनी लालू, लालू जी की दोनों बेटियां डायरेक्टर्स हैं और राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव दोनों के पास 100 प्रतिशत शेयर होल्डिंग है.''

सुशील मोदी के दिए इन दस्तावेज़ों में से साफ हैं कि कंपनी के सारे शेयर लालू परिवार को ट्रांसफर कर दिए गए, यही नहीं इन दस्तावेज़ों में 2014 तक कंपनी का पता 1 अणे मार्ग यानि मुख्यमंत्री आवास दिखाया गया है, जिस पर काउंटर साइन तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव का है, जबकि 2006 में ही लालू यादव सीएम हाउस खाली कर चुके हैं.

सुशील मोदी ने इस नए घोटाले पर लालू यादव से कुछ सवाल पूछे हैं

  • कत्याल परिवार ने लालू के बेटों-बेटियों को डायरेक्टर क्यों बनाया ?
  • क्यों कत्याल परिवार ने अपने सारे शेयर राबड़ी और तेजस्वी को दे दिए ?
  • सिर्फ 55 हजार रूपए का निवेश कर तेजस्वी और राबड़ी देवी करोड़ों की कंपनी के मालिक कैसे बन गए ?

इन आरोपों पर हमने लालू यादव का भी पक्ष जानना चाहा लेकिन उन्होंने इस पर अभी तक कुछ भी नहीं कहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget