एक्सप्लोरर

सुशांत केस: अब रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की बारी, 24 घंटे में नोटिस जारी कर सकती है CBI

कल डीआरडीओ गेस्ट हाउस में सीबीआई ने सिद्धार्थ पीठानी, सुशांत के कुक नीरज सिंह और दीपेश सावंत से पूछताछ की.कल पूछताछ में सीबीआई ने सिद्धार्थ पिठानी से रिया चक्रवर्ती के बारे में सवाल पूछा. सीबीआई ने पूछा कि रिया क्यों घर छोड़कर गईं?

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई दो दिनों से जांच कर रही है. अब सीबीआई रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए नोटिस भेज सकती है. कल पूछताछ में सीबीआई ने सिद्धार्थ पिठानी से रिया चक्रवर्ती के बारे में सवाल पूछा. सीबीआई ने पूछा कि रिया क्यों घर छोड़कर गईं? सीबीआई की टीम ने कल सुशांत के घर पर करीब साढ़े तीन घंटे तक जांच की.

कल डीआरडीओ गेस्ट हाउस में सीबीआई ने सिद्धार्थ पीठानी, सुशांत के कुक नीरज सिंह और दीपेश सावंत से पूछताछ की. सीबीआई इन तीनों से पहले भी पूछताछ कर चुकी है, लेकिन रविवार को बुलाने का मकसद आमने सामने बिठाकर पूछताछ करना था. पहले सिद्धार्थ और नीरज को आमने सामने बिठाकर पूछताछ की गई. उसके बाद नीरज और दीपेश को बिठाकर पूछताछ हुई. इसके बाद सिद्धार्थ और दीपेश को बिठाकर पूछताछ हुई.

कल फिर सुशांत के घर पहुंची थी CBI

दरअसल सीबीआई का मकसद ये जानने का था कि तीनों ने सुशांत पर जो भी बयान दिये है, उनमें कोई विरोधाभास तो नहीं है. कुछ छुपाया तो नहीं जा रहा है. इसके बाद करीब दोपहर 2.30 बजे सीबीआई की टीम एफएसएल के एक्सपर्ट के साथ इन तीनों को लेकर एक बार फिर सुशांत के घर पहुंची.

सीबीआई का मकसद शनिवार को की गई जांच का विश्लेषण करना और जो कुछ सीबीआई की तरफ से रह गई थी उन चीजों को पूरा करना था. जैसे रविवार को सुशांत की बिल्डिंग के सामने के हिस्से की वीडियोग्राफी की गई जबकि शनिवार पीछे के हिस्से की वीडियोग्राफी की गई थी. इसके अलावा सीबीआई की टीम सुशांत के घर के उस कमरे भी पहुंची जहां उसका शव मिला था. एक बार फिर से कमरे की मैपिंग की गई. इस बार ये तस्वीरें एबीपी न्यूज के कैमरे में भी कैद हुई.

सीबीआई ने की बारीकी से जांच

सीबीआई की टीम ने दोबारा से विश्लेषण किया क्योंकि नीरज के बयान के मुताबिक कि जब कमरा खोला गया था तब एसी चल रहा था और लाइट बंद थी. ये देखने का मकसद था कि लाइट बंद होने पर होने पर सुशांत दिख सकते थे या नहीं. सीबीआई की टीम ने सुशांत के डुप्लेक्स फ्लैट के मालिक संजय लालवानी से भी पूछताछ की है. सुशांत ने बान्द्रा वेस्ट मोंट ब्लेंक बिल्डिंग की 6ठी और सातवी मंजिल के 4 फ्लैट्स को 3 साल के लीज पर लिया था. हर महीने का किराया 4 लाख 50 हजार था जो हर साल 10 परसेंट बढ़ने वाला था.

सीबीआई ने सरकारी कूपर अस्पताल का भी किया दौरा

9 दिसंबर 2019 को ये डुप्लेक्स फ्लैट लीज पर लिया था जो 2022 तक के लिए था. सीबीआई की टीम फ़्लैट की अग्रीमेंट कोपी लेकर लालवानी परिवार के पास पहुंची थी. सुशांत ने चेक या केश में किराया दिया है इसकी छानबीन कर रही है. वहीं सीबीआई की टीम रविवार को वाटर स्टोन होटल में जांच करने के लिए पहु़ंची थी लेकिन आज रविवार होने के कारण होटल मैनेजमेंट में मौजदू नही था. इसलिए सीबीआई की टीम आकर वापस लौट गई. इस होटल में रिया और सुशांत आये थे ऐसा यहा के सेक्युरिटी इंचार्ज का कहना है. सीबीआई के एक टीम ने शनिवार को सरकारी कूपर अस्पताल का भी दौरा किया था जहां राजपूत के शव का पोस्टमार्टम हुआ था.

यह भी पढ़ें-

OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है सूर्यवंशी और 83, मेकर्स नहीं कर पा रहे सिनेमाघर खुलने का इंतजार

मेंटल हेल्थ को लेकर यूजर ने कंगना रनौत पर कसा 'सबकुछ जानने' का तंज, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
'मेलोनी समझकर तो...', संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी की मिमिक्री पर पूछा तो हुआ बवाल
'मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा', संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी की मिमिक्री पर पूछा तो हुआ बवाल
Xप्लेन: CJI-NALSAR विवाद में BCI का यू-टर्न, क्या Gen Z के बढ़ते दबाव का पड़ा असर?
Xप्लेन: CJI-NALSAR विवाद में BCI का यू-टर्न, क्या Gen Z के बढ़ते दबाव का पड़ा असर?
'युवाओं की एक और बड़ी जीत...' NALSAR विवाद पर सौरव दास
'युवाओं की एक और बड़ी जीत...' NALSAR विवाद पर सौरव दास

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget