एक्सप्लोरर

Exclusive: रिया चक्रवर्ती की ‘औकात’ वाले बयान पर बिहार के DGP बोले- अगर किसी को तकलीफ हुई तो माफी मांगता हूं

गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत मामले से पूरे देश की संवेदनाएं जुड़ गई थीं. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उत्सव का माहौल है.

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच सीबीआई करेगी. सुप्रीम कोर्ट ने आज ये फैसला दिया. इस फैसले का एक स्वर में स्वागत किया गया है. इस बीच बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत की. उन्होंने कहा कि इस मामले में पूरे देश के लोगों की संवेदनाएं जुड़ गई थीं. ये सत्य और न्याय की जीत है.

वायरल वीडियो पर दी सफाई

कोर्ट के फैसले के बाद बिहार के डीजीपी का एक वीडियो वायरल हो गया. इसमें वे ये कहते सुनाई दे रहे हैं कि रिया चक्रवर्ती की औकात नहीं है कि वो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर टिप्पणी करे. अपने इस बयान पर गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि अगर उनकी बात से किसी को तकलीफ हुई हो तो वे माफी मांगते हैं. उन्होंने कहा, “मैं बहुत सहज आदमी हूं. मैं किसी का अपमान करने के लिए या दुखी करने के लिए कोई बात नहीं बोलता. क्या रिया चक्रवर्ती और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तुलना हो सकती है? रिया चक्रवर्ती खुद संदेह के घेरे में हैं औऱ वो बिहार के मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करे, ये उचित लगता है? यहां तो एफआईआर हुआ है उसमें आप नामजद हैं तो आप खुद को निर्दोष साबित करें. कानूनी रास्ता अख्तियार कीजिए. खुद को निर्दोष साबित करें फिर जो कहना है वो कहें.”

इस फैसले से उत्सव का माहौल है- डीजीपी

बिहार के डीजीपी ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत बिहार के बेटे थे और पूरे देश की शान थे. इस फैसले के बाद उत्सव का माहौल है. बिहार में पटाखे छूट रहे हैं. लोग इस बात से खुश है कि अब सही से जांच होगी और न्याय मिलेगा. उन्होंने कहा, “भारत की न्याय प्रणाली में यहां की जतना को दृढ़ विश्वास है, सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से ये और अधिक दृढ़ हुआ है. सच कभी हार नहीं सकता संदेश गया है.’’

सुशांत केस पर दिए आदेश में SC ने कहा- 'सच सामने आएगा तो दिवंगत आत्मा को शांति मिलेगी, सत्यमेव जयते' 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसा: पायलट की बातें नहीं होंगी सार्वजनिक, AAIB ने बताया क्या कहता है कानून
अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसा: पायलट की बातें नहीं होंगी सार्वजनिक, AAIB ने बताया क्या कहता है कानून
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने कर दिया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने किया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
बुखार, सांस लेने में दिक्कत... देश में फिर दस्तक दे रहा कोरोना वायरस, जानें उत्तर प्रदेश समेत कहां-कहां मिले नए केस
बुखार, सांस लेने में दिक्कत... देश में फिर दस्तक दे रहा कोरोना, जानें UP समेत कहां-कहां मिले नए केस

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद जयंत पाटील का बड़ा बयान, मर्जर पर क्या बोले शरद पवार के नेता
देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद जयंत पाटील का बड़ा बयान, मर्जर पर क्या बोले शरद पवार के नेता
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने कर दिया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने किया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नया बंदरगाह? ईरान के 'इकोनॉमिक बम' का तोड़ या कमजोरी छिपाने की कोशिश
UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नया बंदरगाह? ईरान के इकोनॉमिक बम का तोड़ क्यों खास?
Punjab Politics: 'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
Embed widget