एक्सप्लोरर

सुप्रिया सुले, अमर पटनायक समेत इन 11 सांसदों को मिलेगा संसद रत्न पुरस्कार, बीजेपी-कांग्रेस के इन नेताओं को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की सुप्रिया सुले और बीजू जनता दल (बीजद) के अमर पटनायक सहित 11 सांसदों को इस साल का 'संसद रत्न पुरस्कार' दिया जाएगा. 'प्राइम प्वांइट फाउंडेशन' ने इसकी जानकारी दी.

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की सुप्रिया सुले और बीजू जनता दल (बीजद) के अमर पटनायक सहित 11 सांसदों को इस साल का 'संसद रत्न पुरस्कार' दिया जाएगा. 'प्राइम प्वांइट फाउंडेशन' ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी.

संस्था की निर्णायक समिति ने तमिलनाडु से बीजेपी के वरिष्ठ नेता एच.वी. हांडे और कर्नाटक से ताल्लुक रखने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एम वीरप्पा मोइली को "लाइफटाइम अचीवमेंट'' पुरस्कार के लिए नामित किया है.

इसके साथ ही कृषि, वित्त, शिक्षा और श्रम से संबंधित संसद की चार समितियों को उनके योगदान के लिए अवॉर्ड दिया जाएगा.

फाउंडेशन ने एक बयान में कहा कि जिन 11 सांसदों का चयन 'संसद रत्न पुरस्कार' के लिए किया गया है, उनमें लोकसभा के आठ और राज्यसभा के तीन सदस्य शामिल हैं.

बयान के मुताबिक, एनसीपी की सुप्रिया सुले, रिवॉल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) के एन.के. प्रेमचंद्रन और शिवसेना के श्रीरंग अप्पा बार्ने को उनके शानदार कामकाज के लिए 'संसद विशिष्ट रत्न' अवॉर्ड दिया जाएगा

तृणमूल कांग्रेस के सौगत रॉय, कांग्रेस सांसद कुलदीप राय शर्मा (अंडमान और निकोबार द्वीप समूह), बीजेपी के विद्युत बरन महतो (झारखंड), हिना गावित (महाराष्ट्र) और सुधीर गुप्ता (मध्य प्रदेश) के नामों को 17वीं लोकसभा में उनके कामकाज के लिए 'संसद रत्न पुरस्कार' दिया जाएगा.

बीजद के अमर पटनायक और एनसीपी की फौजिया अहमद खान को 'वर्तमान सदस्य' की श्रेणी में इस पुरस्कार के लिए सूचीबद्ध किया गया है. माकपा सदस्य केके रागेश को उनके कार्यकाल के दौरान शानदार प्रदर्शन के लिए 2021 में 'अवकाशप्राप्त सदस्य' की श्रेणी में इस पुरस्कार के लिए नामित किया गया है.

'प्राइम प्वाइंट फाउंडेशन' के संस्थापक प्रमुख के. श्रीनिवास ने बताया कि वर्तमान लोकसभा की शुरुआत से लेकर पिछले साल हुए शीतकालीन सत्र के दौरान कामकाज के आधार पर सांसदों को इस पुरस्कार के लिए सूचीबद्ध किया गया है.

संसद रत्न पुरस्कार समिति की अध्यक्षता संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और सह-अध्यक्षता पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टी एस कृष्णमूर्ति ने की.

इन पुरस्कारों की शुरुआत पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के सुझावों के मद्देनजर की गई थी. उनका सुझाव भारतीय संसद में 'सबसे बेहतरीन प्रदर्शन' करने वाले सांसदों को सम्मानित करने का था.

यह 'प्राइम प्वाइंट फाउंडेशन' और ई-पत्रिका प्रीसेंस द्वारा 2010 में स्थापित एक निजी पुरस्कार है. पहला अवॉर्ड प्रोग्राम 2010 में चेन्नई में हुआ था. अभी तक 75 सांसदों को इस पुरस्कार से नवाजा जा चुका है.

ये भी पढ़ें-
क्या नीतीश कुमार लड़ सकते हैं राष्ट्रपति चुनाव? बीजेपी के खिलाफ प्रशांत किशोर की रणनीति!

यूपी का वो चुनाव जब तीन दिन तक चली वोटों की गिनती, कर्मचारियों को आ गया बुखार, 90% प्रत्याशियों की जब्त हो गई जमानत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K के बाद लेह पहुंचे सर्जियो गोर, होगी हाई लेवल मीटिंग
J&K के बाद लेह पहुंचे सर्जियो गोर, होगी हाई लेवल मीटिंग
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget