एक्सप्लोरर

रोहिंग्या मामले में गृह मंत्रालय ने SC में पेश किया हलफनामा, फैसले का इंतजार करें: राजनाथ सिंह

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘‘ गृह मंत्रालय की तरफ से कोर्ट में एक हलफनामा पेश किया गया है. अब इस मामले में जो भी फैसला होना है वह कोर्ट की तरफ से किया जाएगा. मैं समझता हूं कि हम सबको कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए.’’

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि गैरकानूनी तरीके से भारत आए म्यांमार के रोहिंग्या समुदाय के लोगों को वापस भेजने के मामले में सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रख दिया है. उन्होंने कहा कि अब इस मामले में कोर्ट के फैसले का इंतजार है.

सोमवार को एक कार्यक्रम में शिरकत के बाद राजनाथ सिंह ने कहा कि गृह मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट में रोहिंग्या मामले में हलफनामा पेश कर दिया है. इसमें सरकार ने इस मुद्दे पर अपनी स्थिति साफ कर दी है. उन्होंने कहा कि अब हमें सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए. इससे पहले भी सरकार स्पष्ट कर चुकी है कि गैरकानूनी तरीके से भारत आए रोहिंग्या समुदाय के लोगों को वापस भेजा जाएगा.

SC में केंद्र- ‘रोहिंग्या शरणार्थियों का देश में रहना गैरकानूनी’, अब 3 अक्टूबर को होगी सुनवाई

सरकार के इस रुख को रोहिंग्या समुदाय के दो शरणार्थियों ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. सरकार की तरफ से इस मामले में सोमवार को कोर्ट के सामने हलफनामा पेश कर अपने रुख की जानकारी दी जानी थी. इस बारे में राजनाथ सिंह ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘ गृह मंत्रालय की तरफ से कोर्ट में एक हलफनामा पेश किया गया है. अब इस मामले में जो भी फैसला होना है वह कोर्ट की तरफ से किया जाएगा. मैं समझता हूं कि हम सबको कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए.’’

गृह मंत्रालय ने कोर्ट में पेश हलफनामे में राहिंग्या मुसलमानों को अवैध आप्रवासी बताते हुए कहा है कि भारत में इनके लगातार रहने से राष्ट्रीय सुरक्षा के गंभीर प्रभाव होंगे. भारत में संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायोग की ओर से पंजीकृत रोहिंग्या शरणार्थी याचिकाकर्ताओं ने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार नियमों का हवाला देते हुए भारत पहुंचे रोहिंग्या समुदाय के लोगों को शरणार्थी का दर्जा देने की मांग की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
15 अगस्त पर दर्दनाक हादसा, नौसेना जवान समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत
15 अगस्त पर दर्दनाक हादसा, नौसेना जवान समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत
'दिमागी नक्सली' पर कांग्रेस का पलटवार! जयराम रमेश ने कहा- क्या न्याय की...
'दिमागी नक्सली' पर कांग्रेस का पलटवार! जयराम रमेश ने कहा- क्या न्याय की...

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget