एक्सप्लोरर

Money Laundering Case: सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 26 मई को करेगा सुनवाई, खराब सेहत का दिया हवाला

Satyendar Jain Case: सत्येंद्र जैन मई 2022 से दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं. उन्होंने बीते फरवरी के महीने में दिल्ली कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था.

Satyendar Jain Bail Plea Hearing: मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) 26 मई को सुनवाई करेगा. जैन की खराब सेहत का हवाला देते हुए जल्द सुनवाई की मांग रखी गई है. इस पर अवकाशकालीन बेंच ने सोमवार (22 मई) को कहा कि वह याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करेगी. पिछले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट ने मामले में ईडी (ED) को नोटिस जारी किया था. 

सत्येंद्र जैन की तबीयत खराब होने के बाद सोमवार को उन्हें सफदरजंग अस्पताल भी ले जाया गया. पार्टी सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि जैन अस्वस्थ महसूस कर रहे थे. ईडी की ओर से मई, 2022 में धन शोधन के एक मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद से सत्येंद्र जैन दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं. 

सत्येंद्र जैन की याचिका पर ईडी से मांगा था जवाब

जस्टिस अनिरुद्ध बोस और जस्टिस संजय करोल की पीठ ने सत्येंद्र जैन की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी के स्वास्थ्य आधार पर याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने के अनुरोध के बाद मामले को सुनवाई के लिए 26 मई को सूचीबद्ध करने पर सहमति व्यक्त की. सुप्रीम कोर्ट ने 18 मई को सत्येंद्र जैन की याचिका पर ईडी से जवाब मांगा था. 

पूर्व मंत्री ने वकील ने कहा- जेल में 35 किलो वजन कम हुआ

अदालत ने ईडी को नोटिस जारी किया था और जैन को अवकाशकालीन पीठ के समक्ष राहत के लिए जाने की छूट प्रदान की थी. सिंघवी ने उस वक्त कहा था कि आप नेता सत्येंद्र जैन का वजन 35 किलो कम हो गया है और वह सूखकर कांटा हो गए हैं. उन्होंने दलील दी थी कि जैन कई बीमारियों से पीड़ित हैं. दिल्ली हाई कोर्ट ने छह अप्रैल को धन शोधन मामले में जैन की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था.

कोर्ट ने गवाहों के बयानों का जिक्र किया था जिसमें दावा किया गया वह कथित अपराध के साजिशकर्ता और कोष मुहैया कराने वाले थे. उन पर आरोप है कि साल 2014-15 में जब वे मंत्री पद पर थे तब उन्होंने कोलकाता की शेल कंपनियों से पैसे लिए थे.

ये भी पढ़ें- 

Delhi Ordinance: दिल्ली में केंद्र के अध्यादेश पर घमासान, सीएम अरविंद केजरीवाल को मिला कांग्रेस का साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
Parliament Monsoon Session LIVE: 'शुद्धिकरण करके मेरा अपमान किया गया', राज्यसभा में बोले खरगे
LIVE: 'शुद्धिकरण करके मेरा अपमान किया गया', राज्यसभा में बोले खरगे
लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, आखिरी दिन सदन में पहुंचे अमित शाह
लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, आखिरी दिन सदन में पहुंचे अमित शाह
'दलितों के लिए जगह नहीं...', हल्द्वानी में शुद्धिकरण हवन पर खरगे की पहली प्रतिक्रिया
'दलितों के लिए जगह नहीं...', हल्द्वानी में शुद्धिकरण हवन पर खरगे की पहली प्रतिक्रिया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget