एक्सप्लोरर

Surendra Choudhary Defamation Case: BJP छोड़ उमर अब्दुल्ला की पार्टी में शामिल होने वाले सुरेंद्र चौधरी को पार्टी ने भेजा मानहानि का नोटिस, क्या है मामला?

BJP On Surendra Choudhary:बीजेपी नेता सुरेंद्र चौधरी ने 11 जुलाई को नेशनल कांफ्रेंस का दामन थाम लिया था. जिसके बाद पार्टी ने उनपर मानहानि का केस लगा दिया है.

Defamation Case Against Surendra Choudhary: जम्मू कश्मीर में हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन छोड़ एक बड़े नेता नेशनल कॉन्फ्रेंस में शामिल हो गए थे. जिसके बाद पार्टी ने अब पूर्व बीजेपी नेता के खिलाफ मानहानि का दावा ठोक दिया है. जानकार मानते हैं कि मानहानि का यह दावा बीजेपी का एक डैमेज कंट्रोल कदम है. जिसके चलते पार्टी छोड़ कर जाने वाले नेताओं पर अंकुश लगाया जा सके.

मामला 11 जुलाई का है. प्रदेश में बीजेपी और पीडीपी की सरकार के दौरान पीडीपी के कोटे से एमएलसी रहे सुरेंद्र चौधरी पहले पीडीपी छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे. जिसके बाद वह 11 जुलाई को बीजेपी का दामन छोड़ कर जम्मू कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस पार्टी में शामिल हो गए.

बीजेपी छोड़ नेशनल कांफ्रेंस का थामा दामन 
सुरेंद्र चौधरी जम्मू के राजौरी जिले के नौशेरा क्षेत्र से आते हैं. इलाके में  बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना पूर्व विधायक हैं. सुरेंद्र चौधरी के नेशनल कांफ्रेंस में शामिल होने के साथ ही नौशेरा से बीजेपी के कई पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी नेशनल कांफ्रेंस का दामन थामा.

सुरेंद्र चौधरी ने नेशनल कांफ्रेंस में शामिल होते समय बीजेपी पर भ्रष्टाचार के कई गंभीर आरोप भी लगाए थे. इन आरोपों को बीजेपी ने बड़ी गंभीरता से लिया है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने सुरेंद्र चौधरी पर इन आरोपों को साबित करने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है. 

1 हफ्ते के भीतर लिखित माफी मांगने के लिए भेजा नोटिस 
रविंदर रैना सुरेंद्र चौधरी को कानूनी नोटिस भेजते हुए 1 हफ्ते के भीतर लिखित माफी मांगने को कहा है. साथ ही कहा कि अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो  रैना उन पर 5 करोड़ का मानहानि का दावा ठोकेंगे.

वहीं पीडीपी ने इस नोटिस के बहाने बीजेपी पर निशाना साधा है. सूत्र बताते हैं कि सुरेंद्र चौधरी के बीजेपी छोड़ने के बाद पार्टी उनसे नाराज चल रही है. साथ ही कई और नेता भी बीजेपी छोड़ सकते हैं जिसके लिए अब बीजेपी डैमेज कंट्रोल में जुट गई है और मानहानि का यह दावा भी उसी सिलसिले की एक कड़ी है.

ये भी पढ़ें- बिहार: एनसीपी-शिवसेना की तरह जेडीयू में भी टूट संभव है? दावे और आंकड़ों को समझिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा भारत’, सरकार के 12 साल की उपलब्धियों पर बोले केंद्रीय मंत्री
‘विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा भारत’, सरकार के 12 साल की उपलब्धियों पर बोले केंद्रीय मंत्री
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
'TMC नेताओं के लिए दरवाजे बंद, चाय पिलाने का…' भाजपा नेता का बड़ा बयान
'TMC नेताओं के लिए दरवाजे बंद, चाय पिलाने का…' भाजपा नेता का बड़ा बयान
सीजेपी के प्रोटेस्ट में हंगामा करने की कोशिश, दिल्ली पुलिस ने 6 लोगों को किया अरेस्ट
सीजेपी के प्रोटेस्ट में हंगामा करने की कोशिश, दिल्ली पुलिस ने 6 लोगों को किया अरेस्ट

वीडियोज

Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
Embed widget