एक्सप्लोरर

बिहार में पुलों के गिरने के मामले में हुई कार्रवाई से सुप्रीम कोर्ट असंतुष्ट, पटना हाईकोर्ट भेजा केस

जस्टिस संजय कुमार ने कहा कि 3 पुल निर्माण के दौरान ही गिर गए और कुछ अधिकारियों को सस्पेंड कर काम चला लिया गया.

बिहार में एक के बाद एक पुलों के गिरने की घटनाओं की जांच को लेकर बिहार सरकार और NHAI के रवैये पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताई है. कोर्ट ने मामले को विस्तृत सुनवाई के लिए पटना हाई कोर्ट के पास भेज दिया है. चीफ जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस संजय कुमार की बेंच ने पटना हाई कोर्ट से मामले पर तेज सुनवाई के लिए भी कहा है.

क्या है मामला?
वकील ब्रजेश सिंह ने पिछले साल यह याचिका दाखिल की थी. उन्होंने बताया था 18 जुलाई से 29 जुलाई, 2024 के बीच बिहार में एक के बाद एक 6 पुल गिर गए. यह पुल अररिया, सिवान, मधुबनी, किशनगंज जैसे अलग-अलग जिलों में थे. यह बिहार में नदी या सड़क पर बने पुलों की सेहत को लेकर गंभीर सवाल खड़ा करता है. याचिकाकर्ता ने बिहार के सभी पुलों का ऑडिट कर उनकी हालत का पता लगाने की मांग की थी. साथ ही, निर्माणाधीन पुलों की निगरानी की व्यवस्था बनाने की भी मांग की थी.

सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया था नोटिस
29 जुलाई 2024 को थोड़ी देर सुनवाई के बाद तत्कालीन चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली 3 जजों की बेंच ने सभी पक्षों को नोटिस जारी कर दिया. कोर्ट ने बिहार के मुख्य सचिव, पथ निर्माण सचिव, केंद्रीय सड़क मंत्रालय और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) से जवाब मांगा था.

अब पटना हाई कोर्ट को भेजा केस
बुधवार, 2 अप्रैल 2025 को सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को पटना हाई कोर्ट के पास ट्रांसफर कर दिया. सुप्रीम कोर्ट ने अपनी रजिस्ट्री को निर्देश दिया कि वह 3 सप्ताह के भीतर मामले से जुड़े सभी दस्तावेज हाई कोर्ट के पास भेज दे. मामले की जल्द सुनवाई सुनिश्चित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि हाई कोर्ट 14 मई से सुनवाई शुरू कर दे.

जांच पर जताया असंतोष
सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार और NHAI की तरफ से दाखिल जवाब को असंतोषजनक कहा. बेंच के सदस्य जस्टिस संजय कुमार ने कहा कि 3 पुल निर्माण के दौरान ही गिर गए और कुछ अधिकारियों को सस्पेंड कर काम चला लिया गया. कुछ दिनों में वह फिर नौकरी पर लौट आएंगे. बिहार सरकार के वकील ने कहा कि विभागीय जांच जारी है. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट से विभागीय जांच की भी निगरानी करने को कहा. 2 जजों की बेंच ने हाई कोर्ट से बिहार में पुलों की सुरक्षा जांच को लेकर उठाए जा रहे कदमों की मॉनिटरिंग करने के लिए भी कहा है.

 

यह भी पढ़ें:-
बिहार में गिरे पुल? सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, नीतीश सरकार से बोले CJI संजीव खन्ना- आपकी ये स्कीम वो स्कीम, अब ट्रांसफर...

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget