एक्सप्लोरर

क्या नीतीश कुमार लड़ सकते हैं राष्ट्रपति चुनाव? बीजेपी के खिलाफ प्रशांत किशोर की रणनीति!

गैर कांग्रेस विपक्षी पार्टियों की कुल मिलाकर रणनीति ये है कि बीजेपी के खिलाफ ऐसा मजबूत उम्मीदवार दिया जाए कि कांग्रेस भी उसी के समर्थन देने को मजबूर हो जाए.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार क्या राष्ट्रपति का चुनाव लड़ सकते हैं? गैर कांग्रेस विपक्षी पार्टियां इसी रणनीति पर काम कर रही हैं. तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव ने ये पहल शुरू की है. कहा जा रहा है कि इसके पीछे चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर यानी पीके का भी दिमाग है. नीतीश कुमार को राष्ट्रपति बनाने की बात की शुरुआत तब हुई जब इसी महीने केसीआर और पीके की मुलाकात हैदराबाद में हुई. तेलंगाना के चुनाव में पीके की टीम इस बार केसीआर की पार्टी टीआरएस के लिए काम करेगी. दो दिनों तक दोनों के बीच चली बैठक में नीतीश को राष्ट्रपति का चुनाव लड़ाने पर लंबी चर्चा हुई. इसके बाद नीतीश और प्रशांत किशोर पटना में डिनर पर मिले. 

क्या नीतीश कुमार राष्ट्रपति का चुनाव लड़ने को तैयार हैं? 
इस बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. बिहार में नीतीश की पार्टी और बीजेपी के गठबंधन वाली सरकार है. लेकिन जातिगत जनगणना को लेकर जेडीयू और बीजेपी में तनातनी जारी है. आरजेडी इस मुद्दे पर नीतीश के साथ है. तेजस्वी यादव और के चंद्रशेखर राव के बीच भी भेंट मुलाकात हो चुकी है. समझा जाता है कि इस मुलाकात में भी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर चर्चा हुई है. पिछले ही हफ़्ते के चंद्रशेखर राव ने मुंबई जाकर एनसीपी नेता शरद पवार और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात की थी. 

थर्ड फ्रंट बनाने की एक और कोशिश
खबर है कि इस मुलाकात में भी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर ही चर्चा होती रही. मीडिया में इसे बीजेपी और कांग्रेस के खिलाफ थर्ड फ्रंट बनाने की एक और कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है. लेकिन ये रणनीति राष्ट्रपति चुनाव को लेकर है. आगे इस खेल में बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी जोड़ने की तैयारी है. कुछ और क्षेत्रीय दलों को इस अभियान से जोड़ने पर काम चल रहा है. कुल मिलाकर रणनीति ये है कि बीजेपी के खिलाफ ऐसा मजबूत उम्मीदवार दिया जाए कि कांग्रेस भी उसी के समर्थन देने को मजबूर हो जाए.

ये भी पढ़ें-
बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या: अब तक 3 गिरफ्तार, BJP नेताओं ने लगाए साजिश के आरोप, जानें अब तक क्या-क्या हुआ

Explainer: रूस की तरफ से यूक्रेन के दो प्रांतों को अलग देश का दर्जा देने का आखिर क्या है मतलब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
एशिया-अफ्रीका समेत 23 देशों की यात्रा पर लौटे अपापांग-अलांग, दोनों बाज में लगे उपग्रह टैग
एशिया-अफ्रीका समेत 23 देशों की यात्रा पर लौटे अपापांग-अलांग, दोनों बाज में लगे उपग्रह टैग
'क्या चीन सीमा बचाने में सक्षम है सरकार?' ITBP डीजे के बयान पर ओवैसी ने मोदी सरकार से पूछे सवाल
'क्या चीन सीमा बचाने में सक्षम है सरकार?' ITBP डीजे के बयान पर ओवैसी ने मोदी सरकार से पूछे सवाल

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
Early Signs Of Termites: लकड़ी का दरवाजा खा रही है दीमक? नोट करें पहचान के 5 शुरुआती संकेत
लकड़ी का दरवाजा खा रही है दीमक? नोट करें पहचान के 5 शुरुआती संकेत
iPhone Duo की 4883mAh बैटरी, फोल्डेबल फोन में कितना मिलेगा बैकअप?
iPhone Duo की 4883mAh बैटरी, फोल्डेबल फोन में कितना मिलेगा बैकअप?
Embed widget